07 जनवरी 2019 सोमवार को नवागढ़ ब्लाक के सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी दिनेश राठौर व शैक्षिक समन्वयक अमोदा अनिल कुमार पाण्डेय ने शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नवापारा अमोदा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डिजिटल क्लास में होने वाली गतिविधियों का अवलोकन किया। बच्चों ने अधिकारी द्वय का गुलदस्ता भेंटकर तथा प्रेरणा “गीत कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती“ गाकर उनका अभिनंदन किया। डिजिटल क्लास के संचालक शिक्षक राजेश सूर्यवंशी ने उन्हे आडियों विडियों के जरिये होने वाली कक्षा गतिविधियों से अवगत कराया। इस अवसर पर अपने संबोधन में एबीईओ श्री राठौर ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आपका विद्यालय तथा आपके नवाचारी शिक्षक राजेश कुमार सूर्यवंशी एक जुनूनी शिक्षक है जिनका काम आज राज्य स्तर पर जाना जा रहा है। जिले में डिजिटल स्कूल की नींव इन्होंने रखी जो आज तेजी से बढ़ रही है और पूरे जिले में अनेकों स्कूल इस नवाचार को तेजी से अपना रहे है। ऐसे शिक्षक के साथ आप सब बेहतर सीख रहे है। उन्होंने कहा कि हमें सदैव कोशिश करनी चाहिए पेड़ पर पहली बार चढ़ने वाला गिरता है लेकिन अंततः वह चढ़ जाता है लेकिन जो गिरने से डरता है वह कभी चढ़ ही नहीं पाता अतः हमें प्रयास जरूर करना चाहिए असफल होने से डरना नहीं चाहिए। उन्होंने विद्यालय में लगे हरे-भरे पेड़ पौधों, टीएलएम सहित नवाचारी गतिविधियों का अवलोकन कर विद्यालय व शिक्षकों के कार्यों की सराहना की। इस मौके पर प्रधान पाठक कन्हैया लाल मरावी, हीरालाल कर्ष, संतोष कुमार श्रीवास, राजेश कुमार सूर्यवंशी व साधराम यादव सहित विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।
सहायक बीईओ व शैक्षिक समन्वयक ने देखी डिजिटल स्कूल की गतिविधियां

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
डिजिटल स्कूल में दीक्षांत समारोह के साथ परीक्षाफल की घोषणा, बच्चों को बांटे गये अंकसूची...
नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व माध्य.शाला नवापारा (अमोदा) में शिक्षा सत्र के अंतिम दिवस आज 29 अप्रैल शनिवार को प्रगति पत्रक वितरण सह दीक्षांत समार...
-
शा सकीय पूर्व माध्यमिक शाला नवापारा (अमोदा) विकासखण्ड-नवागढ़ जिला-जांजगीर-चांपा छ.ग. में शिक्षा सत्र 2018-19 में कक्षा आठवीं के छात्र-छात...
-
वि श्व जल दिवस 22 मार्च 2019 पर जल व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व मा.शाला नवापारा (अमोदा) से जागरूकता रै...
-
नवागढ़ विकासखण्ड अंतर्गत संकुल केन्द्र धनेली में संकुल केन्द्र धुरकोट, खोखरा व धनेली अंतर्गत आने वाले शास. प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्...

No comments:
Post a Comment