जांजगीर। नवागढ़ ब्लाक के संकुल केन्द्र अमोदा अंतर्गत पूर्व माध्य. शाला नवापारा में आज 4 जनवरी 2017 को अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के सक्ती ब्लाक अध्यक्ष उदय मधुकर, एसोसिएशन के सदस्य तरूण कुमार कुर्रे तथा अखिल भारतीय दलित साहित्य अकादमी जिलाध्यक्ष योम प्रकाश लहरे ने स्कूल पहुंचकर विद्यालय में हो रहे नवाचारी गतिविधियों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में ड्रीप इरीगेशन के नवाचार से लगाये गये सभी पौधों का अवलोकन किया, इसके अलावा विद्यालय के मैदान पर बने छत्तीसगढ़ व भारत के मानचित्र समेत गणित के वृत्त, अर्धवृत्त, त्रिभुज, चतुर्भुज, आयत आदि के जमीन पर तैयार आकृतियां जिनमें सरसों, मेथी, धनिया आदि बीज लगाये गये है, देखकर प्रभावित हुई और विद्यालय के नवाचारी कार्यों की सराहना की। उन्होंने नवाचारी शिक्षक राजेश सूर्यवंशी द्वारा तैयार की जा रही विज्ञान प्रयोगशाला का अवलोकन कर आने वाले दिनों में यहां आरंभ होने वाले ई-क्लास रूम के बारे में भी विस्तार पूर्वक चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने मध्यान्ह भोजन, बच्चों की पढ़ाई लिखाई की भी जानकारी ली तथा स्कूल पहुंचे पालकों से चर्चा कर जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विद्यालय का भौतिक वातावरण अत्यंत ही स्वच्छ और सुंदर है, जिसे लगातार और भी बेहतर बनाने काम करने की जरूरत है। विद्यालय पहुंचने पर बच्चों द्वारा विद्यालय के फूलों से तैयार गुलदस्ता भेंटकर उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, प्रभारी प्रधान पाठक कन्हैया लाल मरावी, संतोष कुमार श्रीवास, शिक्षक पंचायत राजेश कुमार सूर्यवंशी, सफाई कर्मचारी साधराम यादव सहित विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।
मानवाधिकार एसोसिएशन सदस्य ने स्कूल पहुंच गतिविधियों का किया अवलोकन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
डिजिटल स्कूल में दीक्षांत समारोह के साथ परीक्षाफल की घोषणा, बच्चों को बांटे गये अंकसूची...
नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व माध्य.शाला नवापारा (अमोदा) में शिक्षा सत्र के अंतिम दिवस आज 29 अप्रैल शनिवार को प्रगति पत्रक वितरण सह दीक्षांत समार...
-
शा सकीय पूर्व माध्यमिक शाला नवापारा (अमोदा) विकासखण्ड-नवागढ़ जिला-जांजगीर-चांपा छ.ग. में शिक्षा सत्र 2018-19 में कक्षा आठवीं के छात्र-छात...
-
वि श्व जल दिवस 22 मार्च 2019 पर जल व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व मा.शाला नवापारा (अमोदा) से जागरूकता रै...
-
नवागढ़ विकासखण्ड अंतर्गत संकुल केन्द्र धनेली में संकुल केन्द्र धुरकोट, खोखरा व धनेली अंतर्गत आने वाले शास. प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्...

No comments:
Post a Comment