The Digital Teacher : नवागढ़ ब्लाक के पूर्व बीईओ बावरे को विदाई व नये बीईओ जायसवाल का हुआ स्वागत कार्यक्रम

नवागढ़ ब्लाक के पूर्व बीईओ बावरे को विदाई व नये बीईओ जायसवाल का हुआ स्वागत कार्यक्रम

 
नवागढ़ विकासखण्ड के पूर्व बीईओ को विदाई व नये बीईओ का स्वागत कार्यक्रम आज 21 दिसंबर 2018 को हाटल ड्रीम प्वाइंट जांजगीर में संपन्न हुआ। सहायक वि.ख.शिक्षा अधिकारी नवागढ़ राजीव नयन शर्मा के नेतृत्व में आयोजित समारोह में जिला परियोजना अधिकारी मिशन एस.के. कश्यप, एपीसी आरएमएसए विजय ताण्डे, एपीसी हरिराम जायसवाल, पूर्व बीईओ नवागढ़ जितेन्द्र कुमार बावरे, नवपदस्थ बीईओ राधेलाल जायसवाल मंचासीन रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश जी के पूजा अर्चना के साथ हुआ जिसके बाद सभी संकुल प्रभारियों व समन्वयकों सहित बीईओ, बीआरसीसी कार्यालय के कर्मचारियों ने अतिथियों का पुष्पाहार से स्वागत किये। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएमसी श्री कश्यप ने गीत कविता के माध्यम से अपनी बात कही, उन्होंने कहा कि नवागढ़ ब्लाक हर क्षेत्र में बेहतर काम करते हुए विभागीय गतिविधियों में श्रेष्ठ रहा है। एपीसी आरएमएसए विजय ताण्डे ने विभागीय कार्यों के संबंध में प्रकाश डाला, एपीसी हरिराम जायसवाल ने बीईओ व नवागढ़ ब्लाक के कार्यों की सराहना करते हुए आगे भी बेहतर काम करने की बात कही। पूर्व बीईओ श्री बावरे ने अपने संबोधन में कहा कि इस ब्लाक के सभी कर्मचारियों से मुझे बहुत सहयोग मिला है जिसके बदौलत हम सब काम समय पर पूर्ण किये है। उन्होंने सभी 18 संकुलों के प्रभारियों व समन्वयकों की तारिफ करते हुए उनकी सराहना की, श्री बावरे ने कहा कि यू डाईस, शालाकोष जैसे तकनीकी कार्यों को हम सबने समय सीमा में पूर्ण किया है। उन्होंने नवागढ़ ब्लाक के उत्कृष्ट शिक्षक संजय कुमार शर्मा व राजेश सूर्यवंशी जैसे शिक्षकों के शिक्षकीय कार्यों सहित विभागीय गतिविधियों की सराहना की। नवपदस्थ बीईओ श्री जायसवाल ने कहा कि मुझे आप सभी का पूरा सहयोग चाहिए ताकि हम सब मिलकर ब्लाक के विभागीय कार्यों को समय पर सुचारू रूप से पूर्ण कर सके। अंत में एबीईओ श्री शर्मा, बीआरसीसी श्रीमती राठौर, संजय शर्मा व सेनि लेखापाल गोपाल आदित्य ने पूर्व बीईओ श्री बावरे को उपहार भेंटकर उनका सम्मान किये। कार्यक्रम का आभार व्यक्त करते हुए एबीईओ श्री शर्मा ने कहा कि श्री बावरे जी में लगनशीलता, धैर्य व काम करने का जुनून काबिले तारीफ रहा है उनसे हम सबने लगन के साथ काम करना सीखा है। पूरे कार्यक्रम का संचालन नवाचारी शिक्षक राजेश कुमार सूर्यवंशी ने तथा आभार प्रदर्शन एबीईओ आर. एन. शर्मा ने किया। कार्यक्रम में एबीईओ आर. एन. शर्मा, बीआरसीसी, श्रीमती रिषीकांता राठौर, संजय देवांगन, दिनेश राठौर, संजय कुमार शर्मा, महारथी राठौर, विनोद पाण्डेय सदर जांजगीर, हरनारायण कुर्रे सिवनी, शरद राठौर गौशाला नैला, दीपक थवाइत खोखरा, पुरूषोत्तम साहू धनेली, घुरवा राम कर्ष धुरकोट, बलराम जलतारे सेमरा, दिनेश्वर शुक्ला अवरीद, मुबारक खान सिउड़, अनिल पाण्डेय, किशोर सिंह चौहान अमोदा, गिरधर निराला नवागढ़, रविकांत साव किरीत, रामकिशोर साहू गोधना, उत्तरा आजाद सलखन, गुरूबचन सिंह जाटवर केरा, लोमेश श्रीवास मिसदा, सुरित राम कश्यप कटौद, घनश्याम देवांगन, रामकृष्ण कटकवार, लक्ष्मी राठौर, विनोद शर्मा, सुधांशु चतुर्वेदी, सौरभ, प्रमोद टण्डन, रामकुमार यादव, लक्ष्मीकांत कश्यप, भूपेश सिंह, इकबाल खान सहित बीईओ कार्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

डिजिटल स्कूल में दीक्षांत समारोह के साथ परीक्षाफल की घोषणा, बच्चों को बांटे गये अंकसूची...

नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व माध्य.शाला नवापारा (अमोदा) में शिक्षा सत्र के अंतिम दिवस आज 29 अप्रैल शनिवार को प्रगति पत्रक वितरण सह दीक्षांत समार...