The Digital Teacher : आदिवासी समाज के चक्रधर समारोह 2015 के मंच से सम्मानित हुए नवाचारी शिक्षक राजेश कुमार सूर्यवंशी

आदिवासी समाज के चक्रधर समारोह 2015 के मंच से सम्मानित हुए नवाचारी शिक्षक राजेश कुमार सूर्यवंशी


सक्ती ब्लाक के खैरा तुर्रीधाम में आदिवासी समाज के दस दिवसीय महाराजा चक्रधर सिंह पोर्रे संगीत समारोह व राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में अंतिमदिवस 27 सितंबर 2015 रविवार की देर रात 11 बजे विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्य अतिथि विधायक डा. खिलावन साहू, कार्यक्रम के आयोजक जिला पंचायत सदस्य सरवन कुमार सिदार ने पुरस्कार वितरण किये। इस दौरान राज्य स्तरीय विज्ञान प्रशिक्षण कार्यशाला बस्तर, एस. सी. ई. आर. टी. रायपुर व विज्ञान कार्यशाला रायगढ़ में जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले जिले के नवाचारी शिक्षक राजेश कुमार सूर्यवंशी शिक्षक पंचायत पूर्व मा.शाला नवापारा अमोदा वि.ख. नवागढ़ को विज्ञान सहायक सामग्री के निर्माण व बेहतर प्रस्तुतीकरण पर प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। शिक्षक की इस उपलब्धि पर डीपीसी रा.गा.शि.मि. पीके आदित्य व एपीसी विनोद कुमार शर्मा, बीईओ बी. एक्का, खण्ड समन्वयक श्रीमती रिषीकांता राठौर, डाइट के व्याख्याता प्रद्युम्न कुमार शर्मा, बीईओ सक्ती आरएस सिदार सहित सभी शिक्षकों ने बधाई प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल्य भविष्य की कामना की है। इस दौरान विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में कुल 80 टीमों ने हिस्सा लिया जहां प्रथम पुरस्कार ग्राम पतेरापालीर्खुद की टीम को 10252 रूपये नगद, शील्ड व प्रमाण पत्र, द्वितीय पुरस्कार ग्राम कलमीडीह की टीम को 7552 रूपये नगद, शील्ड व प्रमाण पत्र, तृतीय पुरस्कार ग्राम भक्तूडेरा की टीम को 5252 रूपये नगद, शील्ड व प्रमाण पत्र व चतुर्थ पुरस्कार 3252 रूपये नगद, शील्ड व प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया। इसके अलावा बेस्ट रेडर तारकेश्वर मन्नेवार व बेस्ट केचर छबीलाल मन्नेवार को 552 रूपये का पुरस्कार दिया गया। इसी तरह से खो-खो प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ग्राम घोघरा की टीम को 3052 रूपये नगद, शील्ड व प्रमाण पत्र, द्वितीय पुरस्कार ग्राम दारंग की टीम को 2052 रूपये नगद, शील्ड व प्रमाण पत्र तथा तृतीय पुरस्कार ग्राम अकलसरा की टीम को 1052 रूपये नगद, शील्ड व प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया। रस्सा खींच प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जय भोलेनाथ ग्रुप को 2052 रूपये नगद, शील्ड व प्रमाण पत्र, द्वितीय पुरस्कार दुर्गेश्वरी ग्रुप सुवाडेरा की टीम को 1052 रूपये नगद, शील्ड व प्रमाण पत्र तथा तृतीय पुरस्कार रीना ग्रुप भक्तूडेरा की टीम को 552 रूपये नगद, शील्ड व प्रमाण पत्र दिया गया। इसके अलावा युवतियों व महिलाओं द्वारा रंगोली प्रतियोगिता में हिस्सा लिया गया था जहां प्रथम पुरस्कार बासीन की कुमारी डाली चंद्रा को 1052 रूपये नगद, शील्ड व प्रमाण पत्र, द्वितीय पुरस्कार खैरा की कुमारी भगवती जायसवाल को 752 रूपये नगद, शील्ड व प्रमाण पत्र, तृतीय पुरस्कार घोघरा की राखी महंत को 352 रूपये नगद, शील्ड व प्रमाण पत्र, चतुर्थ पुरस्कार पतेरापाली की आरती यादव को 352 रूपये नगद, शील्ड व प्रमाण पत्र तथा पंचम पुरस्कार खैरा की नेहा जायसवाल को 252 रूपये नगद, शील्ड व प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया। अंतिम दिवस रायगढ़ राजघराना के कत्थक नृत्यांगना बसंती वैष्णव तथा सुनील वैष्णव की प्रस्तुति ने खूब तालियां बटोरी। इसके अलावा स्थानीय कलाकारों बाल मुकुंद ग्राम पुटेकेला द्वारा बांस गीत की मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान आसपास के सभी गांवों से महिलाएं पुरूष तथा दूर-दूर से आदिवासी समाज के लोग पहुंचे हुए थे। पूरे दस दिवसीय आयोजन को सफल बनाने में कार्यक्रम के संयोजक सरवन सिदार के अलावा बलवंत सिंह राज, नत्थू सिदार, कन्हैया लाल मरावी, घासीराम पोर्ते, कीर्तन लाल जगत, शिवनाथ सिदार, राजेन्द्र प्रसाद पोर्ते, लीलाधर जगत, कैलाश टेकाम, संतोषी सिंह मराई, अघोरी सिदार, घासीराम, किरन नेताम, सलीमन सिंह, पंचू जगत, भास्कर सिंह मरावी, नटवर सिंह, ठण्डाराम मरावी, बाबूलाल मरावी, योम प्रकाश लहरे, देव कुमार राठौर, ओम प्रकाश मराई सहित समस्त समाज के लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

            


1 comment:

  1. चक्रधर समारोह आदिवासी समाज का सबसे बड़ा आयोजन होता है, ऐसे मंच से शिक्षा जगत के लिए आपको पुरस्कार दिया गया है सराहनीय है आप निरंतर उपलब्धियों की ओर अग्रसर रहे

    ReplyDelete

डिजिटल स्कूल में दीक्षांत समारोह के साथ परीक्षाफल की घोषणा, बच्चों को बांटे गये अंकसूची...

नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व माध्य.शाला नवापारा (अमोदा) में शिक्षा सत्र के अंतिम दिवस आज 29 अप्रैल शनिवार को प्रगति पत्रक वितरण सह दीक्षांत समार...