भारतीय दलित साहित्य अकादमी दिल्ली द्वारा वर्ष 2016 के राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित 32 वां राष्ट्रीय दलित साहित्यकार सम्मेलन पंचशील आश्रम दिल्ली में 11 व 12 दिसंबर 2016 को संपन्न हुआ। सम्मेलन में पूरे भारतवर्ष के सभी राज्यों से अकादमी के पदाधिकारियों व सदस्यों ने हजारों की संख्या में पहुंचकर भाग लिया। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष जी.आर. बंजारे ज्वाला व संरक्षिका श्रीमती सुशीला देवी वाल्मिकी के मार्गदर्शन में छ.ग. राज्य के विभिन्न जिलों से 61 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा जिले से अकादमी के जिलाध्यक्ष व समाजसेवी योम प्रकाश लहरे के नेतृत्व में 9 सदस्यीय दल जिसमें शिक्षक पंचायत राजेश कुमार सूर्यवंशी जांजगीर, डाक्टर विजय कुमार लहरे बाराद्वार, व्याख्याता पंचायत गोवर्धन प्रसाद सूर्यवंशी जांजगीर, डा. देवनारायण देवांगन केरा नवागढ़, डा. दुर्गा गबेल जाजंग सक्ती व सुश्री एच. निशा खान सक्ती को सामाजिक क्षेत्र में योगदान के राष्ट्रीय फेलोशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया। टीम के सदस्य जब रेलमार्ग से वापस जांजगीर पहुंचे तब रेल्वे स्टेशन पर ईष्ट मित्रों व विभिन्न सामाजिक संगठनों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में सूर्यांश शिक्षा उत्थान समिति से हरदेव टण्डन, फिरत राम किरण, मोहरसाय खरसन, सरदेश लदेर, कन्हैया सूर्यवंशी, शंखु सूर्यवंशी, उत्तम गढ़ेवाल, गोरेलाल सूर्यवंशी, मुनीलाल सूर्यवंशी, तीजराम लदेर, सोनू प्रधान, हेमंत सूर्यवंशी, रथराम, मनीष सूर्यवंशी, मनीराम, परसराम, संजय फर्वे, बसंती बाई, तरूण कुमारकुर्रे टेमर सक्ती, महेश सूर्यवंशी, विद्यार्थी परिषद के शिव कश्यप व रवि गढ़वाल, कन्हैया सूर्यवंशी, कन्हैया लाल मरावी अमोदा, सरकार सिंह लहरे, छात्रसंघ अध्यक्ष नवापारा अमोदा सूरज केंवट, गुलशन सूर्यवंशी, प्रशांत सूर्यवंशी, राजकुमार यादव, अजय यादव, अनिल यादव, विजय यादव सहित बड़ी संख्या में ईष्ट मित्र मौजूद रहे।
राष्ट्रीय सम्मेलन 2016 दिल्ली से लौटे सदस्यों का रेल्वे स्टेशन में हुआ भव्य स्वागत
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
डिजिटल स्कूल में दीक्षांत समारोह के साथ परीक्षाफल की घोषणा, बच्चों को बांटे गये अंकसूची...
नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व माध्य.शाला नवापारा (अमोदा) में शिक्षा सत्र के अंतिम दिवस आज 29 अप्रैल शनिवार को प्रगति पत्रक वितरण सह दीक्षांत समार...
-
शा सकीय पूर्व माध्यमिक शाला नवापारा (अमोदा) विकासखण्ड-नवागढ़ जिला-जांजगीर-चांपा छ.ग. में शिक्षा सत्र 2018-19 में कक्षा आठवीं के छात्र-छात...
-
वि श्व जल दिवस 22 मार्च 2019 पर जल व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व मा.शाला नवापारा (अमोदा) से जागरूकता रै...
-
नवागढ़ विकासखण्ड अंतर्गत संकुल केन्द्र धनेली में संकुल केन्द्र धुरकोट, खोखरा व धनेली अंतर्गत आने वाले शास. प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्...

No comments:
Post a Comment