The Digital Teacher : बच्चों में स्वच्छता व स्वास्थ्य के प्रति चेतना लाने मनाया गया हाथ धुलाई दिवस 2016

बच्चों में स्वच्छता व स्वास्थ्य के प्रति चेतना लाने मनाया गया हाथ धुलाई दिवस 2016

जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ ब्लाक के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नवापारा (अमोदा) में 15 अक्टूबर शनिवार 2016 को विश्व हाथ धुलाई दिवस का विधिवत आयोजन कर बच्चों व पालकों ने स्वच्छता व स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने विधिवत हाथ धुलाई करवाये गये। इस दौरान नियमित रूप से शरीर की सफाई के साथ नाखूनों को काटना, भोजन के पश्चात व शौच के बाद हाथों कों अच्छी तरह साबुन या राख से धोने का शपथ दिलाया गया। शिक्षक पंचायत राजेश कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि बच्चों को स्वास्थ्य व स्वच्छता पर 8 चरणों में हाथों को गीला कराया गया फिर पहले चरण में हथेली में साबुन लेना, दूसरे चरण में हथेली को रगड़ना, तीसरे चरण में हाथ के पीछे रगड़ना, चौथा चरण उंगलियों के बीच रगड़ना, पांचवा चरण उंगलियों के पीछे रगड़ना, छठवां चरण अंगूठे की जड़ पर रगड़ना, सातवां चरण नाखूनों से रगड़ना तथा आठवें चरण में कलाई रगड़ते हुए हाथ धुलाई करवाया गया। इस अवसर पर पालकों व ग्रामीणों से स्वच्छता के प्रति सजग रहने नियमित हाथ की धुलाई करने की बात कही गयी। आयोजन पर प्रकाश डालते हुए शिक्षक पंचायत राजेश कुमार सूर्यवंशी ने कहा कि विश्व हाथ धुलाई दिवस की शुरूआत 15 अक्टूबर 2008 से शुरू की गयी है। जहां संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2008 में स्वच्छता को अंतर्राष्ट्रीय वर्ष के रूप में मान्यता देते हुए विश्व में बेहतर स्वच्छता व्यवहार को अपनाने की अपेक्षा की गयी है। वही साबुन से हाथ धोने के महत्व को मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा स्वच्छ भारत स्वच्छ विद्यालय 2014 के अंतर्गत प्रत्येक स्कूलों में एक मूल आवश्यकता के रूप में भी मान्यता दी है। उन्होंने कहा कि यदि हम सब नियमित रूप से हाथ धुलाई की आदत बना लेते है तो डायरिया को 45 प्रतिशत तक और तीव्र श्वसन संक्रमण के जोखिम को 23 प्रतिशत तक कम कर सकते हैं। यदि स्कूलों में हाथ धोने की अच्छी व्यवस्था हो तो बच्चों में स्कूल से गैरहाजिर रहने की संभावना घट जाती है। विश्व हाथ धुलाई दिवस के मौके पर ग्राम से शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व सरपंच सोनाराम साहू, छतराम चौहान, कौशल प्रसाद साहू, श्रीमती सावित्री बाई चौहान, श्रीमती रूपा बाई चौहान, शिव प्रसाद केंवट, प्रभारी प्रधान पाठक कन्हैया लाल मरावी, उवशि हीरालाल कर्ष, संतोष कुमार श्रीवास, शिक्षक पंचायत राजेश कुमार सूर्यवंशी, सफाई कर्मचारी साधराम यादव, सूरज, बीरबल, सुमन, पुष्पलता, अनिता, रितू, अजय, रीतिक, राकेश सहित विद्यार्थीगण व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

डिजिटल स्कूल में दीक्षांत समारोह के साथ परीक्षाफल की घोषणा, बच्चों को बांटे गये अंकसूची...

नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व माध्य.शाला नवापारा (अमोदा) में शिक्षा सत्र के अंतिम दिवस आज 29 अप्रैल शनिवार को प्रगति पत्रक वितरण सह दीक्षांत समार...