सरकारी स्कूल के शिक्षक द्वारा अपने बलबूते पर डिजिटल क्लास रूम की स्थापना एक पुनीत प्रयास है, इसके लिए शिक्षक राजेश सूर्यवंशी व पूरी टीम को बधाई देता हूं। हर शिक्षक कम से कम एक बच्चे का आदर्श जरूर बने ऐसा प्रयास करने की जरूरत है। मैं स्वयं सरकारी स्कूल में पढ़कर आगे बढ़ा हूं और आज एक सरकारी स्कूल में हो रहे बेहतर कार्य को देखने का अवसर मिला इससे बड़ी प्रसन्नता हुई।
उक्त बातें जिला पुलिस अधीक्षक अजय यादव ने कही। वे 13 फरवरी 2017 सोमवार को नवागढ़ ब्लाक के संकुल केन्द्र अमोदा अंतर्गत पूर्व माध्य. शाला नवापारा में जिले के पहले डिजिटल क्लास रूम का शुभारंभ करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि इस शिक्षक ने समुदाय को जोड़कर न केवल वृक्षारोपण किया बल्कि ड्रीप इरीगेशन के नवाचार से सारे पौधों को एक साल में पेड़ बनने के कगार पर ला खड़ा कर दिया है। जिले व राज्य के अन्य शिक्षकों को इनका अनुकरण करने की जरूरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व विस उपाध्यक्ष नारायण प्रसाद चंदेल ने कहा कि नवापारा गांव हसदेव नदी के पावन तट पर बसा एक छोटा सा गांव है और यहां के उर्जावान शिक्षक राजेश सूर्यवंशी ने अपनी लगन व कड़ी मेहनत से जिले का पहला डिजिटल क्लास रूम स्थापित कर दिखाया है मैं इस कार्य के लिए उन्हे और उनकी पूरी टीम को बधाई देता हूं। विशिष्ट अतिथियों में जी.पी. भास्कर जिला शिक्षा अधिकारी, श्रीमती सविता राजपूत प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जांजगीर-चांपा रहे। पूर्व विस उपाध्यक्ष नारायण प्रसाद चंदेल ने कहा कि राजेश कुमार सूर्यवंशी ने जिले सहित राज्य भर के शिक्षकों के लिए एक मिशाल पेश कर दिखाया है। आज शिक्षा जगत में ऐसे ही शिक्षकों की जरूरत है जो बच्चों की बेहतरी के लिए अपना तन मन और धन लगाकर शैक्षणिक गतिविधियों में अपना बेहतर योगदान दे। आयोजन को जिला शिक्षा अधिकारी जी.पी. भास्कर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में शिक्षक पंचायत राजेश कुमार सूर्यवंशी व श्रीमती सत्या सूर्यवंशी को सभी अतिथियों ने शाल श्रीफल व मोमेंटों प्रदान कर इस पुनीत कार्य के लिए आशीर्वाद दिया। इससे पहले सभी अतिथियों ने वीणा पाणि मां सरस्वती के तैल चित्र पर धूप दीप व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जिसके बाद हारमोनियम, तबला व आर्गन की धुन पर शिक्षक संजय देवांगन के नेतृत्व में बच्चों ने मां सरस्वती वंदना व स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया जिसकी सभी ने खूब सराहना की। सभी अतिथियों का स्वागत पुष्पमाला, बैज व बुके से किया तो वही कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को शाल श्रीफल व मोमेंटों भेंटकर उनका सम्मान किया गया।
