जांजगीर जिले के नवागढ़ विकासखण्ड के अमोदा संकुल अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नवापारा (अमोदा) में पदस्थ शिक्षक पंचायत राजेश कुमार सूर्यवंशी एक माडल विज्ञान प्रयोगशाला बनाने की दिशा में इन दिनों काम कर रहे है, उनके इस मेहनत व लगन को अब समुदाय से भी सहयोग मिल रहा है। जहां आज 18 फरवरी 2016 गुरूवार को उनके प्रयोगशाला के लिए एक बड़े आकार का दरी भेंट स्वरूप प्रदान किया गया। सरकारी स्कूलों को बेहतर ढंग से कैसे संचालित किया जाये जिसमें आधुनिक तकनीकों कम्प्यूटर, इंटरनेट, प्रोजेक्टर का उपयोग करते हुए तथा स्वयं के द्वारा तैयार विज्ञान के सहायक सामग्री के साथ बच्चों को सीखने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके इस क्षेत्र में शिक्षक राजेश सूर्यवंशी काम कर रहे है। उनके लगन व मेहनत से प्रभावित होकर वरिष्ठ नागरिक रमेश साहू स्वयं अपने साथ दरी लेकर विद्यालय पहुंचे और उन्हे भेंट किया। इस अवसर पर उ.व.शि. संतोष कुमार श्रीवास, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मेलाराम कर्ष, गजानंद सांडिल्य पीएसओ, साधराम यादव सहित स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।गौरतलब हो कि विज्ञान के सहायक सामग्री के साथ बच्चों के बेहतर अध्ययन अध्यापन के उद्देश्य से शिक्षक पंचायत राजेश कुमार सूर्यवंशी ने विद्यालय में प्रयोगशाला की स्थापना कर उस पर बच्चों के साथ काम कर रहे है। शिक्षक श्री सूर्यवंशी हाल ही में राष्ट्रीय स्तर पर एन.सी.ई.आर.टी. नई दिल्ली में 1 से 4 फरवरी 2016 तक विज्ञान के सहायक सामग्री के प्रयोग संबंधी प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे है। इससे पूर्व ये राज्य स्तर के विज्ञान कार्यशाला एस.सी.ई.आर.टी. रायपुर में अनेक बार सहभागिता निभाते हुए बस्तर व रायगढ़ के कार्यशाला से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके है। वर्तमान में ये विज्ञान के मास्टर ट्रेनर्स के रूप में भी अपनी सेवा दे रहे है। इन्सपायर अवार्ड में पूर्व में इनके निर्देशन में तैयार विज्ञान माडल का चयन राष्ट्रीय स्तर पर नई दिल्ली के लिए हो चुका है। इन्हे ऐसे उत्कृष्ट कार्यों के लिए जिला स्तर पर गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मान भी दिया गया है। श्री सूर्यवंशी ने बताया कि माडल प्रयोगशाला को तैयार करने में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी नवागढ़ बी. एक्का, बीआरसीसी श्रीमती रिषीकांता राठौर, सहा. वि.ख.शिक्षा अधिकारी आर.एन. शर्मा, संजय देवांगन व श्रीमती अभिलाषा नरसिंह का मार्गदर्शन उन्हे मिल रहा है साथ ही विद्यालय के सभी स्टाप व ग्राम सरपंच सोनाराम साहू का सहयोग प्राप्त हो रहा है। विद्यालय का यह प्रयोगशाला एक माडल के रूप में तैयार किया जा रहा है जिसे आने वाले समय में आधुनिक तकनीकों से भी पूरी तरह से लैस किया जायेगा।
स्कूल में विज्ञान प्रयोगशाला के लिए समुदाय से दरी का मिला सहयोग

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
डिजिटल स्कूल में दीक्षांत समारोह के साथ परीक्षाफल की घोषणा, बच्चों को बांटे गये अंकसूची...
नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व माध्य.शाला नवापारा (अमोदा) में शिक्षा सत्र के अंतिम दिवस आज 29 अप्रैल शनिवार को प्रगति पत्रक वितरण सह दीक्षांत समार...
-
शा सकीय पूर्व माध्यमिक शाला नवापारा (अमोदा) विकासखण्ड-नवागढ़ जिला-जांजगीर-चांपा छ.ग. में शिक्षा सत्र 2018-19 में कक्षा आठवीं के छात्र-छात...
-
वि श्व जल दिवस 22 मार्च 2019 पर जल व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व मा.शाला नवापारा (अमोदा) से जागरूकता रै...
-
रा ष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 जयंती 2 अक्टूबर से पूरे भारत को प्लास्टिक कचरा मुक्त बनाने देशव्यापी अभियान आरंभ होने जा रही है। इसी...
No comments:
Post a Comment