The Digital Teacher : प्रारंभिक भाषा शिक्षण सर्टिफिकेट कोर्स 2017 का 4 दिवसीय कार्यशाला दुर्ग जिले में संपन्न हुआ

प्रारंभिक भाषा शिक्षण सर्टिफिकेट कोर्स 2017 का 4 दिवसीय कार्यशाला दुर्ग जिले में संपन्न हुआ


प्रारंभिक भाषा शिक्षण सर्टिफिकेट कोर्स 2017 का छत्तीसगढ़ राज्य में चार दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 20 से 23 फरवरी तक दुर्ग जिले में किया गया। कोर्स डायरेक्टर धीर झिंगरन दिल्ली के मार्गदर्शन, सर्व शिक्षा अभियान छ.ग. व यूनीसेफ छत्तीसगढ़ के सहयोग से आयोजित राज्य स्तरीय परिचयात्मक कार्यशाला में लैंग्वेज लर्निंग फाउण्डेशन दिल्ली की टीम ने पहुंचकर राज्य के नये 80 प्रतिभागियों को कोर्स के रूपरेखा व रणनीति से परिचय कराया। इस कार्यशाला में मेंटर व प्रतिभागियों का एक दूसरे से परिचय, कोर्स के उद्देश्य, विषयवस्तु और उपयोग व कोर्स के विभिन्न घटकों की जानकारी दी गयी, कोर्स की मेंटर बेंगलूर से पहुंचे श्रीमती अदिती अपराजिता ने बताया कि एल.एल.एफ. द्वारा 2016 में छ.ग. राज्य में 9 माह का बुनियादी भाषा शिक्षण कोर्स सफलता पूर्वक पूर्ण करा लिया गया है। यह प्रारंभिक भाषा सीखने-सिखाने की प्रक्रिया पर आधारित है। दिल्ली से पहुंची श्रीमती श्वेता ने कोर्स के विभिन्न घटकों कान्फ्रेस काल, असाइनमेंट, संवाद मंच, ब्लाग व ओपन फोरम, क्विज, फेस टू फेस कार्यशाला, थीमेटिक सेशन, प्रोजेक्ट कार्य, प्रतिभागियों के लिए व्हाट्स अप ग्रुप के बारे में बताया। दिल्ली से पहुंची स्वाती गांधी ने कोर्स के ढाचा के संबंध में बताया कि पूरे कोर्स में 12 माड्यूल, 10 असाइनमेंट, 3 से 4 संवाद मंच, 12 क्विज, रिसर्च प्रोजेक्ट, प्रत्येक माड्यूल पर 3 फोन काल व राज्य स्तर पर 4 कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। संपूर्ण कोर्स फरवरी-मार्च 2017 से आरंभ होकर अक्टूबर-नवंबर 2017 तक संपन्न होगी। इसके साथ ही राज्य के प्रथम चरण के कोर्स सफलता पूर्वक संपन्न होने उपरांत प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। जिसमें राजनांदगांव जिले से शिक्षक ओमनारायण शर्मा को प्रथम तथा जांजगीर-चांपा जिले से शिक्षक पंचायत राजेश कुमार सूर्यवंशी को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। चार दिवसीय कार्यशाला को सफलता पूर्वक संपन्न कराने में मिशन संचालक एसएसए मो.अब्दुल केशर हक, शेषागिरी जी यूनीसेफ छ.ग. शिक्षा विशेषज्ञ, राज्य परियोजना अधिकारी एसएसए डा. एम.सुधीश, कोर्स मेंटर श्रीमती अदिती अपराजिता बेंगलूर, श्वेता दिल्ली, श्रीमती अनुराधा गुप्ता दिल्ली, डा. नवल किशोर जयपुर, स्वाति गांधी दिल्ली सहित जिला शिक्षा अधिकारी आशुतोष चावरे, डीपीसी दुर्ग श्रीमती छबी दास, एपीसी दुर्ग विवेक शर्मा, श्रीमती गीता शर्मा, पवन कुमार वर्मा, आई.के. रामटेके सहित दुर्ग जिले के शिक्षा विभाग के अधिकारियों का सराहनीय योगदान रहा।
                              
                               नये बैच के लिए छत्तीसगढ़ से 80 प्रतिभागियों का चयन

प्रारंभिक भाषा शिक्षण में छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों के लिए मेंटर श्रीमती अदिती अपराजिता बेंगलूर ने बताया कि वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश से 25, बिहार से 39, राजस्थान से 23, हरियाणा से 37 और छत्तीसगढ़ राज्य से सर्वाधिक 80 प्रतिभागियों का चयन किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य के नारायणपुर, बस्तर, सुरजपूर, सरगुजा, रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, धमतरी, बलरामपुर, बालोद, राजनांदगांव, दुर्ग, महासमुंद, कोरबा, मुंगेली, बालोद, बलौदा बाजार, कोण्डागांव व गरियाबंद सहित दुर्ग से 80 प्रतिभागी सहभागिता निभा रहे है। इनमें दुर्ग जिले से सर्वाधिक 21 प्रतिभागी है। वर्ष 2016 में इसे भारत के 7 राज्यों में चलाया गया जिसमें छत्तीसगढ़ की सहभागिता उत्कृष्ट रही।

                                        पुराने प्रतिभागियों ने शेयर किये अपने अनुभव

लैंग्वेज लर्निंग फाउण्डेशन के प्रारंभिक भाषा शिक्षण कोर्स के पहले चरण में जांजगीर-चांपा, बस्तर, बालोद, महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, दंतेवाड़ा व रायपुर जिले के कुल 16 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था और 9 माह तक आन लाईन पत्राचार कोर्स में पढ़ने पढ़ाने के तौर तरीकों पर काम किया। कार्यशाला में पुराने प्रतिभागियों ने अपने अनुभव बांटते हुए कहा कि यह सर्टिफिकेट कोर्स हमें बेस्ट शिक्षकीय पेशे के लिए तैयार करती है और एक उत्कृष्ट शिक्षक के तौर पर पढ़ने पढ़ाने के नये तौर तरीकों को सीखने का अवसर प्रदान करती है। राजेश सूर्यवंशी जांजगीर-चांपा ने वेबसाइट, अनिवार्य पठन सामग्री सहित कम्प्यूटर इंटरनेट के उपयोग संबंधी तकनीकी मुद्दों पर अपनी बात रखते हुए कहा कि आप सब इस कोर्स को बेहतर ढंग से करें और किसी भी तरह की सहायता या मार्गदर्शन के लिए सभी पुराने प्रतिभागी आप लोगों के साथ बने रहे।


1 comment:

  1. प्रेरणादायी उपलब्धि, राज्य के नवाचारी शिक्षकों के बीच आपकी इस उपलब्धि से जिला गौरवान्वित हुआ है

    ReplyDelete

डिजिटल स्कूल में दीक्षांत समारोह के साथ परीक्षाफल की घोषणा, बच्चों को बांटे गये अंकसूची...

नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व माध्य.शाला नवापारा (अमोदा) में शिक्षा सत्र के अंतिम दिवस आज 29 अप्रैल शनिवार को प्रगति पत्रक वितरण सह दीक्षांत समार...