The Digital Teacher : पूर्व मा.शाला डोड़की शिक्षा सत्र 2010-11 का शैक्षणिक भ्रमण बोतल्दा में संपन्न

पूर्व मा.शाला डोड़की शिक्षा सत्र 2010-11 का शैक्षणिक भ्रमण बोतल्दा में संपन्न



सक्ती ब्लाक के नंदौरखुर्द संकुल अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्य.शाला के बच्चे व शिक्षक आज 24 दिसंबर 2011 शनिवार को एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर रायगढ़ जिले के खरसिया ब्लाक अंतर्गत ग्राम बोतल्दा के अटल राक गार्डन पहुंचे जहां शिक्षक-शिक्षिकाओं के निर्देशन में पहाड़ व विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधों का गहन अध्ययन कर लौटे। विदित हो कि सतत व समग्र मूल्यांकन पद्धति में क्षेत्र भ्रमण को शिक्षण प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण साधन माना गया है। जिसके माध्यम से बच्चों को वास्तविक परिस्थितियों में ले जाकर विषय का व्यावहारिक तथा प्रत्यक्ष ज्ञान दिया जाता है। इसी उद्देश्य को लेकर पूर्व माध्यमिक शाला डोड़की के विद्यार्थियों व शिक्षकों का एक दल प्रधान पाठक सैयद अब्दूल सलाम के नेतृत्व में चार पहिया वाहन से बोतल्दा पहुंचकर वहा स्थापित जीव जंतुओं व देवताओं के विशालकाय मूर्तियों का अध्ययन किये तो वही प्राकृतिक रूप से स्थापित पर्वत के पत्थरों व झरना का अवलोकन किया गया साथ ही वहां विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधों के बारे में जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के दौरान भोजन व नाश्ता की व्यवस्था भी की गयी थी। शिक्षक राजेश सूर्यवंशी ने बताया कि भ्रमण से बच्चों में अवलोकन, वर्गीकरण, विश्लेषण, आत्मविश्वास के साथ सहजता के गुणों का विकास हुआ है। ग्राम के वरिष्ठ नागरिक मोहन लाल साहू, प्रधान पाठक एस.ए. सलाम, शिक्षक पंचायत राजेश कुमार सूर्यवंशी, श्रीमती रूकमणी पटेल, श्रीमती अंजना देवांगन, श्रीमती मनीषा एक्का, पूजा स्व सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला साहू, सोनिया साहू, छात्र-छात्रा अंजली, रत्ना, मंजू, सत्या, किरन केवट, सुखदेव, टंकेश्वर, लव कुमार, राजेश, विजय, संतदास, मनीष, योगेश, संतोष, सरोज, गोपेन्द्र, टूकेश, नेहा, हेमलता, रीतू, शितेश्वरी, भारती सिदार, भारती साहू, संगीता, ललिता, संजीव, वृंदा, रजनी, सुहाना, नीतू, उमा, नीलम व सावित्री सहित कुल 87 बच्चों के समूह ने शैक्षणिक भ्रमण कर रोचक जानकारियां हासिल की।

No comments:

Post a Comment

डिजिटल स्कूल में दीक्षांत समारोह के साथ परीक्षाफल की घोषणा, बच्चों को बांटे गये अंकसूची...

नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व माध्य.शाला नवापारा (अमोदा) में शिक्षा सत्र के अंतिम दिवस आज 29 अप्रैल शनिवार को प्रगति पत्रक वितरण सह दीक्षांत समार...