The Digital Teacher : आनलाईन अध्ययन सामग्री- कक्षा 8 वीं विषय विज्ञान अध्याय 2 संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक

आनलाईन अध्ययन सामग्री- कक्षा 8 वीं विषय विज्ञान अध्याय 2 संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक


शिक्षक साथियों सादर नमस्कार
कोविड 19 के लाकडाउन में आनलाईन पद्धति से बच्चों व शिक्षकों के विषय ज्ञान को बढ़ावा देने कक्षा 8 वीं विज्ञान के अध्याय 2 संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक को लेकर आनलाईन अध्ययन सामग्री तैयार की गयी है जिसमें पाठ्य पुस्तक सहित पाठ के महत्वपूर्ण बिंदूओं का संग्रह है अंत में क्विज भी उपलब्ध है। इसे बच्चों के साथ शिक्षकगण भी कर सकते है। अपना विषय ज्ञान को जरूर जांचे और सभी बच्चों तक इसे पहुंचाये धन्यवाद








                            (पाठ के महत्वपूर्ण बिंदूओं का अध्ययन करें)

1. हम जो कपड़े पहनते है वे प्राकृतिक या कृत्रिम रेशों से बने होते है। 
2. कृत्रिम, संश्लेषित या मानव निर्मित रेशे विभिन्न रासायनिक पदार्थों से मानव द्वारा तैयार किये जाते है।
3. रेयान, नायलान, डेक्रान, टेरेलीन व डरवन संश्लेषित रेशे कहलाते है।
4. सश्लेषित रेशे की खासियत होती है कि यह सिकुड़ती नहीं, जल्दी सूखती है और इन्हे इस्तरी करने की                 जरूरत नहीं होती है।
5. छोटे-छोटे रासायनिक पदार्थों से मिलकर बनी बड़ी पदार्थ बहुलक या पालीमर कहलाती है।
6. बहुलक प्रकृति में भी पाये जाते है कपास एक बहुलक का उदाहरण है जो सेलुलोज कहलाता है।
7. रबर, रेशम, लकड़ी बहुलक है।
8. काष्ठ लुगदी के रासायनिक उपचार से प्राप्त मानव निर्मित रेशा रेयान या कृत्रिम रेशम कहलाता है।
9. प्रथम पूर्ण रूप से मानव निर्मित संश्लेषित रेशा नाइलान है।
10. पालिएस्टर एक संश्लेषित रेशा है इससे बने कपड़े में सिलवटे नहीं पड़ती और ये आसानी से धुल जाते हैै।
11. कृत्रिम रेशे गर्म करने पर पिघल जाते है जो इसका हानिकारक गुण है।
12. प्लास्टिक भी एक बहुलक है इसका पुनः चक्रण किया जाता है।
13. ऐसा प्लास्टिक जो गर्म करने पर मुड़कर विकृत हो जाती है थर्मोप्लास्टिक कहलाता है।
14. पालिथीन और पी.वी.सी. थर्मोप्लास्टिक का उदाहरण है इससे खिलौने, कंघी व बर्तन आदि बनाये जाते है।
15. बैकेलाइट थर्मोसेटिंग प्लास्टिक है जो कि उष्मा और विद्युत का कुचालक होता है।
16. प्लास्टिक अनअभिक्रियाशील अर्थात जल व वायु से अभिक्रिया नहीं करते है।
17. वे पदार्थ जो प्राकृतिक क्रिया से अपघटित हो जाते है जैव निम्नीकरणीय कहलाते है।
18. वे पदार्थ जो प्राकृतिक क्रिया से अपघटित नहीं होते है जैव अनिम्नीकरणीय        कहलाते है।
19. आग बुझाने वाले कर्मचारियों के कपड़े मेलामाइन से बने होते है जो आग नहीं पकड़ते है।
20. हमें पालिथीन की जगह कपास व जूट से बने थैलियों का उपयोग करना चाहिए क्योंकि इससे पर्यावरण                 प्रदूषित नहीं होता है।
21. कचरा एकत्र करने के लिए दो तरह के प्लास्टिक बाल्टी उपयोग में लायी जा रही है जिनका रंग हरा व                  नीला  होता है।

 अध्ययन सामग्री का अध्ययन करने के उपरांत नीचे दी गयी लिंक पर जाये और क्विज करें -

No comments:

Post a Comment

डिजिटल स्कूल में दीक्षांत समारोह के साथ परीक्षाफल की घोषणा, बच्चों को बांटे गये अंकसूची...

नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व माध्य.शाला नवापारा (अमोदा) में शिक्षा सत्र के अंतिम दिवस आज 29 अप्रैल शनिवार को प्रगति पत्रक वितरण सह दीक्षांत समार...