आज 28 फरवरी 2016 को नवागढ़ ब्लाक के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नवापारा अमोदा में गठित सीखो-सिखाओं विज्ञान क्लब द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया। रविवार होने के बावजूद भी शिक्षकों व बच्चों ने सुबह 10 बजे विद्यालय परिसर में एकत्र होकर इस दिवस के आयोजन में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती व डा. चंद्रशेखर वेंकटरमन के छायाचित्र पर धूप दीप अर्पित कर की गयी। अपने उद्बोधन में शिक्षक पंचायत राजेश कुमार सूर्यवंशी ने कहा कि विज्ञान से होने वाले लाभों के प्रति समाज में जागरूकता लाने और वैज्ञानिक सोच पैदा करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तत्वावधान में वर्ष 1986 से हर साल 28 फरवरी को भारत में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। 28 फरवरी 1928 को चन्द्रशेखर वेंकट रामन् ने रामन प्रभाव की खोज की थी जिसकी याद में भारत में आज के दिन को प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। महान भारतीय भौतिक शास्त्री चन्द्रशेखर वेंकटरमन का जन्म 7 नवंबर 1888 तथा मृत्यु 21 नवंबर 1970 को हुआ। प्रकाश के प्रकीर्णन पर उत्कृष्ट कार्य के लिये वर्ष 1930 में उन्हें भौतिकी का प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार दिया गया। उनका आविष्कार उनके ही नाम पर रामन प्रभाव के नाम से जाना जाता है। 1954 ई. में उन्हें भारत सरकार द्वारा भारत रत्न की उपाधि से विभूषित किया गया तथा 1957 में लेनिन शान्ति पुरस्कार प्रदान किया था। शिक्षक पंचायत श्री सूर्यवंशी ने कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का मूल उद्देश्य तरुण विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति आकर्षित व प्रेरित करना तथा जनसाधारण को विज्ञान एवं वैज्ञानिक उपलब्धियों के प्रति सजग बनाना है। इस अवसर पर विज्ञान से संबंधित भाषण, निबंध लेखन तथा विज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन विद्यालय परिसर में किया गया। कक्षा 8 वीं के बच्चों द्वारा सौर मण्डल की कार्यप्रणाली पर एक गतिविधि किया गया। इस अवसर पर संस्था के शिक्षक कन्हैया लाल मरावी, संतोष कुमार श्रीवास, हीरालाल कर्ष, राजेश कुमार सूर्यवंशी, साधराम यादव अजय, नंदनी, भारत भूषण, अमृता, रजनी, रमशिल्ला, अनिता, दीपिका, अंजनी, मुकेश, बलराम, सोनाउराम, आरती, सुशीला, अंजू, रजनी, सविता, पम्मी, ललिता, हेमलाल सहित स्कूली बच्चे व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
पूर्व माध्य. शाला नवापारा अमोदा ने मनाया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2016
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
डिजिटल स्कूल में दीक्षांत समारोह के साथ परीक्षाफल की घोषणा, बच्चों को बांटे गये अंकसूची...
नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व माध्य.शाला नवापारा (अमोदा) में शिक्षा सत्र के अंतिम दिवस आज 29 अप्रैल शनिवार को प्रगति पत्रक वितरण सह दीक्षांत समार...
-
शा सकीय पूर्व माध्यमिक शाला नवापारा (अमोदा) विकासखण्ड-नवागढ़ जिला-जांजगीर-चांपा छ.ग. में शिक्षा सत्र 2018-19 में कक्षा आठवीं के छात्र-छात...
-
भारतीय दलित साहित्य अकादमी दिल्ली द्वारा वर्ष 2016 के राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित 32 वां राष्ट्रीय दलित साहित्यकार सम्मेलन पंचशील आश्रम द...
-
वि श्व जल दिवस 22 मार्च 2019 पर जल व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व मा.शाला नवापारा (अमोदा) से जागरूकता रै...

No comments:
Post a Comment