विकासखण्ड नवागढ़ अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अमोदा में राष्ट्रीय पोषण आहार सप्ताह का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय में निबंध, चित्रकारी, नारा लेखन जैसे विविध प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी वही आज 26 सितंबर 2018 को शाला प्रबंधन समिति के मार्गदर्शन में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन कर पोषण का जीवन में महत्व और कुपोषण से बचने के उपाय पर चर्चा कर जन जागरूकता फैलाया गया। आयोजन के उद्देश्य की जानकारी देते हुए प्रधान पाठक कन्हैया लाल मरावी ने बताया कि कुपोषण से बचने के लिए स्थानीय संसाधनों के प्रयोग से पोषण युक्त भोजन की उपलब्धता के प्रयास करने की जरूरत है। इस अवसर पर उच्च वर्ग शिक्षक संतोष कुमार श्रीवास व हीरालाल कर्ष के द्वारा पोषण की जीवन में क्या महत्व होता है तथा सामुदायिक प्रयासों से कुपोषण को कैसे कम किया जा सकता है के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। अपने संबोधन में शिक्षक राजेश कुमार सूर्यवंशी ने कहा कि हम सभी को मिल जुलकर कुपोषण दर में कमी लाने के संबंध में जागरुकता लाने की जरूरत है इसके तहत गांव में मिलने वाले फल व सब्जियों को भरपूर मात्रा में उपयोग करके अच्छी सेहत प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन सफाई कर्मचारी साधराम यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष श्रीमती सावित्री बाई चौहान, उपाध्यक्ष शांतिलाल साहू, पंच श्रीमती सुमित्रा यादव, शिक्षाविद सोनाराम केंवट, सदस्य लखन लाल साहू, पालक सदस्य सोनू साहू, मकसूदन साहू,राजाराम यादव, खोलबहरा साहू, श्रीमती नीताबाई केंवट, कांतिबाई साहू, मालती चौहान, रूपा चौहान, मालती साहू, संतोषी कंवर, रामबाई साहू, बुटाना केंवट, कमला चौहान, छतराम चौहान सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्ताशय की जानकारी शिक्षक राजेश कुमार सूर्यवंशी ने दी है।
पूर्व मा.शाला नवापारा अमोदा में मनाया गया राष्ट्रीय पोषण आहार सप्ताह
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
डिजिटल स्कूल में दीक्षांत समारोह के साथ परीक्षाफल की घोषणा, बच्चों को बांटे गये अंकसूची...
नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व माध्य.शाला नवापारा (अमोदा) में शिक्षा सत्र के अंतिम दिवस आज 29 अप्रैल शनिवार को प्रगति पत्रक वितरण सह दीक्षांत समार...
-
शा सकीय पूर्व माध्यमिक शाला नवापारा (अमोदा) विकासखण्ड-नवागढ़ जिला-जांजगीर-चांपा छ.ग. में शिक्षा सत्र 2018-19 में कक्षा आठवीं के छात्र-छात...
-
वि श्व जल दिवस 22 मार्च 2019 पर जल व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व मा.शाला नवापारा (अमोदा) से जागरूकता रै...
-
नवागढ़ विकासखण्ड अंतर्गत संकुल केन्द्र धनेली में संकुल केन्द्र धुरकोट, खोखरा व धनेली अंतर्गत आने वाले शास. प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्...

No comments:
Post a Comment