11 फरवरी 2017 शनिवार को नवागढ़ ब्लाक के संकुल केन्द्र अमोदा अंतर्गत पूर्व माध्य. शाला गौद में संकुल भर के शिक्षकों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में 13 फरवरी को पूर्व माध्यमिक शाला नवापारा में होने जा रहे डिजिटल क्लास रूम के उद्घाटन कार्यक्रम को सफल बनाने रणनीति तैयार की गयी। इस दौरान मंच सज्जा, स्वागत प्रभारी, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी, मंच संचालन, बैठक व्यवस्था, ई क्लास रूम प्रभारी सहित विभिन्न कार्यों का प्रभार शिक्षकों के बीच वितरित किया गया। शिक्षक पंचायत राजेश कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि जिले का प्रथम डिजिटल क्लास रूम का शुभारंभ 13 फरवरी सोमवार को दोपहर 2 बजे जिला मुख्य अतिथि कलेक्टर जांजगीर-चांपा डा. एस. भारतीदासन (आई.ए.एस.) करेंगे, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पुलिस अधीक्षक अजय यादव (आई.पी.एस.) करेंगे, विशिष्ट अतिथियों में अजीत वसंत (आई.ए.एस.) मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जांजगीर-चांपा, श्रीमती सतोविशा समाजदार (आई.एफ.एस.) वन मण्डलाधिकारी जांजगीर-चांपा), जी.पी.भास्कर जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-चांपा, आर.पी.आदित्य (डी.ई.ओ. शैक्षणिक जिला सक्ती) व जिला परियोजना अधिकारी रा.गा.शि.मि. जांजगीर-चांपा तथा श्रीमती सविता राजपूत प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जांजगीर-चांपा के गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न होगा।
उक्त अवसर पर विद्यालय परिसर में पर्यावरण को बढ़ावा देने ड्रीप इरीगेशन के नवाचार से बड़ी तादात में सफलता पूर्वक बढ़ रहे पौधों का अवलोकन अतिथियों द्वारा किया कर सभी के द्वारा विद्यालय परिसर में पौधा रोपण किया जायेगा। बैठक में शैक्षिक समन्वयक अनिल पाण्डेय, रामकृष्ण कुंभकार, दिलीप कुमार साहू गौद, प्रमोद कुमार हंसराज भादा, संतोष कुमार श्रीवास, हीरालाल कर्ष, अनिल देवांगन पिथमपुर, धनीराम रत्नाकर अमोदा, बोधराम साहू गौद, अशोक देवांगन अमोदा, दिलीप पाण्डेय गौद, विश्वनाथ साहू मौहाडीह, धनीराम कंवर अकलतरी, अनंदराम गोड़, अश्वनी टेंगवर भादा, कृष्ण कुमार यादव मौहाडीह विशाल शर्मा, अनंदराम गोड़, प्रमोद साहू, कन्हैयालाल मरावी, सोनाउराम मांझी, दिलीप साहू, डीके रात्रे सहित संकुल अंतर्गत प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शाला केवा, भादा, नवापारा, अकलतरी, पीथमपुर, मौहाडीह, गौद, भैसदा, अमोदा, गाड़ापाली के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हिस्सा लिया।













No comments:
Post a Comment