The Digital Teacher : विज्ञान भवन दिल्ली में इन्सपायर अवार्ड 2011 के लिए चयनित हुई सरकारी स्कूल की बालिका

विज्ञान भवन दिल्ली में इन्सपायर अवार्ड 2011 के लिए चयनित हुई सरकारी स्कूल की बालिका


इन्सपायर अवार्ड के तहत विज्ञान प्रदर्शनी के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होकर सक्ती ब्लाक के एक सरकारी स्कूल के छात्रा ने क्षेत्र का नाम रौशन किया है। उक्त छात्रा 10 अगस्त 2011 को राज्य के टीम के साथ रायपुर से संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना होगी और 14 से 16 अगस्त तक राजधानी दिल्ली में विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के टेक्नोलाजी वन नया महरौली मार्ग में छ.ग. की टीम के साथ अपने विज्ञान के माडल का प्रदर्शन करेगी।
विदित हो कि सक्ती विकासखण्ड अंतर्गत संकुल केन्द्र नंदौरखुर्द के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला डोड़की की कक्षा आठवीं की छात्रा कुमारी चेतना साहू पिता दाऊलाल साहू का चयन इन्सपायर अवार्ड योजना के तहत विज्ञान प्रदर्शनी के लिए राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है। एक  भेंटवार्ता में कुमारी चेतना ने बताया कि सर्वप्रथम 29-30 जून 2011 को जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी जो कि सक्ती स्थित कन्या उ.मा.शाला में संपन्न हुई वहां अपने मार्गदर्शक विज्ञान शिक्षक राजेश कुमार सूर्यवंशी के साथ अपने विज्ञान के नमूना स्वतः सिंचाई मशीन का प्रदर्शन करने पहुंची थी जहां करीब 500 विद्यार्थियों ने अपना प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शनी में उसे काफी सराहना मिली जिससे उसका मनोबल बढ़ा और उसका चयन राय स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए हुआ जहां जिले र से कुल 96 बालक-बालिकाओं की टीम बस से राजधानी रायपुर रवाना हुए वहां 19 से 21 जुलाई तक रहकर अपना प्रदर्शन की वही 30 जुलाई को जब मेरे शिक्षक राजेश सूर्यवंशी से फोन पर यह सूचना मिली कि उसका चयन राष्ट्रीय स्तर के प्रदर्शनी के लिए हो गया तब मैं अत्यंत खुश हुई मेरी हार्दिक इच्छा थी कि मैं उक्त प्रदर्शनी के शीर्ष स्तर पर पहुंचकर अपने क्षेत्र का नाम रौशन करूं, कुमारी चेतना ने आगे बताया कि राष्ट्रीय स्तर के इस प्रतियोगिता के लिए जिले से केवल 3 विद्यार्थियों का ही चयन हो सका है कि अत्यंत कम है विष्य में वहां तक जिले से अधिकाधिक संख्या में बच्चे पहुंच सके ऐसा प्रयास सभी को मिल जुलकर करनी होगी। उक्त होनहार बालिका के इस चयन पर ब्लाक शिक्षा अधिकारी जीपी भारद्वाज, बीआरसी रमेश भार्गव, एडी मानिकपुरी, नंदलाल पटेल, टीसी सिदार, मोहन पटेल, हरि पटेल,शैल पाण्डेय, डीपी पटेल, संकुल प्रभरी रामकुमार राठौर, शै.समन्वयक शांतिलाल यादव, प्रधान पाठक एस.ए.सलाम, श्रीमती रूकमणि पटेल, राजेश सूर्यवंशी, श्रीमती अंजना देवांगन, श्रीमती मनीषा गत सहित विद्यार्थियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल्य विष्य की कामना की है।

                            क्या है स्वतः सिंचाई मशीन

कुमारी चेतना ने अपने माडल का उद्देश्य, सिद्धांत, कार्यप्रणाली व उपादेयता के संबंध में बताया कि छ.ग.राय जो कि कृषि प्रधान राय है यहां के अधिकांश कृषक सिंचाई के लिए वर्षा जल पर ही निर्र होते है, किंतु सिंचाई के दौरान ही हजारों लीटर पानी व्यर्थ ही बह जाता है, वही यदि स्वतः सिंचाई मशीन का प्रयोग यदि खेतों के लिए किया जाता है तो इससे खेतों को उतना ही पानी मिलेगी जितना की आवश्यक है और आवश्यकता पूरी होने पर यह मशीन तुरंत पानी देना बंद कर देगी, यही नहीं जब खेत की मिट्टी से नमी गायब हो जायेगी तब यह मशीन खेत को पुनः पानी देना शुरू करेगी। छात्रा चेतना साहू ने आगे बताया कि इस विधि में किसी किसान अथवा व्यक्ति विशेष को सिंचाई के दौरान उपस्थित रहने की जरूरत  भी नहीं है क्योंकि यह स्वतः ही कार्य करती है इसीलिए इसे स्वतः सिंचाई मशीन का नाम दिया गया है। कुमारी चेतना ने बताया कि इस माडल को बनाने के लिए उन्हे प्रेरणा अपने शिक्षक राजेश कुमार सूर्यवंशी से ही मिली। उल्लेखनीय है कि राजेश कुमार जो कि उक्त विद्यालय में शिक्षाकर्मी वर्ग 2 के पद पर कार्यरत है तथा तत्कालीन प्रभारी प्रधान पाठक  भी रहे, इनके निर्देशन में चेतना ने पहले जिला स्तर पर अपना प्रदर्शन किया फिर राय स्तर पर और अब राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ से चयनित कुल 53 बाल वैज्ञानिकों की टीम में शामिल होकर अपना प्रदर्शन करने जा रही है।



No comments:

Post a Comment

डिजिटल स्कूल में दीक्षांत समारोह के साथ परीक्षाफल की घोषणा, बच्चों को बांटे गये अंकसूची...

नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व माध्य.शाला नवापारा (अमोदा) में शिक्षा सत्र के अंतिम दिवस आज 29 अप्रैल शनिवार को प्रगति पत्रक वितरण सह दीक्षांत समार...