नवागढ़ ब्लाक के शास. पूर्व माध्यमिक शाला नवापारा अमोदा में शिक्षा सत्र 2016-17 के लिये छात्र संघ परिषद का गठन किया गया है। जहां आज 3 अगस्त को छात्र संघ परिषद का चुनाव विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा पूर्णतः लोकत्रांत्रिक प्रणाली से किया गया जिसमें कक्षा 6 वीं से 8 वीं तक के सभी छात्र-छात्राओं ने अपने अपने मत का प्रयोग कर शालानायक, उप शाला नायक, क्रीड़ा सचिव, सांस्कृतिक सचिव, पर्यावरण सुरक्षा प्रभारी और कक्षा नायक पद के लिये अपने अपने वोट डाले। मतगणना के बाद परिणाम इस प्रकार रहे जिसमें शालानायक कक्षा 8 वीं से सूरज कुमार, उप शाला नायक बीरबल को चुना गया। इसी तरह से कक्षा 6 वीं में कक्षा नायक कुमारी दुर्गा, उप कक्षा नायक राकेश कुमार, कक्षा 7 वीं में कक्षा नायक विनय कुमार, उप कक्षा नायक रीतिक कुमार, कक्षा 8 वीं में कक्षा नायक कुमारी रितु, उप कक्षा नायक महासागर को चुना गया। इसी तरह से पर्यावरण सुरक्षा प्रभारी सूरज कुमार, सांस्कृतिक सचिव कुमारी पुष्पलता तथा क्रीड़ा सचिव विरेन्द्र कुमार, राजेश कुमार, कुमारी अनिता व कुमारी प्रियंका को चुना गया। मतदान पश्चात प्रभारी प्रधान पाठक सहित शिक्षकों ने सभी पदाधिकारियों को उनके पद का शपथ दिलाया गया एवं शिक्षक पंचायत राजेश कुमार सूर्यवंशी के द्वारा सभी पदाधिकारियों को उनके कार्यों एवं कर्तव्यों के बारे में समझाया गया। अंत में सभी शिक्षकां द्वारा छात्र संघ परिषद के सभी पदाधिकारियों का तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रभारी प्रधान पाठक शिक्षक पंचायत कन्हैया लाल मरावी, उ.व.शि. हीरालाल कर्ष, संतोष श्रीवास, शिक्षक पंचायत राजेश कुमार सूर्यवंशी, सफाई कर्मचारी साधराम यादव सहित बड़ी संख्या में पालक और बच्चे उपस्थित थे।
मिडिल स्कूल नवापारा अमोदा में सत्र 2016-17 के लिये छात्र संघ परिषद का किया गया गठन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
डिजिटल स्कूल में दीक्षांत समारोह के साथ परीक्षाफल की घोषणा, बच्चों को बांटे गये अंकसूची...
नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व माध्य.शाला नवापारा (अमोदा) में शिक्षा सत्र के अंतिम दिवस आज 29 अप्रैल शनिवार को प्रगति पत्रक वितरण सह दीक्षांत समार...
-
शा सकीय पूर्व माध्यमिक शाला नवापारा (अमोदा) विकासखण्ड-नवागढ़ जिला-जांजगीर-चांपा छ.ग. में शिक्षा सत्र 2018-19 में कक्षा आठवीं के छात्र-छात...
-
वि श्व जल दिवस 22 मार्च 2019 पर जल व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व मा.शाला नवापारा (अमोदा) से जागरूकता रै...
-
नवागढ़ विकासखण्ड अंतर्गत संकुल केन्द्र धनेली में संकुल केन्द्र धुरकोट, खोखरा व धनेली अंतर्गत आने वाले शास. प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्...
No comments:
Post a Comment