क्लीन ग्रीन स्कूल के परिसर में वृक्षारोपण व हरियाली को बढ़ावा देने तथा पूरे विद्यालय परिसर को आक्सीजन जोन में परिवर्तित करने पूरे विद्यालय के शिक्षक दृढ़ संकल्पित है। जहां नवागढ़ ब्लाक के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नवापारा (अमोदा) में न केवल स्कूल के शिक्षक अपितु अन्य स्कूलों के शिक्षकों व जनसमुदाय का व्यापक सहयोग मिल रहा है। विद्यालय परिसर में बाहर से भी बड़े पौधे लाकर शिक्षकों द्वारा रोपित किये जा रहे है सारे पौधों पर बच्चों व समुदाय के लोगों के नाम की पट्टिका भी तैयार कर लगायी जा रही है। इसी कड़ी में आज 24 नवंबर 2016 को जांजगीर से करीब 4 फीट उंचा एक साथ लगे बरगद व पीपल का पौधा लाया गया जिसे विद्यालय परिसर में लगाया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए विद्यालय के शिक्षक पंचायत राजेश कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि विद्यालय परिसर में पर्यावरण को शुद्ध बनाये रखने के लिए लगातार पौधारोपण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व में विद्यालय में जितने भी पौधे लगे थे सभी को भीषण गर्मी से ड्रिप इरीगेशन का माडल तैयार कर जल मुहैया कराया गया और आज सारे पौधे काफी बढ़ गये है जिससे विद्यालय परिसर खुबसूरत हो गया है। श्री सूर्यवंशी ने विद्यालय के पौधारोपण में पौधादान कर करने पर शिक्षक पंचायत सरकार सिंह लहरे का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि पीपल व बरगद के पौधों को आज रोपित किया गया और उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी शिक्षकों व स्कूली बच्चों द्वारा उठाया गया है। इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व सरपंच सोनाराम साहू, प्रभारी प्रधान पाठक कन्हैया लाल मरावी, उवशि हीरालाल कर्ष, संतोष कुमार श्रीवास, शिक्षक पंचायत राजेश कुमार सूर्यवंशी, शिक्षक पंचायत सरकार सिंह लहरे, सफाई कर्मचारी साधराम यादव, बीरबल यादव, सूरज, राजेश, रितू, पुष्पलता सहित विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।
सरकारी स्कूल के परिसर को आक्सीजन जोन बनाने में जुटे शिक्षक
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
डिजिटल स्कूल में दीक्षांत समारोह के साथ परीक्षाफल की घोषणा, बच्चों को बांटे गये अंकसूची...
नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व माध्य.शाला नवापारा (अमोदा) में शिक्षा सत्र के अंतिम दिवस आज 29 अप्रैल शनिवार को प्रगति पत्रक वितरण सह दीक्षांत समार...
-
शा सकीय पूर्व माध्यमिक शाला नवापारा (अमोदा) विकासखण्ड-नवागढ़ जिला-जांजगीर-चांपा छ.ग. में शिक्षा सत्र 2018-19 में कक्षा आठवीं के छात्र-छात...
-
वि श्व जल दिवस 22 मार्च 2019 पर जल व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व मा.शाला नवापारा (अमोदा) से जागरूकता रै...
-
नवागढ़ विकासखण्ड अंतर्गत संकुल केन्द्र धनेली में संकुल केन्द्र धुरकोट, खोखरा व धनेली अंतर्गत आने वाले शास. प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्...





No comments:
Post a Comment