The Digital Teacher : आनलाईन अध्ययन सामग्री- कक्षा 8 वीं विषय विज्ञान अध्याय 1 आकाश दर्शन

आनलाईन अध्ययन सामग्री- कक्षा 8 वीं विषय विज्ञान अध्याय 1 आकाश दर्शन


 शिक्षक साथियों सादर नमस्कार
कोविड 19 के लाकडाउन में आनलाईन पद्धति से बच्चों व शिक्षकों के विषय ज्ञान को बढ़ावा देने कक्षा 8 वीं विज्ञान के अध्याय 1 आकाश दर्शन को लेकर आनलाईन अध्ययन सामग्री तैयार की गयी है जिसमें पाठ्य पु़स्तक सहित पाठ के महत्वपूर्ण बिंदूओं का संग्रह है अंत में क्विज भी उपलब्ध है। इसे बच्चों के साथ शिक्षकगण भी कर सकते है। अपना विषय ज्ञान को जरूर जांचे और सभी बच्चों तक इसे पहुंचाये धन्यवाद







(पाठ के महत्वपूर्ण बिंदूओं का अध्ययन करें)


1. चंद्रमा का अपना कोई प्रकाश नहीं यह सूर्य के प्रकाश से चमकती है।
2. प्रकाश की गति 3 लाख कि.मी. प्रति सेकण्ड है।
3. सूर्य के प्रकाश को पृथ्वी तक पहुंचने में 8ण्3 प्रकाश मिनट का समय लगता है।
4. प्राचीन काल से ही धु्रव तारे का उपयोग दिशा जानने के लिए किया जाता रहा है।
5. सूर्य के बाद पृथ्वी के सबसे निकट का तारा अल्फा सेंटारी है।
6. पृथ्वी से सूर्य की दूरी 15 करोड़ कि.मी. दूर है।
7. तारों की दूरिया प्रकाश वर्ष में मापी जाती है।
8. तारे स्वयं प्रकाश व उष्मा उत्सर्जित करते है।
9. पृथ्वी तथा अन्य ग्रह, सूर्य तथा चंद्रमा, उल्का पिण्ड आदि मिलकर आकाश गंगा की रचना करते है।
10. आकाश में कुछ क्षणों के लिए दिखाई देने वाली चमकीली रेखा जलते हुए उल्का पिण्ड होते है।
11. मृग या ओरायन कालपुरूष के नाम से जाना जाता है।
12. सात चमकदार तारों का समूह वृहद सप्तर्षि या बिग डिपर कहलाता है।
13. धूमकेतु 76 साल में एक बार दिखाई देता है पिछली बार इसे 1986 में देखा गया था।
14. उल्का के बिना जले हुए पिण्डों को उल्का पिण्ड कहते है।
15. हेली की पूछ हमेशा सूर्य से विपरित दिशा में ही होती है।
16. छोटे-छोटे पिण्ड क्षुद्र ग्रह व ग्रहिकाएं कहलाती है।
17. प्लूटो को वामन ग्रह का दर्जा दिया गया है यह ग्रहों की बिरादरी से बाहर है।
18. वरूण ग्रह सूर्य से आठवंे नंबर का ग्रह है इसके उपग्रह भी 8 है और यह अत्याधिक ठण्डा ग्रह है।
19. दूरबीन की सहायता से खोजा गया पहला ग्रह है अरूण।
20. शनि सूर्य से दूरी के क्रम में 6 वां है इसके तीन वलय है।
21. बृहस्पति सबसे बड़ा ग्रह है इसके 28 ज्ञात उपग्रह है।
22. मंगल ग्रह लाल ग्रह के नाम से जाना जाता है यहां जल व जीवन के कोई प्रमाण अब तक नहीं मिले है।
23. बुध व शुक्र ऐसे ग्रह है जिसके कोई भी उपग्रह नहीं है।
24. शुक्र ग्रह को भोर व सांध्य का तारा कहते है इसके घने बादलों से युक्त वायुमण्डल है।
25. बुध अत्याधिक गर्म ग्रह है इसमें वायुमण्डल नहीं है इसमें पर्वत व चट्टान से युक्त स्थल है।
26. उपग्रह ऐसे खगोलीय पिण्ड है जो दूसरे ग्रह की परिक्रमा करते है।
27. धु्रव तारा सदैव उत्तर दिशा में स्थिर प्रतीत होता है।
28. पृथ्वी अपने अक्ष के चारों ओर पश्चिम से पूर्व की ओर घूमती है।
29. उत्तर से दक्षिण की ओर दिखने वाली तारों की धुंधली पट्टी आकाश गंगा है।
30. ब्रम्हाण्ड के भीतर लाखों आकाश गंगाए है जिनमें से एक आकाश गंगा हमारी भी है।

अध्ययन सामग्री का अध्ययन करने के उपरांत नीचे दी गयी लिंक पर जाये और क्विज करें -

https://forms.gle/rhUy2aZ1DxG9crz49



No comments:

Post a Comment

डिजिटल स्कूल में दीक्षांत समारोह के साथ परीक्षाफल की घोषणा, बच्चों को बांटे गये अंकसूची...

नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व माध्य.शाला नवापारा (अमोदा) में शिक्षा सत्र के अंतिम दिवस आज 29 अप्रैल शनिवार को प्रगति पत्रक वितरण सह दीक्षांत समार...