The Digital Teacher : संकुल स्तरीय निबंध, पेंटिंग व क्विज प्रतियोगिता 2016 में बच्चों ने दिखाया उत्साह

संकुल स्तरीय निबंध, पेंटिंग व क्विज प्रतियोगिता 2016 में बच्चों ने दिखाया उत्साह


जांजगीर-चांपा जिला अंतर्गत विकासखण्ड नवागढ़ के संकुल केन्द्र अमोदा अंतर्गत शास. हाईस्कूल गौद में 15 जुलाई 2016 को संकुल स्तरीय निबंध, वाद-विवाद, पेंटिंग व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता तीन स्तरों पर मिडिल, हाई व हायर सेकेण्डरी स्तर पर संपन्न कराये गये तथा सभी के अलग-अलग परिणाम घोषित किये गये। सुबह 12 से दोपहर 3 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में संकुल भर के सभी विद्यालयों से पहुंचे बाल प्रतिभागियों ने उक्त सभी विधाओं में हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा दिखाई। बीईओ श्री कौशिक, बीआरसीसी श्री सिंह, एबीईओ श्री आरएन शर्मा, श्री संजय देवांगन, श्रीमती अभिलाषा नरसिंह, संकुल प्रभारी श्री महारथी राठौर व शैक्षिक समन्वयक श्री अनिल पाण्डेय व प्राचार्य उ.मा.शाला अमोदा श्री जी.पी. चौरसिया के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ जिसके बाद सभी विधाओं पर अलग-अलग कक्षों में प्रतियोगिता संपन्न कराकर शिक्षकों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान का निर्णय किया गया। इस दौरान क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विज्ञान, गणित, सामान्य ज्ञान व छत्तीसगढ़ के गौरव से संबंधित वैकल्पिक प्रश्नों का उत्साहपूर्वक जवाब दिया जिसमें मिडिल स्तर से प्रथम गंजन कश्यप विद्या भारती गौद, द्वितीय रामेश्वर सूर्यवंशी अमोदा व सुमित पैगवार गौद तथा तीसरे स्थान पर चार बच्चे संदीप पिथमपुर, तरूण शिशु मंदिर अमोदा, सूरज व महासागर नवापारा रहे। हाईस्कूल स्तर में प्रथम सागर कुमार पिथमपुर, द्वितीय प्रकाश नीलकन अमोदा, तृतीय लिखेश्वर साहू पिथमपुर रहे। उ.मा. स्तर पर प्रथम कृष्ण कुमार साहू अमोदा, सीताराम श्रीवास अमोदा, तृतीय अश्वनी गड़ेरिया पिथमपुर रहे। ऊर्जा का समझदारी से उपयोग व बचत विषय पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में मिडिल स्तर से प्रथम राजेश केंवट नवापारा, द्वितीय कुमारी बिंदिया अमोदा, तृतीय कुमारी अंजु अमोदा रहे, हाईस्कूल स्तर पर प्रथम जय प्रकाश साहू पिथमपुर, निहारिका चंद्राकर अमोदा, तृतीय ममता कुंभकार अमोदा रहे। हायर सेकेण्डरी स्तर पर एकमात्र प्रतिभागी हेमलता प्रथम रही। जल का संरक्षण विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में मिडिल स्तर से प्रथम तिलोत्मा साहू पिथमपुर, द्वितीय सूरज कुमार नवापारा, तृतीय ज्योति मेहरा अमोदा रहे। हाई स्कूल स्तर पर प्रथम देव कुमारी गौद, द्वितीय दुर्गेश कुमार पिथमपुर, तृतीय अनिल कुमार गौद रहे, उच्च. माध्य. स्तर पर प्रथम मनीषा सूर्यवंशी पिथमपुर, द्वितीय वर्षा पारेस आदर्श गौद, तृतीय प्रियंका प्रधान अमोदा रहे। स्वच्छता एक अनिवार्यता विषय पर आधारित वाद-विवाद प्रतियोगिता में मिडिल स्तर से प्रथम कुंदन शर्मा विद्या भारती गौद, द्वितीय रामेश्वर अमोदा, तृतीय संदीप पिथमपुर, हाईस्कूल स्तर से प्रथम लोचन भेड़पाल पिथमपुर, द्वितीय लिखेश्वर साहू पिथमपुर, तृतीय सीमा कश्यप गौद रहे। उच्च. माध्य. स्तर से प्रथम रानू साहू पिथमपुर, द्वितीय लालचंद पिथमपुर व तृतीय सीताराम श्रीवास अमोदा रहे। विजयी प्रतिभागियों को शाला प्रबंधन समिति पूर्व मा.शाला गौद के अध्यक्ष श्री तोताराम कश्यप, सरपंच गौद श्रीमती फूलबाई सूर्यवंशी, श्री रेशम लाल सूर्यवंशी व श्री लव कुमार के द्वारा कापी व कलम से पुरस्कृत किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन शिक्षक पंचायत राजेश कुमार सूर्यवंशी ने तथा अंत में आभार प्रदर्शन प्रधान पाठक भादा पी.के. हंसराज ने किया। कार्यक्रम में श्री दिलीप कुमार साहू गौद, श्री रामकृष्ण कुंभकार गौद, श्री किशोर कुमार सिंह अमोदा, श्री तेजराम राठौर मौहाडीह, श्री देवेन्द्र सिंह पटेल पिथमपुर, श्री हीरालाल कर्ष, श्री संतोष कुमार श्रीवास, श्री कन्हैया लाल मरावी नवापारा, श्री कोमल प्रसाद करियारे गौद, श्री चंद्रपाल सिंह राठौर अमोदा, कमलेश्री पुलस्य गौद, श्री सतीश साहू अमोदा, श्री बोधराम साहू गौद, श्री अशोक देवांगन अमोदा, प्रेमलता साहू पिथमपुर, रेणुका पाटले पिथमपुर, शकुंतला सिंह अमोदा, निर्मला सूर्यवंशी गौद, श्री कृष्णा सिंह गौद सहित संकुल भर के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का सहयोग रहा। संकुल स्तर पर चयनित बच्चों को आगे नवागढ़ में ब्लाक स्तर प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होगा।

            

No comments:

Post a Comment

डिजिटल स्कूल में दीक्षांत समारोह के साथ परीक्षाफल की घोषणा, बच्चों को बांटे गये अंकसूची...

नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व माध्य.शाला नवापारा (अमोदा) में शिक्षा सत्र के अंतिम दिवस आज 29 अप्रैल शनिवार को प्रगति पत्रक वितरण सह दीक्षांत समार...