The Digital Teacher : नवाचारी शिक्षक राजेश सूर्यवंशी को मिला कांशीराम गढ़ेवाल स्मृति उत्कृष्ट शिक्षक सामाजिक सम्मान 2017 ...

नवाचारी शिक्षक राजेश सूर्यवंशी को मिला कांशीराम गढ़ेवाल स्मृति उत्कृष्ट शिक्षक सामाजिक सम्मान 2017 ...

सूर्यांश शिक्षा महा महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन जिला मुख्यालय जांजगीर से लगे ग्राम सिवनी (नैला) में 24 से 26 दिसंबर 2017 तक आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करते हुए समाज का नाम रौशन करने वाले लोगों को राष्ट्रीय स्तर के सामाजिक मंच से सम्मानित किया गया। जिसमें शिक्षक के रूप में उत्कृष्ट कार्य करते हुए पर्यावरण सरंक्षण के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने तथा सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्लासरूम की तकनीक को अपनाने के लिए प्रेरित करने जैसे कार्यों के लिए शिक्षक पंचायत राजेश कुमार सूर्यवंशी को स्व. कांशीराम गढ़ेवाल स्मृति उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान 2017 के सामाजिक सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान में उन्हे शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह व 5 हजार रूपये की नगद राशि प्रदान किया गया। सम्मान मिलने के बाद श्री सूर्यवंशी ने हजारों की भीड़ को संबोधित करते हुए यह सम्मान मुझे और भी बेहतर ढंग से कार्य करने के लिए प्रेरित करता रहेगा मैं गढ़ेवाल परिवार बनारी और सूर्यांश शिक्षा उत्थान समिति के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। इसके बाद उन्होंने सम्मान में मिले 5 हजार रूपये की राशि को समाजहित के कार्यों में व्यय करने हेतु आयोजन समिति को भेंट कर दिया।
गौरतलब हो कि शिक्षक के रूप में राजेश कुमार सूर्यवंशी ने अपने रचनात्मक व नवाचारी कार्यों से समाज व शिक्षा विभाग का नाम रौशन किया है। स्वयं के संसाधन से अपने सरकारी स्कूल को डिजिटल स्कूल में तब्दील कर सफलता पूर्वक संचालित कर रहे है, पर्यावरण के क्षेत्र में उन्होंने सफलता पूर्वक कार्य करते हुए पानी की किल्लत से जूझ रहे स्कूल परिसर में 200 से भी अधिक पौधों को सफलता पूर्वक बड़ा कर दिखाया है। इसके अलावा शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने सामाजिक आयोजनों में उनके द्वारा प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाता है। सूर्यांश शिक्षा महा महोत्सव के मैदान में उनके द्वारा लगाये गये प्रदर्शनी को बढ़िया प्रतिसाद मिला, प्रदर्शनी में उन्होंने अनुपयोगी सामानों से अत्यंत ही कम खर्चे में तैयार हस्तचलित और परस्पर क्रियाशील विज्ञान माडलों का प्रदर्शन किया। ऐसे सारे गतिविधियों में आने वाली खर्चों को वे स्वयं वहन करते है। शिक्षक राजेश सूर्यवंशी को मिले इस सम्मान पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों, समाज के पदाधिकारियों, स्वयं सेवी संस्थाओं, ईष्ट मित्रों सहित राज्य भर के नवाचारी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाईयां प्रेषित की है।


1 comment:

डिजिटल स्कूल में दीक्षांत समारोह के साथ परीक्षाफल की घोषणा, बच्चों को बांटे गये अंकसूची...

नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व माध्य.शाला नवापारा (अमोदा) में शिक्षा सत्र के अंतिम दिवस आज 29 अप्रैल शनिवार को प्रगति पत्रक वितरण सह दीक्षांत समार...