The Digital Teacher : आनलाईन अध्ययन सामग्री- कक्षा 6 वीं विषय सामाजिक विज्ञान (इतिहास) अध्याय 1 इतिहास के स्त्रोत

आनलाईन अध्ययन सामग्री- कक्षा 6 वीं विषय सामाजिक विज्ञान (इतिहास) अध्याय 1 इतिहास के स्त्रोत



स्नेही विद्यार्थियों व शिक्षक साथियों सादर नमस्कार,
कोविड 19 के लाकडाउन में आनलाईन पद्धति से बच्चों व शिक्षकों के विषय ज्ञान को बढ़ावा देने कक्षा 6 वीं विषय सामाजिक विज्ञान अध्याय 1 इतिहास के स्त्रोत को लेकर आनलाईन अध्ययन सामग्री तैयार की गयी है जिसमें पाठ्य पुस्तक सहित पाठ के महत्वपूर्ण बिंदूओं का संग्रह है अंत में 15 प्रश्नों का क्विज भी उपलब्ध है। इसे बच्चों के साथ शिक्षकगण भी कर सकते है। अपना विषय ज्ञान को जरूर जांचे और सभी बच्चों तक इसे पहुंचाये धन्यवाद







    (पाठ के महत्वपूर्ण बिंदूओं का अध्ययन करें)

1. इतिहास का जनक यूनान का हेरोडोटस है।
2. इतिहास का अर्थ है पुराने समय की घटनाओं का वर्णन करना, इसे अंग्रेजी में हिस्ट्री कहते है।
3. इतिहास जानने के स्त्रोत है- पुराने ग्रंथ, शिलालेख, खुदाई से प्राप्त अवशेष, स्मारक, बर्तन, औजार, हथियार, चित्र, सिक्के व यात्रा संस्मरण आदि है।
4. आदि मानव लिखना व पढ़ना नहीं जानते थे इसलिए वे अपनी बात चित्र बनाकर कहते थे।
5. कबरा पहाड़ी और सिंघनपुर गुफा रायगढ़ जिले में स्थित है जहां आदिमानवों के द्वारा बनाये शैल चित्र है।
6. आदि मानव जबलिखना शुरू किये तब वे अपनी बात पत्थरों पर लिखकर कहने लगे जिसे शिलालेख कहा              गया। इसके अलावा भोजपत्र, ताम्रपत्र, ताड़पत्र पर भी लेख लिखा गया है।
7. अधिकांश शिलालेख पाली या प्राकृत भाषा में ही लिखे गये है।
8. इतिहास की घटनाओं को खोजने वाले पुरातत्ववेत्ता कहलाते है।
9. महंत घासीदास संग्रहालय रायपुर में स्थित है।
10. बिलासपुर जिले के किरारी गांव से प्राप्त काष्ठ स्तंभ ऐतिहासिक महत्व का है।
11. प्राचीनकाल की दुर्लभ वस्तुओं का संग्रह कर जिस स्थान में सुरक्षित रखा जाता है उसे संग्रहालय 
       (म्यूजियम) कहते है।
12. पत्थरों व शिलाओं पर खोदकर लिखी गयी बातें शिला लेख कहलाती है।
13. पत्थर, लोहे व लकड़ियों पर खोदकर लिखी गयी बातें स्तंभ लेख कहलाती है।
14. विशेष प्रकार के पत्तों पर रंगो व स्याही से लिखी गयी बातें भोजपत्र, ताड़पत्र कहलाती है।
15. तांबे के पत्तों पर खोदकर लिखी गयी बातें ताम्र पत्र कहलाती है।
16. वर्तमान को समझने के लिए भूतकाल को जानना जरूरी होता है इसलिए इतिहास का अध्ययन किया जाता है यह हमारे विकास की कहानी है। इससे हम अपनी सभ्यता व संस्कृति के बारे में ज्ञान प्राप्त करते है जो हमें लगातार आगे बढ़ने में मदद देती है।
 


अध्ययन सामग्री का अध्ययन करने के उपरांत नीचे दी गयी लिंक पर जाये और क्विज करें –
https://forms.gle/GdB54m41DZt8DWg2A

No comments:

Post a Comment

डिजिटल स्कूल में दीक्षांत समारोह के साथ परीक्षाफल की घोषणा, बच्चों को बांटे गये अंकसूची...

नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व माध्य.शाला नवापारा (अमोदा) में शिक्षा सत्र के अंतिम दिवस आज 29 अप्रैल शनिवार को प्रगति पत्रक वितरण सह दीक्षांत समार...