The Digital Teacher : पूर्व माध्य. शाला नवापारा में श्रद्धापूर्वक मनाया गया विद्या का पर्व बसंत पंचमी

पूर्व माध्य. शाला नवापारा में श्रद्धापूर्वक मनाया गया विद्या का पर्व बसंत पंचमी


आज 22 जनवरी 2018 माघ शुक्लपक्ष पंचमी को पूर्व माध्य. शाला नवापारा अमोदा में ज्ञान का त्यौहार बसंत पंचमी श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। विद्यालय के डिजिटल कक्ष में विद्यालय परिवार उपस्थित होकर माता सरस्वती की काष्ठ प्रतिमा पर धूप दीप प्रज्जवलित कर पुष्प अर्पित कर श्रीफल तोड़ा गया, इसके बाद शिक्षकों व बच्चों ने बारी-बारी से पूजा अर्चना किये और सामूहिक सरस्वती वंदना किया गया। इस अवसर पर प्रधान पाठक कन्हैया लाल मरावी ने बसंतोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि संगीत की उत्पत्ति करने के कारण ये संगीत की देवी भी हैं। सरस्वती के रूप में ये हमारी बुद्धि, प्रज्ञा तथा मनोवृत्तियों की संरक्षिका हैं। हममें जो आचार और मेधा है उसका आधार भगवती सरस्वती ही हैं।  उवशि हीरालाल कर्ष ने कहा कि विद्या, ज्ञान के बिना इस धरती में सब कुछ अधूरा है और इनकी कृपा से ही व्यक्ति को इस सृष्टि के परम आवश्यक विद्या एवं ज्ञान की प्राप्ति होती है। इसी ज्ञान के माध्यम से सृष्टि के लगभग समस्त कार्य सम्पादित होते है। अपने संबोधन में शिक्षक पंचाायत राजेश सूर्यवंशी ने कहा कि बसंत पंचमी प्रकृति, संस्कृति और संस्कार के समीप आने का अवसर है। भारतीय पंचांग में छह ऋतुओं में सबसे प्रमुख बसंत ऋतु को माना गया है। यह फूलों के खिलने और नई फसल के आने का त्योहार है। सरस्वती को बागीश्वरी, भगवती, शारदा, वीणावादनी और वाग्देवी सहित अनेक नामों से पूजा जाता है। उवशि संतोष श्रीवास ने कहा कि जो मानव को अज्ञान के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाती है उसी को हम सरस्वती कहते है, ऋग्वेद में सरस्वती देवी के असीम प्रभाव व महिमा का वर्णन है। माँ सरस्वती विद्या व ज्ञान की
अधिष्ठात्री हैं। जिनकी जिव्हा पर सरस्वती देवी का वास होता है, वे अत्यंत ही विद्वान व कुशाग्र बुद्धि होते हैं। उत्सव को विद्यार्थियों ने सभी संबोधित कर सभी को पर्व की बधाई दी। इस अवसर पर साधराम यादव, शाला प्रबंधन समिति के महिला सदस्यगण सहित विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।





1 comment:

  1. बसंत पंचमी का पर्व विद्यार्थियों के लिए ऐतिहासिक और हम सब के लिए प्रेरणादायी रहा, समाचार पत्रों में भी इस तरह की गतिविधियों का प्रकाशन से समाज को सरकारी विद्यालय के प्रति अच्छा संदेश जाता है

    ReplyDelete

डिजिटल स्कूल में दीक्षांत समारोह के साथ परीक्षाफल की घोषणा, बच्चों को बांटे गये अंकसूची...

नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व माध्य.शाला नवापारा (अमोदा) में शिक्षा सत्र के अंतिम दिवस आज 29 अप्रैल शनिवार को प्रगति पत्रक वितरण सह दीक्षांत समार...