The Digital Teacher : मिडिल स्कूल नवापारा (अमोदा) में बच्चों व शिक्षकों ने किया पौधारोपण

मिडिल स्कूल नवापारा (अमोदा) में बच्चों व शिक्षकों ने किया पौधारोपण


जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखण्ड के अमोदा संकुल अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नवापारा अमोदा के विशाल स्कूल प्रांगण में 18 जुलाई 2016 को ग्राम सरपंच सोनाराम साहू, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कौशल प्रसाद साहू सहित शिक्षकों व विद्यार्थियों ने मिलकर पौधारोपण किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए विद्यालय के शिक्षक पंचायत राजेश कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि वर्तमान समय में पर्यावरण को शुद्ध बनाये रखने के लिए हम सबको अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर समाज में पर्यावरण को स्वच्छ रखने एक जन जागरूकता लाने की जरूरत है। वर्तमान परिवेश में प्रदूषण की मात्रा चिंताजनक है। इस प्रदूषण को रोकने के लिए सभी को आगे आकर पौधारोपण करने होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में विद्यालय में जितने भी पौधे लगे थे सभी को भीषण गर्मी से ड्रिप इरीगेशन का माडल तैयार कर जल मुहैया कराया गया और आज सारे पौधे काफी बढ़ गये है जिससे विद्यालय परिसर खुबसूरत हो गया है। वही इस बार भी आम, नीम, जामुन सहित कई फलदार पौधे रोपित किये गये है। श्री सूर्यवंशी ने बताया कि पौधारोपण के बाद उसके सुरक्षा की जिम्मेदारी भी शिक्षकों व स्कूली बच्चों द्वारा उठाया गया है। सभी पौधों को जानवरों से बचाने जाली भी लगाया जायेगा। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच सोनाराम साहू, शाला प्रबंधन व विकास समिति के अध्यक्ष कौशल प्रसाद साहू, प्रभारी प्रधान पाठक शिक्षक पंचायत कन्हैया लाल मरावी, उ.व.शि. हीरालाल कर्ष, संतोष श्रीवास, शिक्षक पंचायत राजेश कुमार सूर्यवंशी, सफाई कर्मचारी साधराम यादव सहित बड़ी संख्या में पालक और बच्चे उपस्थित थे।





No comments:

Post a Comment

डिजिटल स्कूल में दीक्षांत समारोह के साथ परीक्षाफल की घोषणा, बच्चों को बांटे गये अंकसूची...

नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व माध्य.शाला नवापारा (अमोदा) में शिक्षा सत्र के अंतिम दिवस आज 29 अप्रैल शनिवार को प्रगति पत्रक वितरण सह दीक्षांत समार...