The Digital Teacher : संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता 2015 में बच्चों ने दिखाए खेल प्रतिभा

संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता 2015 में बच्चों ने दिखाए खेल प्रतिभा


जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ ब्लॉक अंतर्गत अमोदा संकुल केन्द्र के पूर्व माध्यमिक शाला नवापारा में 21 से 22 दिसंबर 2015 तक 2 दिवसीय संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में ग्राम भैसदा, गौद, भादा, अकलतरी, अमोदा, मौहाडीह, पीथमपुर, गाड़ापाली, केवा व नवापारा स्थित प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक स्कूलों के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किए। संपूर्ण आयोजन ग्राम सरपंच सोनाराम साहू के आर्थिक सहयोग व संकुल प्रभारी महारथी राठौर के नेतृत्व में संपन्न हुआ। जहां प्राथमिक स्तर के सामुहिक खेल के बालक व बालिका वर्ग खो-खो में प्राथमिक शाला भादा ने बाजी मारी, वहीं उपविजेता बालक व बालिका वर्ग खो-खो में केवा के प्रतिभागी बनें। प्राथमिक कबड्डी बालक में भादा व बालिका कबड्डी में गौद की टीम विजेता रही तथा बालक कबड्डी में पीथमपुर, बालिका कबड्डी में भादा की टीम उपविजेता रही। माध्यमिक स्तर के सामुहिक खेल के बालिका वर्ग खो-खो में भादा ने बाजी मारी, वहीं अकलतरी उपविजेता बनें। कबड्डी में नवापारा विजेता तथा भादा उपविजेता टीम रहे। बालक वर्ग खो-खो में नवापारा ने बाजी मारी, वहीं भादा उपविजेता बनें। कबड्डी में पीथमपुर विजेता तथा गौद उपविजेता टीम रहे। खो-खो व कबड्डडी का फायनल मैच में एबीईओ आरएन शर्मा, किशोर सिंह, आशीष सिंह, धनंजय शुक्ला, घनश्याम देवांगन, संतोष श्रीवास, हीरालाल कर्ष, अश्वनी टेंवर ने रेफरशिप तथा दिलीप कुमार साहू ने कामेंटरी किया। वही सपूंर्ण कार्यक्रम का मंच संचालन राजेश कुमार सूर्यवंशी ने किया।




