सरकारी स्कूल में बच्चों को पढ़ने पढ़ाने के तौर तरीकों में लगातार नवाचारी गतिविधियों के बाद स्कूल परिसर में लगे पौधों को भीषण गर्मी से बचाने ड्रीप इरीगेशन का नवाचार कर विद्यालय में लगे सैकड़ों पौधों को सफलतापूर्वक बड़ा करने का कारनामा करने वाले जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ ब्लाक में पदस्थ शिक्षक पंचायत को छ.ग. के मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने सम्मानित किया है। दिनांक 24 दिसंबर 2016 को जांजगीर जिले में आयोजित सूर्यांश शिक्षा महा महोत्सव के सामाजिक मंच से मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के हाथों जिले के प्रभारी मंत्री श्री अमर अग्रवाल, संसदीय सचिव छ.ग. शासन अंबेश जांगड़े, सांसद जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र श्रीमती कमला देवी पाटले, सभी विधायकगण, जिला कलेक्टर डा. एस. भारतीदासन सहित जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की मौजूदगी में यह सम्मान दिया गया। इससे पूर्व भी शिक्षक पंचायत राजेश कुमार सूर्यवंशी जो नवाचारी शिक्षक के रूप में ब्लाक व जिले सहित राज्य भर में सम्मान प्राप्त कर चुके है। नवागढ़ ब्लाक के शास. पूर्व माध्य. शाला नवापारा अमोदा में कार्यरत है, पूरे विद्यालय के शिक्षक स्टाप के सहयोग से शाला के भौतिक वातावरण को मनमोहक बनाकर विविध गतिविधियों में सक्रिय है। जमीन पर भारत और छ.ग. का मानचित्र सहित गणित के विविध आकृतियों को उकेरकर उसमें सरसों व मेथी आदि के बीज बोकर उन्हे शिक्षण सामग्री बनाया। स्टाप, बच्चों व समुदाय के सहयोग से लगातार पौधारोपण कर उन्हे बढ़ाने के लिए ड्रीप इरीगेशन पर काम कर सफलता पायी आज सारे पौधों की सुंदरता देखते ही बन रही है। पढ़ाने लिखाने के लिए आडियो विजुअल उपकरणों और इंटरनेट के सहयोग से ई क्लास रूम की परिकल्पना को साकार किया। लगातार उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान से डा.एपीजे अब्दुल कलाम गुणवत्ता अभियान में इनके विद्यालय को ए ग्रेड प्राप्त है साथ ही स्कूल को क्लीन ग्रीन विद्यालय के रूप में मान्यता मिली है। शिक्षक पंचायत राजेश कुमार सूर्यवंशी राज्य और राष्ट्रीय स्तर के कई विभागीय प्रशिक्षणों में जिले व राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुके है। इसके साथ ही नवाचारी गतिविधियों पर राज्य स्तर के शैक्षणिक सेमीनार में प्रेजेंटेशन देने का गौरव हासिल है। रागाशिमि छ.ग. व यूनीसेफ के सहयोग से संचालित लैंग्वेज लर्निंग फाउण्डेशन दिल्ली के डिप्लोमा पाठ्यक्रम में भी इन्होंने सहभागिता कर प्रारंभिक भाषा शिक्षण पर अपनी गहरी समझ तैयार कर ली है। इसी कड़ी में दिनांक 11 दिसंबर 2016 को अखिल भारतीय दलित साहित्य अकादमी दिल्ली में उन्हे अनु. जाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पी.एल. पुनिया व अकादमी के अध्यक्ष डा. सोहनपाल सुमनाक्षर के हाथों महात्मा ज्योतिबा फूले नेशनल अवार्ड 2016 का सम्मान प्राप्त हुआ है। चर्चा पत्र का नियमित उपयोग कर विद्यालय को बनाया गतिविधियों का केन्द्र शिक्षक पंचायत राजेश कुमार सूर्यवंशी का कहना है कि राजीव गांधी शिक्षा मिशन कार्यालय छ.ग. से हर माह निकाली जाने वाली चर्चा पत्र में दिये गतिविधियों से अपने विद्यालय को विकसित करने व भौतिक वातावरण सुंदर बनाने की प्रेरणा मिली है। चर्चा पत्र रचनात्मकता से परिपूर्ण है, यह हर शिक्षक के लिए जरूरी है। शिक्षक ने कहा कि हमें विद्यालय और समुदाय से निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग लेते रहने की आवश्यकता है। यदि हम शिक्षक समुदाय में अपनी अलग पहचान बनाना चाहते है तो हमें सदैव सीखने की मानसिकता से सक्रिय रहना ही होगा। एक शिक्षक के रूप में नवाचारी इनोवेशन गतिविधियां मेरे लिए साधन और साध्य दोनों ही है। मेरे लिए मेरे स्कूल का हर एक विद्यार्थी महत्त्वपूर्ण है जिनका शैक्षणिक विकास, उनकी अभिरूचि एवं क्षमता योग्यता के अनुरूप करना मेरा पहला कर्तव्य है। मेरा प्रयास रहता है कि मैं पढ़ने पढ़ाने के परंपरागत तौर तरीकों को किनारा कर सृजनात्मक शैली अपना सकू ताकि बच्चे स्वयं नये ज्ञान का सृजन कर सकें। नवाचारी गतिविधि के माध्यम से बच्चों में विषयवस्तु के प्रति भय समाप्त कर खेल-खेल में शिक्षा देने की मेरी योजना धीरे-धीरे रंग ला रही है जिसमें सभी विभागीय अधिकारियों व शिक्षाविदों का मार्गदर्शन मुझे -समय पर मिलता रहता है। शिक्षक पंचायत राजेश कुमार सूर्यवंशी ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय चर्चा पत्र को ही दिया है जिनके नियमित उपयोग विद्यालय की भौतिक सुंदरता बढ़ी है और बच्चों की नियमित उपस्थिति भी बढ़ी है।
शिक्षा और पर्यावरण में नवाचार, मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुआ नवाचारी शिक्षक राजेश कुमार सूर्यवंशी

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
डिजिटल स्कूल में दीक्षांत समारोह के साथ परीक्षाफल की घोषणा, बच्चों को बांटे गये अंकसूची...
नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व माध्य.शाला नवापारा (अमोदा) में शिक्षा सत्र के अंतिम दिवस आज 29 अप्रैल शनिवार को प्रगति पत्रक वितरण सह दीक्षांत समार...
-
शा सकीय पूर्व माध्यमिक शाला नवापारा (अमोदा) विकासखण्ड-नवागढ़ जिला-जांजगीर-चांपा छ.ग. में शिक्षा सत्र 2018-19 में कक्षा आठवीं के छात्र-छात...
-
भारतीय दलित साहित्य अकादमी दिल्ली द्वारा वर्ष 2016 के राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित 32 वां राष्ट्रीय दलित साहित्यकार सम्मेलन पंचशील आश्रम द...
-
वि श्व जल दिवस 22 मार्च 2019 पर जल व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व मा.शाला नवापारा (अमोदा) से जागरूकता रै...

No comments:
Post a Comment