The Digital Teacher : शाला सिद्धि, नवोदय, यू डाइस को सफल बनाने शैक्षिक समन्वयकों की ब्लाक स्तरीय बैठक संपन्न

शाला सिद्धि, नवोदय, यू डाइस को सफल बनाने शैक्षिक समन्वयकों की ब्लाक स्तरीय बैठक संपन्न

नवागढ़ विकासखण्ड अंतर्गत सभी शासकीय अशासकीय विद्यालयों में यू डाईस की शत प्रतिशत प्रविष्टि, शाला सिद्धि अभियान, नवोदय विद्यालय में कक्षा 5 वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के पंजीयन सहित महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर गत 3 फरवरी को नवागढ़ बीईओ कार्यालय में शैक्षिक समन्वयकों की ब्लाक स्तरीय बैठक संपन्न हुई। बीईओ नवागढ़ जितेन्द्र कुमार बावड़े, एबीईओ आर. एन. शर्मा, संजय देवांगन व दिनेश राठौर के मार्गदर्शन में संपन्न हुए बैठक में बीईओ श्री बावड़े ने यू डाईस 2018-19 में सभी विद्यालयों का शत प्रतिशत प्रविष्टि, छात्रवृत्ति 2018-19 के संबंध में बात रखी, एबीईओ राजीव नयन शर्मा ने जाति प्रमाण पत्र व मासिक अन्वीक्षण प्रपत्र पर बात रखी, एबीईओ संजय कुमार देवांगन ने मीजल्स रूबेला अभियान, अर्धवार्षिक परीक्षा, आयरन फोलिक एसिड पर जानकारी तो दिनेश कुमार राठौर ने स्थापना संबंधी जानकारी सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदूओं पर चर्चा की। वही मास्टर ट्रेनर राजेश कुमार सूर्यवंशी ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में अधिकतम विद्यार्थियों का नामांकन कराने की प्रक्रिया पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी इसके अलावा सभी विद्यालयों में शाला सिद्धि का पंजीयन कराने जैसे बिंदूओं पर प्रकाश डाला। बैठक में प्राचार्य गोविंद प्रसाद चौरसिया, हरनारायण कुर्रे सिवनी, शरद राठौर गौशाला नैला, टीकम थवाइत खोखरा, पुरूषोत्तम साहू धनेली, घुरवा राम कर्ष धुरकोट, बलराम जलतारे सेमरा, दिनेश्वर शुक्ला अवरीद, हिंछाराम बर्मन, मुबारक खान सिउड़, अनिल पाण्डेय अमोदा, गिरधर निराला नवागढ़, रविकांत साव किरीत, रामकिशोर साहू गोधना, उत्तरा आजाद सलखन, गुरूबचन सिंह  जाटवर केरा, लोमेश श्रीवास मिसदा, लक्ष्मीचंद देवांगन शिवरीनारायण, सुरित राम कश्यप कटौद, बीआरसीसी स्टाफ रामकृष्ण कटकवार, इकबाल खान सहित बीईओ कार्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

डिजिटल स्कूल में दीक्षांत समारोह के साथ परीक्षाफल की घोषणा, बच्चों को बांटे गये अंकसूची...

नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व माध्य.शाला नवापारा (अमोदा) में शिक्षा सत्र के अंतिम दिवस आज 29 अप्रैल शनिवार को प्रगति पत्रक वितरण सह दीक्षांत समार...