The Digital Teacher : नवापारा (अमोदा) मिडिल स्कूल में लहराया तिरंगा, हुए सांस्कृतिक आयोजन

नवापारा (अमोदा) मिडिल स्कूल में लहराया तिरंगा, हुए सांस्कृतिक आयोजन

स्वतंत्रता दिवस की 69 वीं वर्षगांठ और 70 वां दिवस 15 अगस्त 2016 सोमवार को नवागढ़ विकासखण्ड के संकुल केन्द्र अमोदा अंतर्गत शास. पूर्व माध्य. शाला नवापारा (अमोदा) में हर्षाउल्लासमय व देशभक्ति वातावरण में मनाया गया। प्रातः 8 बजे शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व ग्राम सरपंच श्री सोनाराम साहू ने ध्वजारोहण किया, तत्पश्चात पूरे ग्राम में प्रभात फेरी निकाली गयी। वही विद्यालय परिसर में प्रीति, अनिता, सूरज, पुष्पलता, लक्ष्मीन, दुर्गा, रवि, नंद कुमार, हिमानी, परमेश्वर, जलेंधरी, अजय, रितु, गोपाल, संध्या, चंद्रिका, मनीष, संदीप, नंदनी, महासागर व रजनी द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए जिसमें विद्यालय के सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे आयोजन का संचालन शिक्षक पंचायत राजेश कुमार सूर्यवंशी ने किया। इस अवसर पर शिक्षा सत्र 2014-15 में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त 8 वीं के कुमारी अमृता कर्ष को 1 हजार, कक्षा 7 वीं के सूरज केंवट को 700 तथा कक्षा 6 वीं के चंद्रिका कर्ष को 500 रूपये कुल 2200 रूपये ग्राम सरपंच सोनाराम साहू द्वारा बतौर पुरस्कार प्रदान किया गया। वही जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त विद्यार्थी राजेश केंवट को नगद राशि से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सभी अतिथियों व गुरूजनों ने कार्यक्रम को संबोधित किये। इस दौरान श्रीमती सावित्री, श्रीमती रूपा, श्रीमती गेंदबाई यादव, सोनाराम केंवट, मनीराम यादव, शांतिलाल, कौशल प्रसाद साहू, प्रभारी प्रधान पाठक श्री कन्हैया लाल मरावी, उ.व.शि. श्री हीरालाल कर्ष, श्री संतोष श्रीवास, सफाई कर्मचारी साधराम यादव सहित बड़ी संख्या में पालक और बच्चे उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

डिजिटल स्कूल में दीक्षांत समारोह के साथ परीक्षाफल की घोषणा, बच्चों को बांटे गये अंकसूची...

नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व माध्य.शाला नवापारा (अमोदा) में शिक्षा सत्र के अंतिम दिवस आज 29 अप्रैल शनिवार को प्रगति पत्रक वितरण सह दीक्षांत समार...