आज 4 मार्च 2017 शनिवार को नवागढ़ ब्लाक के 6 संकुल केन्द्रों के कुल 69 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई व हायर सेकेण्डरी शालाओं के प्रधान पाठकों, प्राचार्यों को शाला सिद्धि योजना अंतर्गत मिशन स्टेटमेंट पर कार्यशाला आयोजित कर प्रशिक्षण दिया गया। बीईओ नवागढ़ पी.एल. कौशिक, बीआरसीसी श्रीमती रिषीकांता राठौर के निर्देशन में आयोजित कार्यशाला में एक्सपर्ट मास्टर ट्रेनर राजेश कुमार सूर्यवंशी (शिक्षक पंचायत) ने प्रोजेक्टर इंटरनेट के माध्यम से शाला सिद्धि योजना के वेबसाइट पर संबंधित प्रधान पाठकों को लागईन करने, पासवर्ड जनरेट करने से लेकर मिशन स्टेट मेंट को लिखने सहित शिक्षा सत्र 2016-17 की सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को बिंदूवार अपलोड करने की प्रक्रिया विस्तार से समझाया। राजेश सूर्यवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा गुणवत्ता अभियान के बीच राज्य सरकार अब स्कूलों के लिए शाला सिद्धि योजना चला रही है। इसमें स्कूलों के हेडमास्टर और प्रिंसिपल खुद अपने स्कूल की हालत का मूल्यांकन कर उसके लिए डेवलपमेंट प्लान बनाएंगे। स्कूलों का मूल्यांकन दो तरह से होगा। आंतरिक और बाहरी मूल्यांकन। स्कूलों में छात्र संख्या, भवन, कक्षों की स्थिति, पेयजल, शौचालय, खेल का मैदान, परिसर में हरियाली, बच्चों के खेलने का सामान, स्कूल में प्रतिदिन होने वाली गतिविधियां, शिक्षकों की संख्या सहित अन्य बिंदूओं के आधार पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। शाला सिद्धि योजना मिशन स्टेटमेंट लिखकर अपलोड करने की प्रक्रिया पर संकुल स्तर पर कार्यशाला आयोजित कर प्रशिक्षण दिया जा रहा है जहां आज 4 मार्च को सुबह नवागढ़ के संकुल केन्द्र खोखरा के 13 और धुरकोट के 12 तथा दोपहर को किरीत के 7, शिवरीनारायण के 18, केरा के 11 व नवागढ़ संकुल के 8 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई व हायर सेकेण्डरी शालाओं कुल 69 प्रधान पाठकों को गहन प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर खोखरा संकुल के खोखरा, पेण्डी, मेंहदा, सेवई, धाराशिव, धुरकोट संकुल के सुकली, कनई, पचेड़ा,शिवरीनारायण संकुल के करमंदी, शिवरीनारायण, सिंघुल, बेल्हा, दुरपा, मुड़पार, करमंदी, केरा संकुल के केरा, केसला, नगारीडीह, चारभाठा, नवागढ़ संकुल के पेण्डी, राछाभाठा, नवागढ़, कोटिया, मुड़पार, किरीत संकुल के खैरताल, बरगांव, उदयभाठा आदि से प्रधान पाठक उपस्थित रहे।
शाला सिद्धि योजना 2017 हेतु नवागढ़ ब्लाक में संकुल स्तरीय कार्यशाला जारी

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
डिजिटल स्कूल में दीक्षांत समारोह के साथ परीक्षाफल की घोषणा, बच्चों को बांटे गये अंकसूची...
नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व माध्य.शाला नवापारा (अमोदा) में शिक्षा सत्र के अंतिम दिवस आज 29 अप्रैल शनिवार को प्रगति पत्रक वितरण सह दीक्षांत समार...
-
शा सकीय पूर्व माध्यमिक शाला नवापारा (अमोदा) विकासखण्ड-नवागढ़ जिला-जांजगीर-चांपा छ.ग. में शिक्षा सत्र 2018-19 में कक्षा आठवीं के छात्र-छात...
-
वि श्व जल दिवस 22 मार्च 2019 पर जल व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व मा.शाला नवापारा (अमोदा) से जागरूकता रै...
-
रा ष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 जयंती 2 अक्टूबर से पूरे भारत को प्लास्टिक कचरा मुक्त बनाने देशव्यापी अभियान आरंभ होने जा रही है। इसी...

No comments:
Post a Comment