The Digital Teacher : जैतखाम पर ध्वज चढ़ाकर संसदीय सचिव ने किया सतनाम महोत्सव 2016 का समापन

जैतखाम पर ध्वज चढ़ाकर संसदीय सचिव ने किया सतनाम महोत्सव 2016 का समापन

घासीदास ने मनखे-मनखे एक समान का संदेश दिया और समाज में व्याप्त ऊंच-नीच के भेद को मिटाने के लिए सामाजिक समरसता को स्थापित करने के लिए संपूर्ण छत्तीसगढ़ में अलख जगाई। उक्त बातें संसदीय सचिव छ.ग. शासन अंबेश जांगड़े ने कही। सक्ती ब्लाक के ग्राम डोड़की भाठापारा में तीन दिवसीय सतनाम महोत्सव का समापन 18 जनवरी 2016 सोमवार की देर रात संसदीय सचिव छ.ग. शासन अंबेश जांगड़े ने जैतखाम पर ध्वज चढ़ाकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधायक डा. खिलावन साहू ने कहा कि गुरु घासीदास ने धार्मिक और साधना तप से ज्ञान हासिल किया और दलित-शोषित वर्ग को संगठित कर सतनाम पंथ का निर्माण किया, इसीलिए उनके अनुयायियों को सतनामी की संज्ञा दी गई। विशिष्ट अतिथि सतनाम सेवा समिति के जिलाध्यक्ष धनीराम बंजारे ने कहा कि बाबाजी विश्व स्तर के महान संत, समाज सुधारक व मानवता के पुजारी के नाम से विख्यात हैं। वे साधना, सेवा व त्याग के बल पर महान बने और समाज के दलित वर्ग के लोगों को सत्य की राह पर चलते हुए सम्मान से जीने की राह दिखाई। इस दौरान पूरी रात पंथी नृत्य गीतों की प्रस्तुति जारी रही। अन्य विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत सदस्य सरवन सिदार, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष सक्ती कन्हैया गोयल, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष लेखराम जायसवाल, ग्रामीण मण्डल उपाध्यक्ष सक्ती श्रीमती कमलेश बसंत जांगड़े, बाराद्वार मण्डल अध्यक्ष प्रकाश साहू सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। 16 जनवरी से आरंभ हुआ तीन दिवसीय सतनाम महोत्सव का इस बार 25 वां वर्ष रहा जिसे रजत जयंती के रूप में मनाया गया। तीनों दिनों तक अलग-अलग जनप्रतिनिधियों ने आयोजन में शिकरत की। वही अंतिम दिवस हजारों की तादात में सतनाम समुदाय सहित विभिन्न समुदायों से लोगों ने पहुंचकर आयोजन में सहभागिता निभाया।
                                     समाज के प्रतिभाओं का मंच से हुआ सम्मान
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान सत्र 2013-14 व 2014-15 में 10 वीं 12 वीं में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए अमरदीप बघेल पिता गणेशराम जोगीडीपा को 11 सौ रूपये नगद व शील्ड तथा 12 वीं के छात्र टिकेश्वर कुर्रे पिता विश्वनाथ को 21 सौ रूपये व शील्ड शिक्षक लक्ष्मीनारायण लहरे की ओर से प्रदान किया गया। आयोजन समिति द्वारा गांव के बड़े बुजुर्गों महेत्तर रामलहरे, हीरालाल लहरे, प्यारे लाल लहरे, दरसराम लहरे, महेशराम लहरे, रामेश्वर भारद्वाज, इसेराम गोरे सहित साधु महराज चांपा कुरदा से पुरूषोत्तम बंजारे, पार्टी के वयोवृद्ध सदस्य कृतसेन जोगी, चिंताराम जांगड़े, हरिराम कुर्रे, टेकराम कुर्रे, प्रेमलाल भारद्वाज का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। श्रीमती कमलेश जांगड़े, बसंत जांगड़े, रामस्वरूप मून स्टूडियो जांजगीर, शैल कुमार पाण्डेय