शिक्षकों के विदाई व सम्मान को लेकर पूरे ब्लाक में ऐसा आयोजन पहले कभी नहीं हुआ। इसके लिए आयोजन समिति के सभी सदस्य, ग्रामवासी व ब्लाक के शिक्षकगण बधाई के पात्र है।
उक्त बातें विधायक डा. खिलावन साहू ने कही। वे मुख्य अतिथि के आसंदी से ब्लाक स्तरीय शिक्षक विदाई व सम्मान को संबोधित कर रहे थे। सक्ती ब्लाकके ग्राम पंचायत डोड़की में 10 मई 2015 रविवार को संपन्न हुए आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में जैजैपुर विधायक डा. केशव प्रसाद चंद्रा ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षकों का सम्मान समाज में अत्यंत आवश्यक है तभी हमारा समाज आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र से बाहर का आयोजन होते हुए भी मैं पहुंचा हूं क्योंकि शिक्षकों का मान सम्मान मैं सदैव करता रहा हूं और ऐसे आयोजन में पहुंचना मुझे अच्छा लगता है। आयोजन में विधायक द्वय सहित जिला पंचायत सदस्य सरवन सिदार व अमित कुमार राठौर सहित अतिथियों ने सेवानिवृत्त शिक्षकों, स्थानांतरित शिक्षकों समेत बम्हनीडीह, नवागढ़ व सक्ती ब्लाक के दर्जनों शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए शाल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र, अभिनंदन पत्र व मोमेंटों भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर करीब जनपद उपाध्यक्ष सहित 14 ग्राम पंचायतों के सरपंच बतौर अतिथि उपस्थित रहे।
गौरतलब हो कि शाला प्रबंधन व विकास समिति पूर्व माध्य. शाला डोड़की के अध्यक्ष योम प्रकाश लहरे के नेतृत्व में ग्रामवासियों द्वारा ब्लाक स्तरीय शिक्षक विदाई व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी मंच से डोड़की मिडिल स्कूल के सेवानिवृत्त प्रधान पाठक सैयद अब्दूल सलाम, नवापाराखुर्द मिडिल स्कूल के प्रधान पाठक फादल राम साहू व कन्या पूर्व माध्य. शाला सक्ती के प्रधान पाठक रामलाल चैहान सहित स्थानांतरित शिक्षक पंचायत राजेश कुमार सूर्यवंशी व श्रीमती मनीषा एक्का के स्थानांतरण सहित हाईस्कूल नवापाराखुर्द प्राचार्य श्री राव, हायर सेकेण्डरी स्कूल जुड़गा प्राचार्य प्रशांत कुमार राठौर, व्याख्याता गिरधर प्रसाद भारद्वाज, स.शिक्षक पंचायत टेमर श्रीमती उमा कुर्रे, आश्रम शाला अमलडीहा के शिक्षक शैल कुमार पाण्डेय, मिडिल स्कूल नवापाराखुर्द के प्रधान पाठक रामकुमार राठौर, मिडिल स्कूल असौंदा के प्रधान पाठक चिरंजीव प्रसाद राठौर, प्राथमिक शाला गोधना नवागढ़ के स.शिक्षक पंचायत जयनारायण सूर्यवंशी, प्राथमिक शाला भाठापारा हथनेवरा वि.ख. बम्हनीडीह के स.शिक्षक पंचायत अमृतलाल सूर्यवंशी, उ.व.शिक्षक भोलाशंकर तिवारी जाजंग सहित शिक्षकों को उपस्थित अतिथियों ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता गिरधर प्रसाद भारद्वाज तथा आभार प्रदर्शन मिडिल स्कूल डोड़की के शिक्षक पंचायत श्रीमती रूकमणि पटेल ने किया। आयोजन में जमीनदानदाता मोहन लाल साहू व उनकी धर्मपत्नि श्याम बाई साहू का भी शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में योम प्रकाश लहरे शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष डोड़की, मोहन लाल साहू स्कूल जमीन दानदाता डोड़की, शंकर लाल गबेल पूर्व सरपंच डोड़की, पुनीराम गबेल पूर्व शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष डोड़की, गोविंदराम कैवर्त वरिष्ठ नागरिक डोड़की, भरत किशोर लहरे, दल्लूराम लहरे, ठण्डराम लहरे, भुवनेश्वर साहू, चिरंजीव प्रसाद राठौर प्रधान पाठक असौंदा, श्रीमती रूकमणि पटेल, श्रीमती अंजना देवांगन, तरूण कुमार कुर्रे शिक्षक पंचायत सहित समस्त ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा। कन्या बचाओं का समर्थन व भू्रण हत्या का किया विरोध
आयोजन की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ भाजपा नेता कन्हैया गोयल ने अपने संबोधन में बताया कि आज 10 मई मदर्स डे है इस दिन हम सबको यह संकल्प करनी चाहिए कि कन्या बचाना है और बेटियों को आगे बढ़ाना है। उन्होंने भ्रूण हत्या का विरोध करते हुए उपस्थित जनों से अपील किया कि सभी मिलकर कन्या बचाओं व बेटियों को आगे बढ़ाने सहयोग करें। श्री गोयल ने सभी छात्राओं को प्रमाण पत्र व मेडल भेंटकर सम्मानित किया।

No comments:
Post a Comment