विकासखण्ड नवागढ़ के संकुल केन्द्र अमोदा की संकुल स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक आज 8 जनवरी 2018 सोमवार को दोपहर पूर्व माध्य. शाला अकलतरी में संपन्न हुई। बीईओ नवागढ़ जे.के. बावड़े व बीआरसीसी श्रीमती रिषीकांता राठौर के निर्देशन में संपन्न हुए बैठक में शैक्षिक समन्वयक अनिल कुमार पाण्डेय ने जाति प्रमाण पत्र, अर्धवार्षिक परीक्षा रिकार्ड, छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री बाल सुरक्षा कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी प्रधान पाठक अपने स्कूल के सभी रिकार्ड को दुरूस्त रखे। बैठक में नवाचारी शिक्षक राजेश कुमार सूर्यवंशी ने नवाचार, फुल आन निक्की कार्यक्रम, डा. एपीजे अब्दुल कलाम शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत स्कूल निरीक्षण, पी.एल.सी., बाल संसद आदि चर्चा करते हुए जनवरी माह के चर्चा पत्र का वाचन कर उसमें महत्वपूर्ण बिंदूओं पर प्रकाश डाला। बैठक को अजीम प्रेमजी फाउण्डेशन के प्रतिनिधि कुमारी ऋणी व नवनीत ने भी संबोधित कर टीचर लर्निंग सेंटर के बारे में जानकारी देते हुए अधिक से अधिक शिक्षकों को उससे जुड़ने की अपील की। संकुल स्तरीय इस मासिक बैठक में धनंजय शुक्ला गौद, देवेन्द्र सिंह पटेल पीथमपुर, विशाल शर्मा, अश्वनी टेंगवर, प्रमोद हंसराज भादा, चिंतामणी साहू भैसदा, केके सिंह भैसदा, सदाराम गोयल, राजेन्द्र यादव अकलतरी, जीके भारद्वाज अमोदा, दिलीप रात्रे गौद, अनंदराम गोड़, प्रमोद साहू गाड़ापाली, श्रीमती हेमलता राठौर अमोदा सहित संकुल भर के सभी शासकीय प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शालाओं के प्रधान पाठक उपस्थित रहे।
अमोदा संकुल में शिक्षकों की अगस्त 2018 मासिक बैठक पर हुई अकादमिक चर्चा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
डिजिटल स्कूल में दीक्षांत समारोह के साथ परीक्षाफल की घोषणा, बच्चों को बांटे गये अंकसूची...
नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व माध्य.शाला नवापारा (अमोदा) में शिक्षा सत्र के अंतिम दिवस आज 29 अप्रैल शनिवार को प्रगति पत्रक वितरण सह दीक्षांत समार...
-
शा सकीय पूर्व माध्यमिक शाला नवापारा (अमोदा) विकासखण्ड-नवागढ़ जिला-जांजगीर-चांपा छ.ग. में शिक्षा सत्र 2018-19 में कक्षा आठवीं के छात्र-छात...
-
भारतीय दलित साहित्य अकादमी दिल्ली द्वारा वर्ष 2016 के राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित 32 वां राष्ट्रीय दलित साहित्यकार सम्मेलन पंचशील आश्रम द...
-
वि श्व जल दिवस 22 मार्च 2019 पर जल व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व मा.शाला नवापारा (अमोदा) से जागरूकता रै...


No comments:
Post a Comment