The Digital Teacher : राज्य स्तरीय कार्यशाला में नवाचारी शिक्षकराजेश सूर्यवंशी ने शैक्षणिक उपलब्धियों का दिया ब्यौरा ...

राज्य स्तरीय कार्यशाला में नवाचारी शिक्षकराजेश सूर्यवंशी ने शैक्षणिक उपलब्धियों का दिया ब्यौरा ...

दो दिवसीय राज्य स्तरीय विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के उत्कृष्ट कार्यों का प्रदर्शन एवं परामर्श बैठक का आयोजन एस.सी.ई.आर.टी. रायपुर में 12 व 13 जून 2018 को किया गया। कार्यशाला में जांजगीर-चांपा जिले से विजय ताण्डे एपीसी, महेशराम चंद्रा प्राचार्य, श्री मजूमदार डाईट, राकेश अग्रवाल सक्ती, चक्रपाल तिवारी व्याख्याता पं. धाराशिव रोगदा, के.के. कश्यप व्याख्याता पं.भड़ेसर, राजेश कुमार सूर्यवंशी शिक्षक पं. व उत्तरा कुमार आजाद सीएसी सलखन ने हिस्सा लिया। प्रथम दिवस 12 जून को चक्रपाल तिवारी व के.के. कश्यप ने अपने विद्यालय में एसएमडीसी के मार्गदर्शन में हुए उपलब्धियों पर प्रस्तुति दिया तो वही द्वितीय दिवस 13 जून को जिले के प्रथम डिजिटल स्कूल पूर्व माध्यमिक नवापारा के नवाचारी शिक्षक राजेश सूर्यवंशी को जिले की ओर से प्रस्तुतीकरण करने का अवसर मिला। उन्होंने एस.एम.सी. के क्षेत्र में
प्रमुख समस्याएं व चुनौतियां, विद्यालय के प्रति अपना विजन, मिशन व प्रमुख लक्ष्य और एस.एम.सी. के मार्गदर्शन में विगत चार वर्षों में विद्यालय की उपलब्धियों को पी.पी.टी. स्लाईड्स और विडियों के जरिये राज्य भर के नवाचारी शिक्षकों व एससीईआरटी के विद्वानों के समक्ष प्रस्तुत किया। शाला प्रबंधन समिति के मार्गदर्शन में किये गये पर्यावरण व जल संरक्षण के नवाचार के व्यापक स्तर पर प्रभाव परिलक्षित होने, ग्रामीण परिवेश के विद्यार्थियों को डिजिटल तकनीक से पढ़ाने तथा सहायक सामग्री निर्माण व उसके प्रदर्शनी जैसे कार्यों को खूब सराहा गया। श्री सूर्यवंशी ने बताया कि मेरा संकल्प है कि प्रत्येक माह अपने वेतन का 5 प्रतिशत हिस्सा विद्यालय के बेहतरी के लिए व्यय करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि इस प्रस्तुति से राज्य भर के विभिन्न जिलों से पहुंचे शिक्षकों से जो तालियां और प्रशंसा मुझे मिली उससे मैं और भी बेहतर शैक्षणिक गतिविधियां के लिए प्रेरित हुआ हूं, उन्होंने अपने नवाचारी शैक्षणिक गतिविधियों के लिए प्रेरणास्त्रोत एससीईआरटी के डायरेक्टर सुधीर अग्रवाल, राज्य परियोजना अधिकारी रा.गा.शि.मि. डा.एम. सुधीश, डीईओ जांजगीर-चांपा जी.पी. भास्कर, डीपीसी संतोष कश्यप, बीईओ नवागढ़ जे.के. बावड़े, बीआरसीसी श्रीमती रिषीकांता राठौर, एबीईओ आर.एन.शर्मा, संजय देवांगन, श्रीमती अभिलाषा अग्रवाल, डाईट व अजीम प्रेमजी फाउण्डेशन जांजगीर के समस्त अकादमिक सदस्यों सहित शैक्षिक समन्वयक अनिल पाण्डेय, एसएमसी मेंबर्स और साथी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया है।


No comments:

Post a Comment

डिजिटल स्कूल में दीक्षांत समारोह के साथ परीक्षाफल की घोषणा, बच्चों को बांटे गये अंकसूची...

नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व माध्य.शाला नवापारा (अमोदा) में शिक्षा सत्र के अंतिम दिवस आज 29 अप्रैल शनिवार को प्रगति पत्रक वितरण सह दीक्षांत समार...