The Digital Teacher : निष्ठा माड्यूल 3.0, कोर्स 07 प्राथमिक कक्षाओं में बहुभाषी शिक्षण ...

निष्ठा माड्यूल 3.0, कोर्स 07 प्राथमिक कक्षाओं में बहुभाषी शिक्षण ...

शिक्षक साथियों नमस्कार, 

प्राथमिक कक्षाओं में बहुभाषी शिक्षण नामक प्रशिक्षण इन दिनों जारी है जिसे पूरा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2022 तय है। इस कोर्स के अंत में कुल 20 प्रश्नोत्तरी है जिसे हर बार रैण्डम तरीके से प्रश्नों के क्रमांक व विकल्प बदलकर पूछा जा रहा है जिसमें 70 प्रतिशत अंक आने पर ही प्रमाण पत्र जारी किया जा रहा है। अपने इस ब्लाग के माध्यम से मैं इस माड्यूल को हल करने का प्रयास किया हूं जिसमें कुल 40 प्रश्नोत्तरी भी उपलब्ध है इसमें से कोई 20 प्रश्न आपको हल करने है-

आइए इस कोर्स को पहले स्व अध्ययन करते है-






प्रश्न 1 कक्षा में दूसरी भाषा सीखाने की आधारभूत शर्त नहीं है?
उत्तर - शुरूआत से ही एल 2 की शब्दावली लिखना।

प्रश्न 2 इस कोर्स में हमने सीखा कि -
उत्तर - जिस क्षेत्र में बच्चों की भाषा को शिक्षण का माध्यम नहीं बनाया जा सकता, वहां बच्चों की भाषा का कार्य नैतिक तौर पर मौखिक प्रयोग करना चाहिए।

प्रश्न 3 भाषा अंतर्निहित निपुणता का सिद्धांत किसके द्वारा दिया गया था?
उत्तर - जिम कमिंस

प्रश्न 4 भारत में हुई 2011 की जनगणना से यह बात उभरकर सामने आयी कि-
उत्तर - अधिकतर लोग एक से अधिक भाषाएं बोलते है।

प्रश्न 5 इनमें से सही कथन है-
उत्तर - भाषाएं परस्पर एक दूसरे से मिले जुले रूप में ही विकसित होती है।

प्रश्न 6 भाषा शिक्षण से जुड़ी भ्रांति चुनिए-
उत्तर - जितनी छोटी उम्र में बच्चों को अपरिचित भाषा में पाठ्यपुस्तके पढ़ने के लिए देंगे, बच्चे वह भाषा उतनी जल्दी सीखेंगे।

प्रश्न 7 राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 मातृभाषा के प्रयोग के बारे में क्या कहती है?
उत्तर - छोटे बच्चे अपनी मातृभाषा के माध्यम से बेहतर रूप से सीखते है।

प्रश्न 8 बहुभाषी शिक्षण के संदर्भ में निम्न में से गलत वाक्य चुनें-
उत्तर - अलग-अलग भाषाओं को कक्षा में जगह देने से बच्चों के सीखने पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

प्रश्न 9 निम्न में से कौन सा बच्चा सबसे अधिक मुश्किलों का सामना करेगा?
उत्तर - रमेश, जिसके घर और समुदाय में सब भोजपुरी बोलते है और कक्षा में अंग्रेजी भाषा का प्रयोग होता है।

प्रश्न 10 आरंभिक वर्षों में एल 2 के विकास के संदर्भ में निम्न में से कौन सी रणनीति लाभदायक नहीं होगी?
उत्तर - एल 2 सिखाने के लिए वर्णमाला को याद कराना और पाठ्यपुस्तक के अभ्यास करना।












प्रश्न 11 रोजमर्रा के जीवन में हममे से अधिकतर लोग कैसी भाषा का प्रयोग करते है?
उत्तर - मिली-जुली भाषा

प्रश्न 12 गलत कथन चुनें-
उत्तर - मातृभाषा में अध्यापन से बच्चों को अन्य सभी विषयों को सीखने में कठिनाई होती है।

प्रश्न 13 बहुभाषी शिक्षण के लाभ में शामिल नहीं है-
उत्तर - कक्षा एक में अंग्रेजी पढ़ना-लिखना सीख जाना।

प्रश्न 14 ज्ञान के सृजन के लिए किस भाषा की आवश्यकता होती है?
उत्तर - परिचित भाषा

प्रश्न 15 कमला राजस्थान के कोटा जिला में रहती है, उसके घर की भाषा हाड़ोती है। उसने स्कूल शुरू होने के 4 माह बाद स्कूल में दाखिला लिया है और आज उसका स्कूल में पहला दिन है। आप ऐसा क्या करेंगे जिससे कमला सहज महसूस कर सके?
उत्तर - कमला से हाड़ोती भाषा में खूब सारी अनौपचारिक बातचीत करेंगे।

प्रश्न 16 कोर्स में वारली पेण्टर की कहानी देने का उद्देश्य क्या है?
उत्तर - आवश्यकतानुसार एक से अधिक भाषाओं के उपयोग के बारे में बताना।

प्रश्न 17 प्रथम भाषा एल 1 से तात्पर्य है-
उत्तर - बच्चे की समझ की भाषा

प्रश्न 18 इनमें से मिश्रित भाषा का उदाहरण नहीं है-
उत्तर - शिक्षक एल 2 में बोलते है और बच्चे एल 2 में जवाब देते है।

प्रश्न 19 आरंभिक वर्षों में बच्चों की शिक्षा का माध्यम उनके घर की भाषा ही होनी चाहिए क्योंकि -
उत्तर - भाषा सोचने समझने व सभी विषयों को सीखने का आधार है।

