नवागढ़ विकासखण्ड के संकुल केन्द्र अमोदा के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नवापारा (अमोदा) शिक्षा सत्र 2017-18 का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय में दर्ज सभी 85 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए और सभी अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए। परीक्षा परिणाम के संबंध में प्रधान पाठक कन्हैया लाल मरावी ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा आठवीं में कुल 41 विद्यार्थियों ने परीक्षा दिलाया जिसमें 14 ए ग्रेड, 19 बी ग्रेड व 8 सी ग्रेड से उत्तीर्ण हुए। इनमें चंद्रिका कर्ष, अनिता यादव, निशा यादव, प्रीति कर्ष, सिमंत कुमार, रीतिक कुमार, विनय कुमार, मंजूलता यादव, सुरेश, उमेश, पंकज, सूरज का बेहतर प्रदर्शन रहा है। कक्षा सातवीं में कुल 15 विद्यार्थी रहे ये सभी उत्तीर्ण हुए है, इनमें 8 ए ग्रेड, 4 बी ग्रेड व 3 सी ग्रेड से उत्तीर्ण हुए जिनमें दुर्गा, हिमानी, संध्या,संध्यारानी, लक्ष्मीन, रूपेश, राकेश का बेहतर प्रदर्शन रहा है। इसी तरह से कक्षा 6 वीं में सभी 29 विद्यार्थी अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए है। इनमें 16 ए ग्रेड, 6 बी ग्रेड व 7 सी ग्रेड से उत्तीर्ण हुए जिनमें मानसी यादव, पूजा यादव, नागेश्वरी साहू, साहिल यादव, शनिकुमार, जयप्रकाश, भुनेश्वरी साहू, रोशनी चैहान, विशेश्वरी केंवट का प्रदर्शन बेहतर रहा है। विद्यालय की इस उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर शाला शैक्षिक समन्वयक अमोदा अनिल पाण्डेय, प्रबंधन समिति अध्यक्ष सोनाराम साहू, प्रधान पाठक कन्हैया लाल मरावी, संतोष कुमार श्रीवास, हीरालाल कर्ष, राजेश कुमार सूर्यवंशी, साधराम यादव सहित समुदाय के लोगों ने बच्चों के उज्जवल्य भविष्य की कामना करते हुए बधाई प्रेषित की है।
पूर्व मा.शाला नवापारा (अमोदा) शिक्षा सत्र 2017-18 का परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
डिजिटल स्कूल में दीक्षांत समारोह के साथ परीक्षाफल की घोषणा, बच्चों को बांटे गये अंकसूची...
नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व माध्य.शाला नवापारा (अमोदा) में शिक्षा सत्र के अंतिम दिवस आज 29 अप्रैल शनिवार को प्रगति पत्रक वितरण सह दीक्षांत समार...
-
शा सकीय पूर्व माध्यमिक शाला नवापारा (अमोदा) विकासखण्ड-नवागढ़ जिला-जांजगीर-चांपा छ.ग. में शिक्षा सत्र 2018-19 में कक्षा आठवीं के छात्र-छात...
-
भारतीय दलित साहित्य अकादमी दिल्ली द्वारा वर्ष 2016 के राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित 32 वां राष्ट्रीय दलित साहित्यकार सम्मेलन पंचशील आश्रम द...
-
वि श्व जल दिवस 22 मार्च 2019 पर जल व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व मा.शाला नवापारा (अमोदा) से जागरूकता रै...















No comments:
Post a Comment