The Digital Teacher : आनलाईन अध्ययन सामग्री- कक्षा 6 वीं विषय विज्ञान अध्याय 2 हमारा पर्यावरण

आनलाईन अध्ययन सामग्री- कक्षा 6 वीं विषय विज्ञान अध्याय 2 हमारा पर्यावरण


शिक्षक साथियों सादर नमस्कार
कोविड 19 के लाकडाउन में आनलाईन पद्धति से बच्चों व शिक्षकों के विषय ज्ञान को बढ़ावा देने कक्षा 6 वीं विज्ञान के अध्याय 2 हमारा पर्यावरण को लेकर आनलाईन अध्ययन सामग्री तैयार की गयी है जिसमें पाठ्य पुस्तक सहित पाठ के महत्वपूर्ण बिंदूओं का संग्रह है अंत में क्विज भी उपलब्ध है। इसे बच्चों के साथ शिक्षकगण भी कर सकते है। अपना विषय ज्ञान को जरूर जांचे और सभी बच्चों तक इसे पहुंचाये धन्यवाद








(पाठ के महत्वपूर्ण बिंदूओं का अध्ययन करें)

1. हवा, पानी, मिट्टी, पौधे व जंतु आदि पर्यावरण के घटक कहलाते है। दो प्रकार के घटक होते है-सजीव व निर्जीव
2. पौधों की पत्तियों का हरा रंग क्लोरोफिल के कारण होता है।
3. पर्यावरण के निर्जीव घटक वायु, जल, मिट्टी व प्रकाश है।
4. पर्यावरण के सजीव घटक पौधे व जंतु है।
5. ऐसे जीव जो पौधों व जंतु दोनों खाते है वे सर्वाहारी कहलाते है।
6. पौधों में क्लोरोफिल होने के कारण वे अपना भोजन स्वयं बना पाते है।
7. शाकाहारी, मांसाहारी व सर्वाहारी जीव परपोषी कहलाते है।
8. पौधे उत्पादक तथा जीव जंतु उपभोक्ता कहलाते है।
9. जंतु उपभोक्ता कहलाते है।
10. पर्यावरण के सजीव व निर्जीव घटक एक दूसरे पर निर्भर होते है।
11. खाद्य श्रृंखला सदैव पौधों से आरंभ होता है।
12. खाद्य जाल में प्रत्येक जीव एक से अधिक जीवों को खाता है। एक जीव कई खाद्य श्रृंखला में रह सकता है तथा कई खाद्य श्रृंखला आपस में जुड़कर खाद्य जाल बनाते है।
13. बीजों को जीव जंतुओं द्वारा एक स्थान से दूसरे स्थान तक फैलाना प्रकीर्णन कहलाता है।
14. वायु प्रदूषण के लिए वाहनों को धुएं, कारखानों से निकले धुएं तथा कचरा जलाने से उत्पन्न धुआ उत्तरदायी होती है।
15. वर्षा के जल को एकत्र करना वर्षा जल संग्रहण कहलाता है।
16. ध्वनि प्रदूषण से सुनने की क्षमता कम होती है, स्वास्थ्य पर बुरा असर होता है तथा चिड़चिड़ापन, सिरदर्द व चक्कर आता है।
17. प्रकृति में संतुलन बनाये रखने के लिए वनों की कटाई रोकनी चाहिए। अधिकाधिक वृक्षारोपण किया जाना चाहिए तथा वन्य जीवों की सुरक्षा करनी चाहिए। 
18. छत्तीसगढ़ राज्य की प्रमुख वनस्पतियां साल, सागौन व बीजा, शीशम, बांस व तेंदू, महुआ, सरई व सेमल है।
19. अत्याधिक वर्षा से बाढ़ आती है तथा बारिश न होने से सूखा पड़ता है।
20. पर्यावरण प्रदूषित वायु से, प्रदूषित जल से व तीव्र ध्वनि से प्रदूषित होता है।

अध्ययन सामग्री का अध्ययन करने के उपरांत नीचे दी गयी लिंक पर जाये और क्विज करें -

No comments:

Post a Comment

डिजिटल स्कूल में दीक्षांत समारोह के साथ परीक्षाफल की घोषणा, बच्चों को बांटे गये अंकसूची...

नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व माध्य.शाला नवापारा (अमोदा) में शिक्षा सत्र के अंतिम दिवस आज 29 अप्रैल शनिवार को प्रगति पत्रक वितरण सह दीक्षांत समार...