The Digital Teacher : आनलाईन अध्ययन सामग्री- कक्षा 7 वीं विषय विज्ञान अध्याय 1 पृथ्वी पर जीवन

आनलाईन अध्ययन सामग्री- कक्षा 7 वीं विषय विज्ञान अध्याय 1 पृथ्वी पर जीवन

 शिक्षक साथियों सादर नमस्कार
कोविड 19 के लाकडाउन में आनलाईन पद्धति से बच्चों व शिक्षकों के विषय ज्ञान को बढ़ावा देने कक्षा 7 वीं विज्ञान के अध्याय 1 पृथ्वी पर जीवन को लेकर आनलाईन अध्ययन सामग्री तैयार की गयी है जिसमें पाठ्य पु़स्तक सहित पाठ के महत्वपूर्ण बिंदूओं का संग्रह है अंत में क्विज भी उपलब्ध है। इसे बच्चों के साथ शिक्षकगण भी कर सकते है। अपना विषय ज्ञान को जरूर जांचे और सभी बच्चों तक इसे पहुंचाये धन्यवाद




(पाठ के महत्वपूर्ण बिंदूओं का अध्ययन करें)
1. सभी जीवधारियों के लिए भोजन, जल और वायु आवश्यक है।
2. रेगिस्तान में चारों ओर रेत ही रेत होता है। पानी व छायादार वृक्षों की कमी होती है यहां दिन में अधिक गर्मी व रात में अधिक ठण्डी होती है।
3.पृथ्वी का उत्तरी व दक्षिणी ध्रुव बर्फ से ढकी होती है जहां कठिन परिस्थितियों में जीव निवास कर सकते है।
4. छत्तीसगढ़ राज्य की भौगोलिक स्थिति में कही बड़े-बड़े मैदान है। कही बड़े-बड़े पहाड़ है तो कही तालाब व घने जंगल है।
5. भारत देश तीन ओर से समुद्र से घिरा हुआ है। उत्तर में हिमालय पर्वत है। राजस्थान में रेगिस्तान तो उ.प्र. व बिहार में बड़े मैदान है।
6. रेगिस्तान में खेजड़ी नामक कांटेदार पेड़, नागफनी पाये जाते है। रेगिस्तान में चारों ओर रेत ही रेत पाये जाते है।
7. रेगिस्तान की खाद्य श्रृंखला में रेगिस्तानी छिपकली कीड़ों को खाते है। बाज व उल्लू छिपकली खाते है तथा रेगिस्तानी लोमड़ियां पक्षियों को खाते है।
8. समुद्री खाद्य श्रृंखला की पहली कड़ी काई (शैवाल) है।
9. पृथ्वी के उत्तरी ध्रुव को आर्कटिक प्रदेश कहते है। यहां चूहे, हिरण, खरगोश यहां के शाकाहारी जीव तथा भालू, भेड़िया, लोमड़ी, सील मांसाहारी जीव है।
10. ध्रुवीय भालू सफेद व बड़े होते है सील इसका मुख्य भोजन है। सील समुद्री जीव है जो कुत्ते समान दिखता है। समुद्र से बाहर निकलते ही भालू सील को खा जाता है।
11. इंडोनेशिया देश भारत का पूर्वी देश है जो 13 हजार द्वीपों से मिलकर बना है। सबसे बड़ा द्वीप बोर्निओ है जहां करोड़ों चमगादड़ रहते है। चमगादड़ कीड़े, फूलों का रस व फल खाते है।
12. बाज व उल्लू चमगादड़ को खाते है।
13. जहां जीवधारी रहते है तथा प्रजनन करते है वह जगह आवास कहलाता है।
14. भिन्न-भिन्न पर्यावरण में भिन्न-भिन्न जीवधारी रहते है। जीवधारियों का शरीर पर्यावरण के अनुसार ढल जाता है। जीवधारी बिना किसी कठिनाई के अपने आवास में रहते है।
15. सार्वजनिक स्थल में स्वच्छता प्रबंधन हेतु कूड़ा करकट निर्धारित स्थान में ही भेजना चाहिए। शौचालय का नियमित उपयोग व सफाई करना चाहिए तथा नल के आसपास स्वच्छता रखना चाहिए।
16. अलग-अलग पर्यावरण के जीवों के शरीर की रचना में अंतर होता है। अलग-अलग पर्यावरण के पौधों की रचना में अंतर होता है यह जीव जगत में विविधता कहलाता है।
17. पर्यावरण प्रदूषित होगा यदि सभी सजीव व निर्जीव घटकों में तालमेल नहीं होगा।
18ण् आर्कटिक प्रदेश के जीव जंतु के शरीर में अत्याधिक बाल होता है। ये अत्याधिक सर्दी को सहन कर सकते है। ये जंतु अधिकांशतः सफेद होते है।
19ण् रेगिस्तान में रहने वाले जीव जंतु कम पानी में भी गुजारा कर सकते है। ये अत्याधिक गर्मी सहन कर सकते है तथा ये ठण्डे प्रदेशों में नहीं रह सकते है।
20. चमगादड़ अन्य जीवों से अपनी सुरक्षा करने के लिए गहरी अंधेरी गुफाओं में रहते है।

अध्ययन सामग्री का अध्ययन करने के उपरांत नीचे दी गयी लिंक पर जाये और क्विज करें -
https://goo.gl/forms/7i7xVdj0T0jwFTDs2

No comments:

Post a Comment

डिजिटल स्कूल में दीक्षांत समारोह के साथ परीक्षाफल की घोषणा, बच्चों को बांटे गये अंकसूची...

नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व माध्य.शाला नवापारा (अमोदा) में शिक्षा सत्र के अंतिम दिवस आज 29 अप्रैल शनिवार को प्रगति पत्रक वितरण सह दीक्षांत समार...