The Digital Teacher : स्वामी विवेकानंद विश्वधर्म महासभा के 125 वर्ष पूर्ण, शाला में हुआ संगोष्ठी का आयोजन

स्वामी विवेकानंद विश्वधर्म महासभा के 125 वर्ष पूर्ण, शाला में हुआ संगोष्ठी का आयोजन

स्वामी विवेकानंद की 1893 में शिकागों की विश्वधर्म महासभा में प्रसिद्ध व्याख्यान के 125 वर्ष पूर्ण होने पर 11 सितंबर 2018  को पूर्व माध्यमिक शाला नवापारा अमोदा में वर्षगांठ संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान डिजिटल क्लासरूम में श्री रामकृष्ण मठ चेन्नई द्वारा तैयार विडियो का प्रदर्शन किया गया जिसमें स्वामी जी के जीवन काल में उनके द्वारा किये गये संघर्ष तथा शिकागों विश्व धर्म महासभा में उनके द्वारा 125 वर्ष पूर्व आज ही के दिन 11 सितंबर 1893 को दिए गये ऐतिहासिक भाषण को दिखाया गया। प्रधान पाठक कन्हैया लाल मरावी ने कहा कि स्वामी जी का संपूर्ण जीवन अनुकरणीय है। हिंदू धर्म को विश्व के कोने कोने तक पहुंचाने में उनका योगदान सबसे ज्यादा है। उनके विश्वधर्म महासभा में दिए गये उद्बोधन के 125 वर्ष आज पूर्ण हुए है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उवशि हीरालाल कर्ष व संतोष कुमार श्रीवास ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणास्त्रोत है। उनका जन्म दिवस 12 जनवरी को युवा दिवस के रूप में ही मनाया जाता है। इस अवसर पर अपने संबोधन में शिक्षक राजेश कुमार सूर्यवंशी ने कहा कि स्वामी जी ने अपने संबोधन की शुरूआत अमेरिका के बहनो और भाइयों से की थी, उन्होंने कहा था कि  मैं सभी जाति, संप्रदाय के लाखों, करोड़ों हिन्दुओं की तरफ से आपका आभार व्यक्त करता हूं। मुझे गर्व है कि मैं एक ऐसे धर्म से हूं, जिसने दुनिया को सहनशीलता और सार्वभौमिक स्वीकृति का पाठ पढ़ाया है। हम सिर्फ सार्वभौमिक सहनशीलता में ही विश्वास नहीं रखते, बल्कि हम विश्व के सभी धर्मों को सत्य के रूप में स्वीकार करते हैं। इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्रीमती सावित्री बाई चैहान, साधराम यादव, बाल केबिनेट के कुमारी दुर्गा कर्ष, अरूण यादव, हिमानी यादव, राज यादव, कुमारी नागेश्वरी साहू, लक्ष्मीसागर केंवट, करन कर्ष, पूजा यादव, लक्ष्मीन केंवट, समुदाय के लोग, महिला समिति के सदस्यगण व विद्यार्थीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

डिजिटल स्कूल में दीक्षांत समारोह के साथ परीक्षाफल की घोषणा, बच्चों को बांटे गये अंकसूची...

नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व माध्य.शाला नवापारा (अमोदा) में शिक्षा सत्र के अंतिम दिवस आज 29 अप्रैल शनिवार को प्रगति पत्रक वितरण सह दीक्षांत समार...