जांजगीर-चांपा जिले में डिजिटल स्कूल संचालित कर सरकारी स्कूल को टेक्नालाजी से युक्त करने सहित जल व पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करते हुए ड्रीप इरीगेशन के नवाचार से 200 से भी अधिक पौधों को स्कूल परिसर में रोपित कर उन्हे विद्यार्थियों, स्टाफ व समुदाय के सहयोग से सफलतापूर्वक बड़ा कर दिखाने वाले हमारे नवाचारी शिक्षक पंचायत राजेश कुमार सूर्यवंशी जी को आज 10 दिसंबर 2017 को जिला मुख्यालय जांजगीर में छत्तीसगढ एक्सप्रेस समाचार पत्र के संपादक राजेश सिंह क्षत्रिय व उनकी टीम द्वारा आयोजित एक बड़े सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ शिक्षा रत्न सम्मान 2017 से सम्मानित किया गया। उन्हे यह सम्मान राज्य खाद्य आयोग के प्रदेशाध्यक्ष ज्योतिनंद दुबे के हाथों प्रदान किया गया। नवाचारी शैक्षणिक गतिविधियों के लिए जिले सहित पूरे राज्य में अपनी पहचान बना चुके शिक्षक पंचायत राजेश कुमार सूर्यवंशी नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व माध्यमिक शाला नवापारा अमोदा में पदस्थ है। जहां स्वयं के खर्चे से बच्चों को तकनीकी आधारित शिक्षा प्रदान करने डिजिटल स्कूल संचालित कर रहे है और पर्यावरण के क्षेत्र में बच्चों व समुदाय को जागरूक करने में लगे हुए है। शिक्षा विभाग में मास्टर ट्रेनर के रूप में भी ये अपना योगदान देते रहते है इसके अलावा राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रस्तुतीकरण देते है। श्री सूर्यवंशी को ऐसे कार्यों के लिए जिला प्रशासन सहित सामाजिक संगठनों से अब तक दर्जनों पुरस्कार प्राप्त हो चुके है। श्री सूर्यवंशी ने बताया कि एक शिक्षक के रूप में सरकारी स्कूल में बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए नवाचारी गतिविधियां आवश्यक है। सरकारी स्कूल के अभावग्रस्त बच्चों के सामाजिक, शैक्षणिक व नैतिक विकास करना एक शिक्षक के रूप में हमारा सामाजिक दायित्व भी है। उन्होंने आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हे और भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता रहेगा।
नवाचारी शिक्षक राजेश सूर्यवंशी को मिला 2017 का छत्तीसगढ एक्सप्रेस शिक्षा रत्न सम्मान

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
डिजिटल स्कूल में दीक्षांत समारोह के साथ परीक्षाफल की घोषणा, बच्चों को बांटे गये अंकसूची...
नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व माध्य.शाला नवापारा (अमोदा) में शिक्षा सत्र के अंतिम दिवस आज 29 अप्रैल शनिवार को प्रगति पत्रक वितरण सह दीक्षांत समार...
-
शा सकीय पूर्व माध्यमिक शाला नवापारा (अमोदा) विकासखण्ड-नवागढ़ जिला-जांजगीर-चांपा छ.ग. में शिक्षा सत्र 2018-19 में कक्षा आठवीं के छात्र-छात...
-
वि श्व जल दिवस 22 मार्च 2019 पर जल व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व मा.शाला नवापारा (अमोदा) से जागरूकता रै...
-
रा ष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 जयंती 2 अक्टूबर से पूरे भारत को प्लास्टिक कचरा मुक्त बनाने देशव्यापी अभियान आरंभ होने जा रही है। इसी...

No comments:
Post a Comment