प्रश्न 20 वह भाषा जो औपचारिक तौर पर पाठ्यपुस्तकों, शिक्षण सामग्री और शिक्षण प्रक्रिया में इस्तेमाल की जाती है, वह भाषा.............कहलाती है।
उत्तर - शिक्षण का माध्यम













प्रश्न 21 शिक्षण कार्य में एल 1 का प्रयोग करने से
उत्तर - बच्चों को सभी विषय समझने में मदद मिलती है।

प्रश्न 22 राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में बहुभाषी शिक्षण के संदर्भ में उल्लेख किया गया है-
उत्तर - जहां तक संभव हो कक्षा पांचवीं तक शिक्षण का माध्यम बच्चों की समझ की भाषा हो। 

प्रश्न 23 प्राथमिक स्कूलों में लगभग 25 प्रतिशत बच्चों को आरंभिक वर्षों में गंभीर चुनौतियों का सामना क्यों करना पड़ता है?
उत्तर - घर की और स्कूल की भाषा में अंतर होना।

प्रश्न 24 भाषा के कारण क्षति उठाने वाले बच्चों में कौन शामिल नहीं है?
उत्तर - अंग्रेजी माध्यम में पढ़ने वाले बच्चे जिनके घर में अंग्रेजी भाषा का माहौल है।

प्रश्न 25 प्रत्येक राज्य और राज्य के भीतर प्रत्येक स्थानीय प्राधिकारी भाषा संबंधी अल्पसंख्यक वर्गों के बालकों को शिक्षा के प्राथमिक स्तर पर मातृभाषा में शिक्षा की पर्याप्त सुविधाओं की व्यवस्था करने का प्रयास करेगा। यह कथन कौन से दस्तावेज में कहा गया है?
उत्तर - भारत का संविधान

प्रश्न 26 आरंभिक वर्षों में बच्चों की शिक्षा का माध्यम उनके घर की भाषा ही होनी चाहिए क्योंकि -
उत्तर - भाषा सोचने समझने व सभी विषयों को सीखने का आधार है।

प्रश्न 27 बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान एफ एल एन मिशन की सफलता के लिए आवश्यक है-
उत्तर - बच्चों की परिचित भाषा का प्रयोग करना।

प्रश्न 28 बहुभाषी शिक्षण पद्धति की विशेषता नहीं है-
उत्तर - कक्षा में किसी एक भाषा का प्रभुत्व होना।

प्रश्न 29 भाषा के कारण क्षति उठाने वाले बच्चों में कौन शामिल नहीं है?
उत्तर - अंग्रेजी माध्यम में पढ़ने वाले बच्चे जिनके घर में अंग्रेजी भाषा का माहौल है।

प्रश्न 30 असम में चाय के बगीचों में काम करने वाले आदिवासी समूहों के बीच की भाषा को कह सकते है-
उत्तर - लिंक भाषा










प्रश्न 31 सीखने की प्रक्रिया में ज्ञात से अज्ञात या परिचित से अपरिचित की ओर ही बढ़ना चाहिए। यह बात आई है-
उत्तर - एन.सी.एफ. 2005 में

प्रश्न 32 इनमें से कौन सा वाक्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार नहीं है।
उत्तर - मातृभाषा में शिक्षण से बच्चे अन्य भाषाएं नहीं सीख पाते, क्योंकि उसके लिए समय नहीं बचता।

प्रश्न 33 यू.डी.आई.एस.ई. के अनुसार भारत के स्कूलों में शिक्षण का माध्यम कितनी भाषाए है?
उत्तर - 36

प्रश्न 34 लिंक भाषा का प्रयोग किस परिस्थिति में किया जाता है?
उत्तर - जब विभिन्न भाषा संबंधी समुदाय के लोग एक साथ रहते हो।

प्रश्न 35 कमला जी कक्षा 2 के बच्चों को हिंदी सिखाना चाहती है। उन्हे अपनी कक्षा में निम्न में से कौन सी रणनीति अपनानी चाहिए?
उत्तर - हिंदी भाषा का प्रयोग पूरी तरह से बच्चों के हिंदी समझने के स्तर के अनुसार करना

प्रश्न 36 इथियोपिया के भाषा संबंधी माडल के अध्ययन से निष्कर्ष निकलता है कि-
उत्तर - मातृभाषा में अध्यापन से बच्चों ने सभी विषयों में बेहतर प्रदर्शन किया।

प्रश्न 37 इनमें से शोधकर्ता वुल्फ का कथन है-
उत्तर - शिक्षा में भाषा ही सब कुछ नहीं है, लेकिन भाषा के बिना शिक्षा में सब कुछ, कुछ भी नहीं है।

प्रश्न 38 भारत की जनगणना 2011 के अनुसार भारत में कुल कितनी मातृभाषाएं बोली जाती है?
उत्तर - 1369

प्रश्न 39 इनमें से कौन सा कथन बहुभाषी शिक्षण के संदर्भ में सही है?
उत्तर - बच्चों की भाषा को दूसरी भाषा सिखाने के लिए स्कैफोल्ड के रूप में प्रयोग किया जाता है।

प्रश्न 40 बहुभाषिकता का अर्थ है-
उत्तर - किसी व्यक्ति का दो या दो से अधिक भाषाओं का प्रयोग करना

            ------------

No comments:

Post a Comment

डिजिटल स्कूल में दीक्षांत समारोह के साथ परीक्षाफल की घोषणा, बच्चों को बांटे गये अंकसूची...

नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व माध्य.शाला नवापारा (अमोदा) में शिक्षा सत्र के अंतिम दिवस आज 29 अप्रैल शनिवार को प्रगति पत्रक वितरण सह दीक्षांत समार...