The Digital Teacher : चंद्रयान 2 के सफल प्रक्षेपण के लिए डिजिटल विद्यालय में हुई प्रार्थना...

चंद्रयान 2 के सफल प्रक्षेपण के लिए डिजिटल विद्यालय में हुई प्रार्थना...








ज 22 जुलाई 2019 सोमवार को जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ ब्लाक अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय नवापारा (अमोदा) के डिजिटल कक्ष में चंद्रयान 2 के सफल प्रक्षेपण के लिए मंगलकामना प्रार्थना की गयी। इस अवसर पर चंद्रयान 2 पर आधारित विडियों का प्रदर्शन व चर्चा कर बच्चों में वैज्ञानिक चेतना व देश की ऐतिहासिक उपलब्धि के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास किया गया।
गौरतलब हो कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा चंद्रयान 2 का आज सफल प्रक्षेपण किया गया है। विद्यालय के नवाचारी शिक्षक राजेश कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि चंद्रयान 2 हमारे देश का महत्वपूर्ण मिशन है जिस पर दुनिया भर की निगाहे टिकी हुई है ऐसे में भारतीय अंतरिक्ष की ऐतिहासिक उपलब्धि से स्कूली बच्चों को अवगत कराने के उद्देश्य से आज इस पर आधारित विडियों का प्रदर्शन कर बच्चों से विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी साथ ही सफल प्रक्षेपण के लिए सामूहिक प्रार्थना भी की गयी। डिजिटल कक्ष में विडियों के अवलोकन से बच्चों ने जाना कि चंद्रयान 2 चांद के दक्षिणी धु्रव की निर्धारित जगह पर उतरेगा। अब तक विश्व के केवल तीन देशों अमेरिका, रूस व चीन ने चांद पर अपना यान उतारा है। चंद्रयान 2 के तीन हिस्से हैं आर्बिटर, लैंडर और रोवर। अंतरिक्ष वैज्ञानिक विक्रम साराभाई के सम्मान में लैंडर का नाम विक्रम रखा गया है। वहीं रोवर का नाम प्रज्ञान है जो संस्कृत शब्द है जिसका अर्थ होता है ज्ञान। विडियों देखकर बच्चों ने जाना कि यह दुनिया का पहला मिशन है जिसमें लैंडर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा। इस मिशन के मुख्य उद्देश्यों में चंद्रमा पर पानी की मात्रा का अनुमान लगाना, उसके जमीन, उसमें मौजूद खनिजों एवं रसायनों तथा उनके वितरण का अध्ययन करना और चंद्रमा के बाहरी वातावरण की ताप-भौतिकी गुणों का विश्लेषण करना है। शिक्षक राजेश सूर्यवंशी ने बताया कि इससे पूर्व भी वर्ष 2008 में भारत ने चंद्रयान-1 लांच किया था जो कि एक आर्बिटर अभियान था। चांद पर पानी का पता लगाने का श्रेय भारत के इसी अभियान को जाता है। विद्यालय परिवार ने इस अवसर पर सभी वैज्ञानिकों को बधाई प्रेषित किया है। इस अवसर पर प्रधान पाठक श्री कन्हैया लाल मरावी, उवशि श्री हीरालाल कर्ष, श्री संतोष कुमार श्रीवास, डिजिटल क्लास रूम के संचालक श्री राजेश कुमार सूर्यवंशी, सफाई कर्मचारी श्री साधराम यादव, बाल कैबिनेट के सदस्यगण, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्यगण व समुदाय के लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

डिजिटल स्कूल में दीक्षांत समारोह के साथ परीक्षाफल की घोषणा, बच्चों को बांटे गये अंकसूची...

नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व माध्य.शाला नवापारा (अमोदा) में शिक्षा सत्र के अंतिम दिवस आज 29 अप्रैल शनिवार को प्रगति पत्रक वितरण सह दीक्षांत समार...