The Digital Teacher : पढ़ने लिखने के नवाचारी तरीकों पर यूनीसेफ कार्यशाला 2016 में जिले के शिक्षक ने दिया प्रस्तुतीकरण

पढ़ने लिखने के नवाचारी तरीकों पर यूनीसेफ कार्यशाला 2016 में जिले के शिक्षक ने दिया प्रस्तुतीकरण

सर्व शिक्षा अभियान छ.ग. द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से लैंग्वेज एण्ड लर्निंग फाउण्डेशन नई दिल्ली का प्रारंभिक भाषा शिक्षण पर तीन दिवसीय कार्यशाला 26 से 28 सितंबर 2016 तक हाटल ली राय रायपुर में संपन्न हुआ। कार्यशाला में कोर्स के डायरेक्टर धीर झिंगरन (नई दिल्ली), कोर्स मेंटर श्रीमती अदिती अपराजिता (बेंगलूर), यूनीसेफ के छ.ग. प्रमुख शेषागिरी, एसएसए के एसपीओ एम. सुधीश की उपस्थिति में छ.ग. राज्य के जांजगीर-चांपा, महासमुंद, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, गरियाबंद, धमतरी, रायपुर, बालोद आदि जिलों से गणेश तिवारी, राजेन्द्र मरशकोले, एच.पी. शर्मा, ओम नारायण शर्मा, राजेश कुमार सूर्यवंशी, मधु साहू, पुष्पा शुक्ला, द्रोण साहू, विद्या डांगे, कुमारी रंजू, कुमारी मंजू, ईश्वरी सिन्हा, हीराधर सिन्हा, हेमंत, अजय आदि उत्कृष्ट नवाचारी शिक्षक-शिक्षिकाओं व एनजीओ ग्रुप ने पढ़ने लिखने के नये-नये तौर तरीकों पर प्रस्तुतीकरण दिया। प्रथम दिवस 26 सितंबर के कार्यशाला का आरंभ सभी प्रतिभागियों द्वारा अनौपचारिक फीडबैक व अनुभवों पर चर्च के साथ हुई, जिसके बाद प्रस्तुतीकरण आरंभ किया गया पहली प्रस्तुती जांजगीर-चांपा जिले से नवाचारी शिक्षक राजेश कुमार सूर्यवंशी ने शुरूआत करते हुए प्राथमिक स्कूल के बच्चों में मौखिक भाषा विकास के लिए तैयार माडल का पावर प्वाइंट व विडियो के द्वारा प्रस्तुत करते हुए उस पर अपनी बात रखी प्रथम 15 मिनट प्रस्तुतीकरण और 15 मिनट उस पर अन्य प्रतिभागियों द्वारा प्रश्न रखे गये जिसका समाधान शिक्षक द्वारा किया गया। प्रथम दिवस 26 सितंबर को कुल 6 प्रतिभागी, द्वितीय दिवस 27 सितंबर को 6 तथा अंतिम तृतीय दिवस 28 सितंबर को 4 कुल 16 प्रतिभागियों ने विभिन्न विषयों पर अपना प्रेजेंटेशन दिया।
कार्यशाला में कोर्स उपरांत राज्य स्तर पर सक्रिय अधिगम समूह तैयार करने, आगामी कार्ययोजना, नवाचारी गतिविधियों के संचालन व उसमें आ रही दिक्कतों पर चर्चा, सरकारी स्कूलों में नवाचारी गतिविधियों का कैसे बेहतर संचालन करें आदि विविध विषयों पर चर्चा हुई। कार्यशाला से लौटकर शिक्षक पंचायत राजेश कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि पांच भारतीय भाषाओं के ज्ञाता पूर्व शिक्षा प्रशासक, सर्व शिक्षा अभियान में एसपीडी, असम में सेक्रेटरी एजूकेशन तथा एमएचआरडी में काम कर चुके फाउण्डेशन के कोर्स निर्देशक व शिक्षाविद धीर झिंगरन के साथ तीन दिवसीय कार्यशाला में बेहतर शैक्षणिक गतिविधियों को लेकर बहुत कुछ सीखने का मौका मिला है। शिक्षक राजेश सूर्यवंशी ने बताया कि सर्व शिक्षा अभियान के एसपीओ एसएसए एम. सुधीश के मार्गदर्शन में लैंग्वेज लर्निंग फाउण्डेशन नई दिल्ली के साथ 8 माह तक लगातार जुड़कर काम करने व सीखने का मौका मिला है, इस दौरान बच्चों को पढ़ाने लिखाने के नवाचारी व बाल केन्द्रित तौर तरीकों पर अच्छी समझ बनी है। 



No comments:

Post a Comment

डिजिटल स्कूल में दीक्षांत समारोह के साथ परीक्षाफल की घोषणा, बच्चों को बांटे गये अंकसूची...

नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व माध्य.शाला नवापारा (अमोदा) में शिक्षा सत्र के अंतिम दिवस आज 29 अप्रैल शनिवार को प्रगति पत्रक वितरण सह दीक्षांत समार...