शिक्षक, राजेश कुमार सूर्यवंशी शिक्षक पंचायत, श्रीमती उमा कुर्रे, श्रीमती सत्या सूर्यवंशी, तरूण कुर्रे, मोहन लहरे, गिरधर भारद्वाज, लक्ष्मी नारायण लहरे, अधिवक्ता फलित लहरे, गरिमा भारद्वाज, मधूलिका भारद्वाज, मनोरमा भारद्वाज, पुष्पेन्द्र लहरे, कमलेश लहरे, विरेन्द्र लहरे, दिलीप गोरे, भुवन, कमलेश लहरे, टेकराम कुर्रे, डोड़की स्कूल के जमीन दानदाता मोहन साहू व टेंट संचालक फीरत राम राठौर को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र व पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया। वही मीडियाकर्मियों प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश शर्मा बाबा, सुभाष गर्ग, दीनदयाल शर्मा, पप्पू खान, मोहन अग्रवाल, योम प्रकाश लहरे को सम्मानित किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन शिक्षक पंचायत राजेश कुमार सूर्यवंशी तथा आभार प्रदर्शन सचिव योम प्रकाश लहरे ने किया।
                                             सत्यम झंकार पंथी पार्टी के सदस्यों का रहा योगदान
25 वें वर्ष के रजत जयंती समारोह को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष गोसाई राम लहरे, उपाध्यक्ष दल्लू राम लहरे, सचिव ठण्डाराम लहरे, कोषाध्यक्ष व सह सचिव पत्रकार योम प्रकाश लहरे, संगीतकार भुवन लहरे, संगीतकार गोसाई गोरे, गायक कलाकार शुकलाल लहरे, मादर वादक विरेन्द्र लहरे, नृत्य निर्देशक रामचरण लहरे, मुख्य सलाहकार मोहन लाल लहरे, संरक्षक श्रीमती फूलबाई लहरे सरपंच ग्राम पंचायत डोड़की, सलाहकार एलएन लहरे शिक्षक, जी.पी. भारद्वाज व्याख्याता, एसएल भारद्वाज आरपीएफ, एसएल भारद्वाज गैंगमेन, कमलेश लहरे पुलिस, दिलीप गोरे पुलिस, संतोष गोरे आर्मी, भण्डारी सुजीत लहरे, नतर्क दल रामकुमार गोरे, सुरेश गोरे, भरत लहरे, शैलेन्द्र लहरे, धर्मेन्द्र, सूरज, छत्तराम डहरिया, रामेश्वर प्रसाद भारद्वाज, अशोक, तिलेश, संजू, टीनू, विनोद, किशन, पुष्पेन्द्र, सतीश, उपेन्द्र, चंद्रकिशोर, जम्मूलाल, विकास, सागर, सुनील लहरे, अनिल, अमित, कन्हैया, अभिजीत, मुरलीधर, उदित, लक्ष्य, प्रकाश, सुधाकर लहरे, दीपेश गोरे, सदस्यगण दरस राम, प्यारे लाल, महेत्तर राम, हीरालाल, इसेराम, रामेश्वर, लोधुराम, गोपाल दास, महेश राम, शिव कुमार, शिवदयाल लहरे सहित समस्त ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा।





1 comment:

  1. सतनाम महामहोत्सव की गरिमामयी मंच से क्षेत्र केे स्कूली बच्चो मे विज्ञान विषय केे प्रति जागरूकता पैदा करने तथा उनमे वैज्ञानिक सोच पैदा करने के निमित्त यह आयोजन किया गया जो कि सतनाम महामहोत्सव के स्वर्णिम आयोजन केे इतिहास मे दर्ज हो चुका है । इस आयोजन मे बच्चो केे बीच अपने अनुभव बांटने के लिये नवाचारी व डिजिटल शिक्षक राजेश सर जी व शैल सर जी आप दोनो को कोटिशः बधाई व जय सतनाम ।

    ReplyDelete

डिजिटल स्कूल में दीक्षांत समारोह के साथ परीक्षाफल की घोषणा, बच्चों को बांटे गये अंकसूची...

नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व माध्य.शाला नवापारा (अमोदा) में शिक्षा सत्र के अंतिम दिवस आज 29 अप्रैल शनिवार को प्रगति पत्रक वितरण सह दीक्षांत समार...