The Digital Teacher : शाला प्रवेशोत्सव 2016 में बच्चों का तिलक लगाकर किया स्वागत, बांटी गयी किताबें

शाला प्रवेशोत्सव 2016 में बच्चों का तिलक लगाकर किया स्वागत, बांटी गयी किताबें


नवागढ़ विकासखण्ड के अमोदा संकुल केन्द्र अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नवापारा में आज 11 अप्रैल 2016 सोमवार को शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी संजय देवांगन, डाइट जांजगीर से प्रद्युम्न कुमार शर्मा, गोपेश साहू, शाला प्रबंधन व विकास समिति के अध्यक्ष कौशल प्रसाद साहू सहित ग्रामीणों की मौजूदगी में कक्षा छठवीं में नवप्रवेशी 10 बच्चों संध्या, लक्ष्मीन, हिमानी, संध्या रानी, निशा, ममता, राकेश, डिकेश, कृष्ण कुमार व नंद कुमार का तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर पुस्तक वितरण का शाला प्रवेशोत्सव किया गया। इस अवसर पर एबीईओ श्री देवांगन ने अपने संबोधन में कहा कि घरों में पालक भी ऐसा वातावरण निर्मित करें, जिससे बच्चे पढ़ने के लिए प्रेरित हों। उन्होंने कहा कि बच्चों में संस्कार का होना आवश्यक है जो उन्हें शिक्षा से ही प्राप्त हो सकता है। डाइट से पहुंचे गोपेश साहू ने कहा कि स्वच्छ वातावरण में बच्चों का बौद्धिक विकास सर्वाधिक होता है इसलिए बच्चों को स्वच्छता के लिए सदैव प्रेरित करने की आवश्यकता है। उन्होंने बच्चों से टाईम टेबल बनाकर आज से ही विधिवत अध्ययन में जुट जाने की बात कही। डाइट व्याख्याता प्रद्युम्न शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी को कड़ी मेहनत करते हुए जीवन में आगे बढ़ना है। उन्होंने बच्चों को स्वच्छ रहने तथा विद्यालय परिसर को भी हरा भरा स्वच्छ बनाये रखने की बात कही। इस अवसर पर ग्राम नवापारा से जोगेश चौहान, श्रीमती गेंदबाई यादव, श्यामता केंवट स्कूल के सभी शिक्षकगण कन्हैया लाल मरावी, हीरालाल कर्ष, संतोष श्रीवास, राजेश सूर्यवंशी, साधराम यादव सहित बड़ी संख्या में पालक और बच्चे उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक पंचायत राजेश कुमार सूर्यवंशी ने तथा आभार प्रदर्शन प्र. प्रधान पाठक कन्हैया लाल मरावी ने किया। कार्यक्रम पश्चात सभी अतिथियों ने विद्यालय परिसर में नीम के पौधे रोपित किये तथा बच्चों को विद्यालय परिसर में लगे सभी पौधों की देखरेख करने का संकल्प दिलवाया गया।

No comments:

Post a Comment

डिजिटल स्कूल में दीक्षांत समारोह के साथ परीक्षाफल की घोषणा, बच्चों को बांटे गये अंकसूची...

नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व माध्य.शाला नवापारा (अमोदा) में शिक्षा सत्र के अंतिम दिवस आज 29 अप्रैल शनिवार को प्रगति पत्रक वितरण सह दीक्षांत समार...