The Digital Teacher : विद्यालय में पौधारोपण पश्चात बेहतर देखभाल कर बड़ा करने लिया गया संकल्प

विद्यालय में पौधारोपण पश्चात बेहतर देखभाल कर बड़ा करने लिया गया संकल्प


ग्लोबल वार्मिंग से बचाव के लिए जरूरी है कि हर एक विद्यार्थी और नागरिक अधिक से अधिक पौधे लगाये और बेहतर देखभाल कर उन्हें बड़ा करें। इसी आह्वान के साथ नवागढ़ ब्लाक के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला  वापारा अमोदा में आज 20 जुलाई 2017 गुरूवार को नीम, गुलमोहर, करंज, बरगद, अमरूद, पीपल व अनार सहित करीब 150 फलदार पौधे रोपित किये गये। शिक्षाविद् निर्मल दास वैष्णव (शिवरीनारायण) के मुख्य आतिथ्य व ग्राम सरपंच व शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सोनाराम साहू के अध्यक्षता में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में स्कूल के छात्रों ने संकल्प लिया है कि न ही पेड़ों को काटेंगे और न ही किसी को काटने देंगे।गौरतलब हो कि ड्रीप इरीगेशन तकनीक से इस विद्यालय में पूर्व में 200 से भी अधिक पौधे रोपित कर उन्हे विद्यार्थियों व समुदाय के सहयोग से सफलता पूर्वक बड़ा किया जा रहा है। विद्यालय परिसर पूर्णतः हरे भरे वृक्षों से युक्त आक्सीजन जोन के रूप में तब्दील हो रहा है जो विद्यालय पहुंचने वाले लोगों का ध्यान बरबस ही अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री वैष्णव ने पौधरोपण से होने वाले लाभ पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समय रहते पर्यावरण को बचाने की दिशा में प्रयास नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। शिक्षक राजेश सूर्यवंशी ने बताया कि हम सिर्फ पौधा रोपण पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, हमारा उद्देश्य है उन पौधों को पेड़ बनते तक देखरेख करने की है। उन्होंने कहा कि पूर्व में विद्यालय में जितने भी पौधे लगे थे सभी को भीषण गर्मी से ड्रिप इरीगेशन का माडल तैयार कर जल मुहैया कराया गया और आज सारे पौधे काफी बढ़ गये है जिससे विद्यालय परिसर खुबसूरत हो गया है। श्री सूर्यवंशी ने बताया कि पौधारोपण के बाद उसके सुरक्षा की जिम्मेदारी भी शिक्षकों व स्कूली बच्चों द्वारा उठाया गया है। आयोजन में एसएमसी अध्यक्ष सोनाराम साहू, पंचायत सचिव मधु हंसराज, उपाध्यक्ष श्रीमती गेंदबाई यादव, पंच लता बाई साहू, सोनाराम केंवट, श्रीमती सावित्री बाई चौहान, श्रीमती रूपाबाई चौहान, शांतिलाल साहू, प्रधान पाठक कन्हैया लाल मरावी, उ.व.शि. हीरालाल कर्ष, संतोष श्रीवास, शिक्षक पंचायत राजेश कुमार सूर्यवंशी, सफाई कर्मचारी साधराम यादव सहित विद्यार्थियों व ग्रामीणों की मौजूदगी में वृक्षारोपण कर सभी को पर्यावरण का महत्व समझाते हुए रोपित पौधों के देखरेख का संकल्प दिलवाया।


No comments:

Post a Comment

डिजिटल स्कूल में दीक्षांत समारोह के साथ परीक्षाफल की घोषणा, बच्चों को बांटे गये अंकसूची...

नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व माध्य.शाला नवापारा (अमोदा) में शिक्षा सत्र के अंतिम दिवस आज 29 अप्रैल शनिवार को प्रगति पत्रक वितरण सह दीक्षांत समार...