आयोजन को सफल बनाने में जनपद सीईओ नवागढ़, श्री देवांगन थाना प्रभारी नवागढ़, बीईओ पी.एल. कौशिक, बीआरसीसी श्रीमती रिषीकांता राठौर, गोविंद प्रसाद चैरसिया प्राचार्य उ.मा.शाला अमोदा, एल.के. पाण्डेय डाइट, किशोर सिंह चैहान संकुल प्रभारी, अनिल पाण्डेय शैक्षिक समन्वयक, धनीराम बंजारे, रामकृष्ण कुंभकार, घनश्याम देवांगन, धनाउराम किरण, कन्हैया लाल मरावी, संतोष कुमार श्रीवास, हीरालाल कर्ष, धनीराम रत्नाकर अमोदा, अशोक देवांगन, सरकार सिंह लहरे, लक्ष्मी प्रसाद सूर्यवंशी, अमृत लाल, गोरेलाल चैहान, विशाल शर्मा, पटवारी श्री तिवारी, सचिव मधु हंसराज, साहेब लाल साहू, छोटेलाल साहू, मोतीलाल साहू, गुरूशरण साहू, कुमारी बेदबाई सहित जांजगीर-चांपा जिले के सभी 9 विकासखण्डों से पहुंचे शिक्षकों व नवागढ़ ब्लाक के सभी 18 संकुल केन्द्रांे के शिक्षकों, संकुल प्रभारियों व शैक्षिक समन्वयकों, ग्रामीणजनों व विद्यार्थियों का सराहनीय योगदान रहा।
पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर किया डिजिटल क्लास का शुभारंभ
जिला पुलिस अधीक्षक अजय यादव व पूर्व विस उपाध्यक्ष नारायण चंदेल ने फीता काटकर डिजिटल क्लास रूम का शुभारंभ किया जिसके बाद शिक्षक राजेश सूर्यवंशी ने प्रोजेक्टर से विद्यालय में हो रहे गतिविधियों को दिखाया। एसपी श्री यादव ने क्लास रूम के सफल संचालन के लिए कुछ विशेष सुझाव भी दिये। पुलिस अधीक्षक श्री यादव ने डिजिटल क्लास रूम के लिए अपनी ओर से एक कम्प्यूटर सेट सप्ताह भर के भीतर प्रदान करने की बात कही।
पौधारोपण कर विद्यालय के नवाचारी गतिविधियों का किया अवलोकन
शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष व सरपंच सोनाराम साहू, शिक्षाविद निर्मल दास वैष्णव व बीआरसीसी श्रीमती रिषीकांता राठौर ने सभी सभी अतिथियों को विद्यालय का भ्रमण कराया जहां सहायक सामग्री निर्माण कक्ष में लगे टी.एल.एम. प्रदर्शनी, जमीन पर तैयार छ.ग. व भारत का मानचित्र, ड्रीप इरीगेशन के नवाचार से बड़ी तादात में सफलता पूर्वक बढ़ रहे पौधों का अवलोकन किया गया, जिसके बाद अतिथियों द्वारा बारी-बारी से 10 नग पाम ट्री के पौधे तथा 5 नग काजू के पौधे रोपित किये गये।
शिक्षा में बेहतर कार्य कर रहे शिक्षकों का हुआ सम्मान
इस दौरान मंच से ऐसे शिक्षकों का सम्मान किया गया जो अपने स्कूलों में बच्चों के लिए बेहतर कार्य कर रहे है। इनमें तरूण कुमार कुर्रे सक्ती, श्रीमती उमा कुर्रे सक्ती, संजय देवांगन जन.प्राथ. शाला अमोदा, वि.ख. पाटन जिला दुर्ग से पहुंची शिक्षिका श्रीमती दिव्यप्रभा अवधिया व श्रीमती मनोरमा ठाकुर, विख खड्गवा जिला कोरिया से पहुंचे श्रीमती उमारानी, कुमारी आशा दिनकर, सुजीत साहू, रूद्र प्रताप सिंह राणा, रामकुमार सोनी प्रा. शाला पोड़ीराछा नवागढ़ सहित बेहतर मार्गदर्शन के लिए संकुल प्रभारी किशोर सिंह चैहान, शैक्षिक समन्यक अनिल पाण्डेय, विद्यालय स्टाफ से कन्हैया लाल मरावी, संतोष कुमार श्रीवास, हीरालाल कर्ष, साधराम यादव सहित धनीराम बंजारे, योम प्रकाश लहरे, डा. विजय लहरे, उदय मधुकर, मनोज नाग चांपा का शाल, श्रीफल व मोमेंटों से सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षाविद् निर्मल दास वैष्णव ने तथा आभार प्रदर्शन उच्च वर्ग शिक्षक हीरालाल कर्ष ने किया।
https://www.youtube.com/watch?v=xi-tgSqKc6U








No comments:
Post a Comment