जांजगीर। स्वास्थ्य मंत्रालय की योजाना मिजल्स रूबेला टीकाकरण के तहत आज 13 अक्टूबर शनिवार को नवागढ़ ब्लाक के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नवापारा अमोदा में विशेष टीकाकरण शिविर का आयोजन करते हुए टीकाकरण किया गया। यहां कक्षा छठवीं से कक्षा आठवीं तक के उपस्थित कुल 64 बच्चों का टीकाकरण किया गया। इस टीकाकरण में उप स्वा. केन्द्र हरदी हरि के पुरूष स्वास्थ्य कार्यकर्ता जितेश राठौर, स्वास्थ्य विभाग के एएनएम श्रीमती लकेश्वरी राठौर व श्रीमती विद्या साहू ने शिक्षकों व अभिभावकों की मौजूदगी में बच्चों का टीकाकरण किये। इस अवसर पर स्वा. कार्यकर्ता जितेश राठौर ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह योजना बच्चों के स्वास्थ्य के लिए है और बच्चों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार से समझौता न करें। प्रधान पाठक कन्हैया लाल मरावी ने कहा कि यह ध्यान रखें कि न सिर्फ अपने बच्चों बल्कि अपने घर के आसपास पड़ोसियों और रिश्तेदारों को भी टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। टीकाकरण के पश्चात मिजल्स रूबेला टीकाकरण प्रमाण पत्र सभी बच्चों को वितरित किया गया। शिक्षक राजेश कुमार सूर्यवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय में कुल दर्ज संख्या 77 है जिसमें आज उपस्थित 64 बच्चों का टीकाकरण किया गया शेष 13 बच्चों के लिए पुनः शिविर का आयोजन बाद में किया जायेगा। इस टीकाकरण शिविर को सफल बनाने में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्रीमती सावित्री बाई चौहान, शिक्षक हीरालाल कर्ष, संतोष कुमार श्रीवास, साधराम यादव, समुदाय के लोग, महिला समिति के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
पूर्व मा.शाला नवापारा में संपन्न हुआ मिजल्स रूबेला टीकाकरण शिविर

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
डिजिटल स्कूल में दीक्षांत समारोह के साथ परीक्षाफल की घोषणा, बच्चों को बांटे गये अंकसूची...
नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व माध्य.शाला नवापारा (अमोदा) में शिक्षा सत्र के अंतिम दिवस आज 29 अप्रैल शनिवार को प्रगति पत्रक वितरण सह दीक्षांत समार...
-
शा सकीय पूर्व माध्यमिक शाला नवापारा (अमोदा) विकासखण्ड-नवागढ़ जिला-जांजगीर-चांपा छ.ग. में शिक्षा सत्र 2018-19 में कक्षा आठवीं के छात्र-छात...
-
वि श्व जल दिवस 22 मार्च 2019 पर जल व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व मा.शाला नवापारा (अमोदा) से जागरूकता रै...
-
नवागढ़ विकासखण्ड अंतर्गत संकुल केन्द्र धनेली में संकुल केन्द्र धुरकोट, खोखरा व धनेली अंतर्गत आने वाले शास. प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्...

No comments:
Post a Comment