The Digital Teacher : विश्व जल दिवस 2017 पर स्कूली बच्चों, शिक्षकों व समुदाय ने हसदेव नदी के तट पर चलाया सफाई अभियान

विश्व जल दिवस 2017 पर स्कूली बच्चों, शिक्षकों व समुदाय ने हसदेव नदी के तट पर चलाया सफाई अभियान



जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखण्ड अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नवापारा (अमोदा) में बुधवार 22 मार्च 2017 को विश्व जल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों, शिक्षकों व समुदाय के लोगों ने हसदेव नदी के तट पर पहुंचकर जहां सफाई अभियान चलाया तो वही सभी ने मिलकर जल की बूंद-बूंद का सदुपयोग करने की शपथ ली। इससे पूर्व पूरे गांव में जागरूता रैली का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने हाथों में जल बचाने के नारे लिखे तख्तियों को थामे चल रहे थे। जहां हसदेव तट में करीब दो घंटे श्रमदान कर पूरे तट से गंदगी हटायी गयी और लोगों को नित्य प्रति सफाई करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके बाद एक सभा का आयोजन किया गया जिसे संबोधित करते हुए शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व ग्राम सरपंच सोनाराम साहू ने जल प्रदूषण पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अधिकतर बीमारियां दूषित जल से ही पनपती हैं। जलस्त्रोत हमारी धरोहर है। इन्हें सहेजकर रखना हम सभी का कर्तव्य है। इस तरह के आयोजन से निश्चित रूप से जलस्रोत संरक्षित होंगे और ग्रामीणों में भी जागरूकता आयेगी। उन्होंने उपस्थितों को जल शुद्धिकरण के उपाय भी सुझाए। प्रधान पाठक केएल मरावी ने जल दिवस के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान में जलस्रोत लगातार सूख रहे हैं। भावी पीढ़ी को जल संकट से बचाने के लिए शीघ्र इनके संरक्षण व सदुपयोग के उपाय करने होंगे। उवशि संतोष कुमार श्रीवास ने कहा कि आज प्राचीन जलस्रोतों को जीवित रखने की आवश्यकता है। ताकि आने वाली पीढ़ी भी इन्हें देख सके। हम सभी को पानी का महत्व समझना चाहिए। जलस्रोतों का संरक्षण हमारा दायित्व है। कार्यक्रम के संयोजक शिक्षक पंचायत राजेश कुमार सूर्यवंशी ने जल दिवस पर अपने संबोधन में कहा कि जल ही जीवन है। जल है तो कल है। जल आज नहीं सहेजा तो फिर कभी नहीं बचेगा। इस सच्चाई से हर मानव वाकिफ है। भीषण गर्मी में लोग पानी की बूंद-बूंद के लिए तरसते है इसका कारण है कि प्राचीन जलस्रोतों को बचाने के लिए ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने सभी को जल संरक्षण के लिए शपथ दिलाया। कार्यक्रम को श्रीमती सावित्री बाई चैहान, छात्र विनय व दुर्गा ने भी संबोधित किया। पूरे आयोजन को सफल बनाने में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व सरपंच सोनाराम साहू, सदस्यगण, प्रभारी प्रधान पाठक कन्हैया लाल मरावी, उवशि हीरालाल कर्ष, संतोष कुमार श्रीवास, शिक्षक पंचायत राजेश कुमार सूर्यवंशी, सफाई कर्मचारी साधराम यादव सहित विद्यार्थियों व ग्रामीणजनों का सराहनीय योगदान रहा।




No comments:

Post a Comment

डिजिटल स्कूल में दीक्षांत समारोह के साथ परीक्षाफल की घोषणा, बच्चों को बांटे गये अंकसूची...

नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व माध्य.शाला नवापारा (अमोदा) में शिक्षा सत्र के अंतिम दिवस आज 29 अप्रैल शनिवार को प्रगति पत्रक वितरण सह दीक्षांत समार...