The Digital Teacher : लैंग्वेज लर्निंग फाउण्डेशन का वर्कशाप 2016 रायपुर में संपन्न हुआ ...

लैंग्वेज लर्निंग फाउण्डेशन का वर्कशाप 2016 रायपुर में संपन्न हुआ ...


रायपुर। लैंग्वेज लर्निंग फाउण्डेशन का दो दिवसीय कार्यशाला 30 से 31 मई 2016 तक राजधानी रायपुर के हाटल लैण्डमार्क पण्डरी में संपन्न हुआ। यूनीसेफ व सर्व शिक्षा अभियान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला में प्रारंभिक भाषा शिक्षण-सिद्धांतों से कक्षा तक के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी। एल.एल.एफ. के कोर्स डायरेक्टर धीर झिंगरन नई दिल्ली के मार्गदर्शन में श्रीमती नीता अग्रवाल नई दिल्ली व श्रीमती अदिति अपराजिता बैंगलूर द्वारा कार्यशाला संपन्न कराया गया। इस दौरान कुल छह माड्यूल पर विस्तार पूर्वक परिचर्चा की गयी। पाठ्यक्रम का ज्ञानवर्धक पुनरावृत्ति की दृष्टिकोण से उपयोगी, रोचक मनोरंजक ढंग से प्रस्तुतिकरण करायी गयी। इस दौरान दो दिनों में गतिविधियां, क्विज, मुझे कुछ कहना है, सहित कोर्स सहभागियों से प्रस्तुतिकरण करायी गयी। कार्यशाला में लेबल 1 में अधिगम क्या है? जी.आर.आर., मैथ्यू प्रभाव, टाइम आन टास्क, जेडीपी, आंकलन व फीडबैक बताया गया तो वही लेबल 2 की आगामी कार्ययोजना सहित कान्फ्रेंस, काल, असाइनमेंट, डिस्कशन फोरम के समय सीमा आदि पर चर्चा की गयी। दो दिवसीय कार्यशाला के प्रथम दिवस राजीव गांधी शिक्षा मिशन के संचालक आईएएस अब्दुल केसर हक व द्वितीय दिवस एस.सी.ई.आर.टी. रायपुर के संचालक आई.एफ.एस. संजय ओझा ने पहुंचकर कार्यशाला के सहभागियों से चर्चा कर उनका हौसला बढ़ाया। वही दोनों ही दिनों के कार्यशाला में राजीव गांधी शिक्षा मिशन रायपुर के एसपीओ एम. सुधीश व यूनीसेफ से एम. शेषागिरी पूरे समय तक उपस्थित रहे। इस दो दिवसीय कार्यशाला में ओमनारायण शर्मा महासमुंद, राजेश कुमार सूर्यवंशी शिक्षक पंचायत जांजगीर-चांपा, श्रीमती विद्या डांगे एससीईआरटी रायपुर, आशीष कुमार राम एपीसी सुकमा, गणेश तिवारी एपीसी बस्तर, ईश्वरी कुमार सिन्हा बालोद, मधु कुमार साहू महासमुंद, प्रदीप कुमार पाण्डेय बिलासपुर, पुष्पा शुक्ला गरियाबंद, पंकज रावटे एपीसी धमतरी, राजेन्द्र मरसकोले डाइट दंतेवाड़ा, द्रोण साहू पिथौरा, हीराधर सिन्हा महासमुंद,एच.पी. शर्मा सहा. संचालक एस.पी.ओ. रायपुर, कु. भूमिका शर्मा बीआरपी रायपुर, मंजू गर्ग, रंजु कुमार, हेमंत साहू ने सहभागिता निभाया। 
                        कोर्स से मिले अनुभवों का बच्चों को मिलेगा लाभ-राजेश सूर्यवंशी
उत्कृष्ट नवाचारी शैक्षणिक गतिविधियों के लिए पूरे जांजगीर-चांपा जिले सहित छत्तीसगढ़ राज्य में अपनी खासी पहचान बना चुके शिक्षक पंचायत राजेश कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि लैंग्वेज लर्निंग फाउण्डेशन के कोर्स में छत्तीसगढ़ राज्य के कुल 16 शिक्षक जुड़े हुए है जिनमें वो भी शामिल है, इस महत्वपूर्ण कोर्स को पूरा करने के बाद उसके अनुभवों का लाभ सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को मिलेगा। गौरतलब हो कि नवाचारी गतिविधियों के लिए शिक्षक पंचायत राजेश सूर्यवंशी को ढेरो मान सम्मान व पुरस्कार अब तक प्राप्त हो चुके है। वही उनके द्वारा अब तक की गयी नवाचारी गतिविधियां यू ट्यूब पर भी अपलोड है जिसे राज्य भर से खासी सराहना मिल रही है।



No comments:

Post a Comment

डिजिटल स्कूल में दीक्षांत समारोह के साथ परीक्षाफल की घोषणा, बच्चों को बांटे गये अंकसूची...

नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व माध्य.शाला नवापारा (अमोदा) में शिक्षा सत्र के अंतिम दिवस आज 29 अप्रैल शनिवार को प्रगति पत्रक वितरण सह दीक्षांत समार...