The Digital Teacher : शिक्षा सत्र 2018-19 के छात्रवृत्ति आनलाईन प्रविष्टि मार्गदर्शन कार्यशाला संपन्न हुआ

शिक्षा सत्र 2018-19 के छात्रवृत्ति आनलाईन प्रविष्टि मार्गदर्शन कार्यशाला संपन्न हुआ



विकासखण्ड नवागढ़ अंतर्गत समस्त शासकीय, अशासकीय प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई व हायर सेकेण्डरी शालाओं के विद्यार्थियों का शिक्षा सत्र 2018-19 के छात्रवृत्ति आनलाईन प्रविष्टि हेतु दो दिवसीय मार्गशाला कार्यशाला संपन्न हुआ। पूरे ब्लाक भर के स्कूलों का यह कार्य व्यवस्थित ढंग से तय समय सीमा में पूर्ण हो ताकि कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति योजना से वंचित न रहें। इसके लिए ब्लाक स्तर पर मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन सदर जांजगीर व नवागढ़ में 27 व 28 सितंबर को चार पालियों में आहूत की गयी है। इस संबंध में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी जितेन्द्र कुमार बावड़े ने बताया कि 27 सितंबर को सदर स्कूल जांजगीर में दोपहर 12 बजे से पहली पाली में संकुल केन्द्र सदर जांजगीर, सिवनी, गौशाला नैला व अमोदा व दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से संकुल केन्द्र खोखरा, धनेली, धुरकोट व अवरीद के करीब 200 शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर राजेश कुमार सूर्यवंशी व छात्रवृत्ति प्रभारी सुधांशु चतुर्वेदी द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से आनलाईन प्रशिक्षण प्रदान किया गया। वही आज द्वितीय दिवस 28 सितंबर को नवागढ़ बीईओ कार्यालय में पहली पाली में 12 बजे से संकुल केन्द्र सेमरा, नवागढ़, गोधना, सलखन, किरीत तथा द्वितीय पाली में दोपहर 2 बजे से संकुल केन्द्र सिउड़, शिवरीनारायण, केरा, कटौद, मिसदा अंतर्गत आने वाले शालाओं के करीब 207 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। प्रथम दिवस के कार्यशाला में जिला छात्रवृत्ति अधिकारी पी. सिंह ने उपस्थित होकर शिक्षकों का मार्गदर्शन किये। मास्टर ट्रेनर राजेश कुमार सूर्यवंशी ने वेबसाइट में लाग इन करने व डाटा प्रविष्टि करने से लेकर विद्यार्थी का शाला परिवर्तन करने, अवांछित डाटा को हटाने, खाता सुधार करने, सारांश प्रतिवेदन की प्रविष्टि व अपलोड करने सहित शिक्षा सत्र 2016-17 व 2017-18 में पेडिंग डाटा को सुधार करने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रायोगिक तौर पर प्रदान की। उक्त कार्यशाला को सफल बनाने में बीईओ जितेन्द्र कुमार बावड़े, सहा.वि.ख.शिक्षा अधिकारी राजीव नयन शर्मा, संजय कुमार देवांगन, दिनेश कुमार राठौर, छात्रवृत्ति खण्ड प्रभारी सुधांशु चतुर्वेदी सहित सभी संकुल प्रभारियों, शैक्षिक समन्वयकों व कार्यालयीन कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।



No comments:

Post a Comment

डिजिटल स्कूल में दीक्षांत समारोह के साथ परीक्षाफल की घोषणा, बच्चों को बांटे गये अंकसूची...

नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व माध्य.शाला नवापारा (अमोदा) में शिक्षा सत्र के अंतिम दिवस आज 29 अप्रैल शनिवार को प्रगति पत्रक वितरण सह दीक्षांत समार...