आज 17 मार्च 2017 को नवागढ़ ब्लाक के संकुल केन्द्र अमोदा अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नवापारा में कक्षा 8 वीं के बालक-बालिकाओं को विद्यालय स्टाफ, शाला प्रबंधन समिति व कक्षा 6 वीं, 7 वीं के बच्चों द्वारा भावभीनी विदाई दी गयी। आयोजन का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना, वंदना व स्वागत गीत के साथ हुआ। जिसके बाद गुरूजनों व समुदाय के लोगों ने बच्चों अपने उद्बोधन में बच्चों को बेहतर नागरिक बन देश व समाज की सेवा करने की बात कही गयी। शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सोनाराम साहू ने कहा कि पूरे गांव व विद्यालय के विकास के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे, उन्होंने बच्चों को सरकारी स्कूल में अध्ययन करते हुए समस्त, पर्यावरण जागरूकता व कम्प्यूटर शिक्षा से जुड़ते हुए सभी गतिविधियों में हिस्सा लेकर अपना चरित्र निर्माण करने की बात कही। इसी तरह से महिला सदस्यों ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ ही अच्छा नागरिक बनने की बात कही। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी स्टाफ ने भी संबोधित करते हुए नये शिक्षा सत्र के लिए नये कार्ययोजना पर प्रकाश डालते हुए सभी विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया। इस दौरान कक्षा 6 वीं, 7 वीं के बच्चों द्वारा विद्यालय के फूलों से तैयार गुलदस्ता भेंटकर 8 वीं के सभी बच्चों का अभिनंदन किया गया। विदाई समारोह में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व सरपंच सोनाराम साहू, सदस्यगण श्रीमती सावित्री बाई चौहान, श्रीमती रूपा बाई चौहान, श्रीमती पुनीबाई साहू, नर्मदा साहू, बहोरन साहू, कौशल प्रसाद साहू, प्रभारी प्रधान पाठक कन्हैया लाल मरावी, उवशि हीरालाल कर्ष, संतोष कुमार श्रीवास, शिक्षक पंचायत राजेश कुमार सूर्यवंशी, सफाई कर्मचारी साधराम यादव, कक्षा 8 वीं से शिवा, अभिषेक, दुर्गेश, नंद कुमार, राजेश, जलेंधरी, रितु, दलेश्वर, अजय, पुष्पलता, अरूण, समीर, सूरज, कमलेश, बीरबल, सुमन, महासागर, अजय, सरोज, रवि, प्रियंका, अनिता, विरेन्द्र, विजय प्रकाश व नंदनी सहित विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।
मिडिल स्कूल नवापारा में शिक्षा सत्र 2016-17 में आठवीं के बच्चों को दी गयी विदाई

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
डिजिटल स्कूल में दीक्षांत समारोह के साथ परीक्षाफल की घोषणा, बच्चों को बांटे गये अंकसूची...
नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व माध्य.शाला नवापारा (अमोदा) में शिक्षा सत्र के अंतिम दिवस आज 29 अप्रैल शनिवार को प्रगति पत्रक वितरण सह दीक्षांत समार...
-
शा सकीय पूर्व माध्यमिक शाला नवापारा (अमोदा) विकासखण्ड-नवागढ़ जिला-जांजगीर-चांपा छ.ग. में शिक्षा सत्र 2018-19 में कक्षा आठवीं के छात्र-छात...
-
वि श्व जल दिवस 22 मार्च 2019 पर जल व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व मा.शाला नवापारा (अमोदा) से जागरूकता रै...
-
रा ष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 जयंती 2 अक्टूबर से पूरे भारत को प्लास्टिक कचरा मुक्त बनाने देशव्यापी अभियान आरंभ होने जा रही है। इसी...
No comments:
Post a Comment