जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखण्ड के पूर्व माध्यमिक शाला नवापारा अमोदा जो कि जिले में प्रथम डिजिटल क्लासरूम के रूप में चिन्हांकित है, इन दिनों विद्यालय परिवार ग्राम पंचायत के साथ मिलकर गांव में स्वच्छता अभियान के लिए लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है। ग्रामीणों को शौचालय का शत प्रतिशत उपयोग करने व साफ सफाई के प्रति जागरूक रहने अक्षय कुमार अभिनित टायलेट एक प्रेम कथा फिल्म दिखाई जा रही है। जिसके माध्यम से गांव की माताओं को सीख मिल रही है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान में विद्यालय के डिजिटल रूम में प्रोजेक्टर के माध्यम से 21 व 22 फरवरी 2018 को दोपहर 2 से 5 बजे तक यह फिल्म दिखायी गयी जिसमें बड़ी संख्या में गांव की माताओं ने हिस्सा लिया। प्रथम दिन नवापारा की करीब 50 महिलाओं ने सिनेमा देखी तो वही दूसरे दिवस आश्रित ग्राम भादा से उपसरपंच श्रीमती सरिता यादव के नेतृत्व में बड़ी तादात में महिलाओं व बच्चों ने ट्रेक्टर में सवार होकर स्कूल पहुंचे और अभियान का हिस्सा बने। स्कूल में दिखाई जा रही फिल्म को देखने दोनों ही दिन ग्रामीणों की काफी भीड़ जुटी। यह पूरा आयोजन ग्राम पंचायत सरपंच सोनाराम साहू, सचिव प्रकाश साहू सहित सभी पंचों व विद्यालय के शिक्षकों के सहयोग से किया गया। इस संबंध में ग्राम पंचायत सचिव प्रकाश साहू ने बताया कि इस तरह से बैठक लेकर ग्राम स्तर पर भारत माता वाहिनी गठन का गठन कर महिलाओं को संगठित किया जाना है जहां गांव में नशामुक्ति अभियान चलाने एवं स्कूलों में भी पढ़ने वाली लड़कियों को जागरूक करने और पैड इस्तेमाल के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस संबंध में ग्राम सरपंच सोनाराम साहू ने बताया कि भारत माता वाहिनी में ग्राम सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पटवारी, रोजगार सहायक, राजस्व विभाग, शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, गायत्री परिवार, कबीर पंथ के लोग शामिल होंगे सभी के प्रयासों से गांव को नशामुक्त बनाया जायेगा। इस दौरान डिजिटल क्लास के संचालक शिक्षक पंचायत राजेश कुमार सूर्यवंशी ने सभी माताओं से उनके बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने तथा स्कूल की सभी गतिविधियों में सहभागिता निभाने की अपील की गयी। आयोजन को सफल बनाने में सरपंच सोनाराम साहू, उपसरपंच सरिता यादव, सचिव प्रकाश साहू, प्रधान पाठक कन्हैया लाल मरावी, हीरालाल कर्ष, संतोष श्रीवास, राजेश कुमार सूर्यवंशी, साधराम यादव का सराहनीय योगदान रहा।
डिजिटल स्कूल में फिल्म दिखाकर किया जा रहा शौचालय उपयोग के लिए जागरूक

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
डिजिटल स्कूल में दीक्षांत समारोह के साथ परीक्षाफल की घोषणा, बच्चों को बांटे गये अंकसूची...
नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व माध्य.शाला नवापारा (अमोदा) में शिक्षा सत्र के अंतिम दिवस आज 29 अप्रैल शनिवार को प्रगति पत्रक वितरण सह दीक्षांत समार...
-
शा सकीय पूर्व माध्यमिक शाला नवापारा (अमोदा) विकासखण्ड-नवागढ़ जिला-जांजगीर-चांपा छ.ग. में शिक्षा सत्र 2018-19 में कक्षा आठवीं के छात्र-छात...
-
भारतीय दलित साहित्य अकादमी दिल्ली द्वारा वर्ष 2016 के राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित 32 वां राष्ट्रीय दलित साहित्यकार सम्मेलन पंचशील आश्रम द...
-
वि श्व जल दिवस 22 मार्च 2019 पर जल व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व मा.शाला नवापारा (अमोदा) से जागरूकता रै...

No comments:
Post a Comment