                            प्राथमिक व्यक्तिगत खेलों के बालक-बालिका के परिणाम
प्राथमिक विद्यालय के व्यक्तिगत खेलों के बालक वर्ग में लंबीकूद में आनंद किशोर मौहाडीह प्रथम, प्रदीप नवापारा द्वितीय व संदीप भादा तृतीय रहे। 80 मीटर दौड़ में संदीप भादा प्रथम, करन केवा द्वितीय व कृष्णा नवापारा तृतीय रहे। कुर्सी दौड़ में रोशन केवा प्रथम, मनोज पीथमपुर द्वितीय, विशंभर मौहाडीह तृतीय रहे। चम्मच गोली में राकेश नवापारा प्रथम, भागीरथी गुरूकुल द्वितीय व योगेन्द्र मौहाडीह तृतीय रहे। जलेबी दौड़ में रविशंकर मौहाडीह प्रथम, संदीप भादा द्वितीय, कृष्णा नवापारा तृतीय रहे। ऊंची कूद में आनंद किशोर मौहाडीह प्रथम, दीपक पीथमपुर द्वितीय व लक्ष्मी सागर नवापारा तृतीय रहे। इसी तरह से प्राथमिक विद्यालय के व्यक्तिगत खेलों के बालिका वर्ग में लंबीकूद में ममता भादा प्रथम, अंजू गाड़ापाली द्वितीय व संध्या केवा तृतीय रहे। 80 मीटर दौड़ में ममता भादा प्रथम, पूजा केवा द्वितीय व पूजा नवापारा तृतीय रहे। कुर्सी दौड़ में अंजू गाड़ापाली प्रथम, मनीषा गौद द्वितीय व पायल अकलतरी तृतीय रहे। चम्मच गोली में पूजा नवापारा प्रथम, सुमन गाड़ापाली द्वितीय व पायल अकलतरी तृतीय रहे। जलेबी दौड़ में संध्या केवा प्रथम, दुर्गेश्वरी अकलतरी द्वितीय, स्नेहा गौद तृतीय रहे। ऊंची कूद में गौरी मौहाडीह प्रथम, किरण गौद द्वितीय व आरती पीथमपुर तृतीय रहे। 
                            माध्यमिक व्यक्तिगत खेलों के बालक-बालिका के परिणाम
पूर्व माध्यमिक विद्यालय के व्यक्तिगत खेलों के बालिका वर्ग में लंबीकूद में दिनेश्वरी भादा प्रथम, रजनी नवापारा द्वितीय व क्रांति गौद तृतीय रहे। ऊंची कूद में रजनी नवापारा प्रथम, दिनेश्वरी भादा द्वितीय व महेश्वरी आनंद पब्लिक तृतीय रहे। 100 मीटर दौड़ में रजनी नवापारा प्रथम, दिनेश्वरी भादा द्वितीय व संजना अकलतरी तृतीय रहे। बालक वर्ग लंबीकूद में लक्ष्मी प्रसाद आनंद पब्लिक नवापारा प्रथम, रविशंकर गौद द्वितीय व रोमो अमोदा तृतीय रहे। ऊंची कूद में रविशंकर गौद प्रथम, रामप्रताप मौहाडीह द्वितीय व कदम पीथमपुर तृतीय रहे। 100 मीटर दौड़ में भुवनेश्वर भादा प्रथम, राजेश नवापारा द्वितीय व साहिल भैसदा तृतीय रहे।
                पुरस्कार व स्मृति चिन्ह वितरण के साथ हुआ समापन
दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन 22 दिसंबर की देर शाम जिला समन्वयक रागाशिमि पीके आदित्य के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर ग्राम सरपंच सोनाराम साहू, बीईओ बी एक्का, एबीईओ आरएन शर्मा, एस. देवांगन, संकुल प्रभारी महारथी राठौर, शैक्षिक समन्वयक अनिल पाण्डेय, शिक्षक संघ के सभागीय सचिव प्रमोद हंसराज, शिक्षाकर्मी संघ के ब्लाक अध्यक्ष किशोर सिंह, कौशल प्रसाद साहू, छोटेलाल साहू, तोताराम कश्यप, जमुना शंकर शर्मा, रेशम लाल सूर्यवंशी मंचस्थ रहे। सभी अतिथियों ने प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया। कार्यक्रम में पूर्व माध्य.शाला अमोदा व नवापारा के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर आयोजन के मुख्य अतिथि डीपीसी श्री आदित्य ने कहा कि खेल शारीरिक एवं मानसिक स्वस्थ्य के लिए अच्छा रहता है, खेल भावना से लोगों में समन्वय बनता है। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण अंचल में छुपी हुई प्रतिभा सामने आती है व इन्हें निखारने का मौका मिलता है। उन्होंने आयोजकों एवं विजेता व उपविजेता टीमों को बधाई दी। बीईओ श्री एक्का ने कहा कि संकुल अमोदा का यह ऐतिहासिक आयोजन ब्लाक के अन्य संकुल केन्द्रों के लिए ऐसे आयोजन हेतु प्रेरणा का कार्य करेगी। आयोजन में ग्राम सरपंच सोनाराम साहू द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में प्रमोद हंसराज, कन्हैया लाल मरावी, दिलीप साहू, संतोष श्रीवास, हीरालाल कर्ष, घनश्याम देवांगन, राजेन्द्र यादव, कृष्ण कुमार सिंह, तेजराम राठौर, अनिल देवांगन, सुभाष बिंझवार, सोनाउराम मांझी, प्रमोद साहू, दिलीप रात्रे, विशाल शर्मा, कृष्ण कुमार, साहेबलाल साहू, रमेश कश्यप, संजय देवांगन, छेदीलाल यादव, रामकृष्ण कुंभकार, गमेन्द्र भारद्वाज, राजेश तिवारी, रोहन राठौर, दिलीप पाण्डेय, अश्वनी टेंगवर, देवेन्द्र पटेल, भानू प्रताप महराणा, विजय प्रधान, श्रीमती शकुंतला सिंह, श्रीमती सत्या सूर्यवंशी, श्रीमती गीता लहरे, श्रीमती रजनी सिंह, श्रीमती आशा गोपाल, श्रीमती लक्ष्मीन कंवर, श्रीमती रश्मि शर्मा, श्रीमती श्यामकली कश्यप, श्रीमती सारिका सिंह, तिग्गा मेडम, धनंजय शुक्ला, आशीष सिंह, श्रीमती प्रतिभा सिंह, श्रीमती नीशा पाण्डेय, श्रीमती हेमलता राठौर, श्रीमती कमला मनू, श्रीमती अभिलाषा पाण्डेय, श्रीमती रूकमणि डहरिया, स्नेहलता पाण्डेय, सेवती चंद्रा, श्रीमती सुभद्रा कंवर, बेदबाई साहू, साधराम यादव के साथ-साथ संकुल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में सहयोग प्रदान किए। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन संकुल प्रभारी महारथी राठौर द्वारा किया गया।











No comments:

Post a Comment

डिजिटल स्कूल में दीक्षांत समारोह के साथ परीक्षाफल की घोषणा, बच्चों को बांटे गये अंकसूची...

नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व माध्य.शाला नवापारा (अमोदा) में शिक्षा सत्र के अंतिम दिवस आज 29 अप्रैल शनिवार को प्रगति पत्रक वितरण सह दीक्षांत समार...