The Digital Teacher : आनलाईन अध्ययन सामग्री- कक्षा 6 वीं विषय सामाजिक विज्ञान (इतिहास) अध्याय 2 आदिमानव

आनलाईन अध्ययन सामग्री- कक्षा 6 वीं विषय सामाजिक विज्ञान (इतिहास) अध्याय 2 आदिमानव





स्नेही विद्यार्थियों व शिक्षक साथियों सादर नमस्कार,
कोविड 19 के लाकडाउन में आनलाईन पद्धति से बच्चों व शिक्षकों के विषय ज्ञान को बढ़ावा देने कक्षा 6 वीं विषय सामाजिक विज्ञान (इतिहास) अध्याय 2 आदिमानव को लेकर आनलाईन अध्ययन सामग्री तैयार की गयी है जिसमें पाठ्य पुस्तक सहित पाठ के महत्वपूर्ण बिंदूओं का संग्रह है अंत में 12 प्रश्नों का क्विज भी उपलब्ध है। इसे बच्चों के साथ शिक्षकगण भी कर सकते है। अपना विषय ज्ञान को जरूर जांचे और सभी बच्चों तक इसे पहुंचाये धन्यवाद




30 मई 2020 को पढ़ई तुहर दुआर योजना के तहत मेरे द्वारा ली गयी आनलाईन कक्षा का दृश्य







(पाठ के महत्वपूर्ण बिंदूओं का अध्ययन करें)

1. आदि दिमानव छोटे-छोटे समूहों में रहते थे किंतु वे भोजन की तलाश में एक जगह से दूसरे जगह भटकते रहते थे और स्थायी निवास नहीं करते थे।
2. आदिमानव पेड़ों की पत्तियों, छाल व जानवरों की खाल से अपने शरीर को ढकते थे।
3. आदिमानव लकड़ी, सीप, शंख, चमकीले पत्थरों व हड्डियों से बने आभूषणों का प्रयोग करते थे।
4. आदिमानव लोहा व पीतल जैसे धातुओं से परिचित नहीं थे।
5. आदिमानवों के औजार पत्थरों से बने होते थे उस काल को पाषाण काल कहते है।
6. आदि मानव आग का उपयोग हिंसक जानवरों से अपनी रक्षा करने, मांस को भूनकर खाने व ठण्ड से अपने शरीर को बचाने के लिए करते थे।
7. छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर व सरगुजा क्षेत्र में आज भी बहुत लोग जंगलों में रहकर आदि मानवों जैसी जीवन व्यतीत कर रहे है।
8. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के कबरापहाड़ी व सिंघनपुर गुफा तथा दुर्ग जिले के चितवा डोंगरी व डौंडीलोहारा की गुफाओं में आदि मानवों द्वारा बनाये शैल चित्र उपलब्ध है।
9.  आदि मानव प्रकृति के बहुत करीब थे वे पेड़ पौधों व पशु पक्षियों को अपना सगे संबंधी मानते थे अैर देवी देवताओं में विश्वास रखते थे।
10. आदि मानवों ने धरती में बहुत सारी खोजे की उन्होंने पता लगाया कि कौन सा फल खाया जा सकता है, कौन से पौधे से औषधि बनती है, कौन सा पौधा या फल विषैला होता है।
11. आदि मानवों ने पशु पक्षियों व पेड़ पौधों के गुणों के बारे में बहुत बारीकी जानकारी एकत्र की जो आगे चलकर खेती व पशुपालन का आधार बना।
12. आदि मानवों ने सबसे पहले कुत्ता पाला जो शिकार में उनकी मदद करता था, उसके बाद भेड़, बकरी व गाय पालना आरंभ किया।
13. भारतीय उप महाद्वीप में खेती की शुरूआत आज से करीब 5 से 6 हजार साल पहले हुई है।
14. एक स्थान पर दो तीन साल तक लगातार खेती करने के बाद उस स्थान को छोड़कर अन्य स्थान पर खेती करना स्थानांतरण या झूम खेती कहते है बस्तर व सरगुजा अंचल के कुछ जगहों में यह पद्धति आज भी अपनायी जा रही है।
15. आदि मानव धरती व प्रकृति को ईश्वरीय या दैवीय शक्ति मानकर उन्हे खुश करने के लिए नाच गान करते तथा जानवरों की बलि चढ़ाते थे।
16. खेती आरंभ होने के साथ ही आदि मानव स्थायी बसना आरंभ किये जिसके साथ ही घर, बस्ती गांव तथा मिट्टी के बर्तन आदि बनना आरंभ हुआ।

अध्ययन सामग्री का अध्ययन करने के उपरांत नीचे दी गयी लिंक पर जाये और क्विज करें-
https://forms.gle/9BTQnEhBgbq5LR6b6



No comments:

Post a Comment

डिजिटल स्कूल में दीक्षांत समारोह के साथ परीक्षाफल की घोषणा, बच्चों को बांटे गये अंकसूची...

नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व माध्य.शाला नवापारा (अमोदा) में शिक्षा सत्र के अंतिम दिवस आज 29 अप्रैल शनिवार को प्रगति पत्रक वितरण सह दीक्षांत समार...