भारत एक देश नहीं अपितु उपमहाद्वीप है यहां संत परंपरा सनातन काल से चला आ रहा है। भारतीय सनातन धर्म को पूरे विश्व के कोने-कोने तक प्रसारित करने का श्रेय स्वामी विवेकानंद को ही जाता है। 39 वर्ष की अल्पायु में विवेकानंद जी ने देह त्याग दिया था किंतु आज उनको पूरा विश्व स्मरण और अनुशरण करता है। जीवन का सार यही है कि हमारा जीवन क्षणिक हो लेकिन वह समाज व संसार के कल्याण के लिए हो तब वह सार्थक हो जाता है। भारतवर्ष का इतिहास ऐसा है जहां गौतम बुद्ध, महाराज कनिष्क, राजा भर्तृहरि जैसे भी राज्य का त्याग कर सन्यास धारण किया था और आज उनको पूरा मानव समाज स्मरण करता है। विद्यार्थी जीवन में हमें ऐसे संत महापुरूषों की जीवनी का अध्ययन करने की जरूरत है।
उक्त बातें शिवरीनारायण मठ मंदिर के विद्वान संत निर्मल दास वैष्णव ने आज 12 जनवरी 2019 शनिवार को स्वामी विवेकानंद की 156 वीं जयंती पर शास.पूर्व माध्य. शाला नवापारा (अमोदा) में बाल केबिनेट मंत्रीमंडल के नेतृत्व में स्वामी विवेकानद की जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कही। श्री वैष्णव ने कहा कि इस विद्यालय के नवाचारी शिक्षक राजेश सूर्यवंशी ने आज से तीन साल पहले जिस डिजिटल स्कूल की शुरूआत की थी आज वह फल फूल रहा है और पूरे जिले में इस तर्ज पर अनेकों विद्यालय आरंभ हो रहे है जो पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। इस विद्यालय में जिस तरह की सुविधा संसाधन शिक्षकों ने जुटाये है और जिस स्तर का क्रियाकलाप संचालित हो रहा है वह पूरे राज्य के सरकारी विद्यालयों के लिए अनुकरणीय है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सहा.वि.ख.शिक्षा अधिकारी नवागढ़ संजय देवांगन ने अपने संबोधन में कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हम सब उस महान विभूति को याद कर रहे हैं मुझे तो हर विद्यार्थी मंे विवेकानंद नजर आ रहे हैं। इन विद्यार्थियों के जोश, उत्साह, उमंग देखकर यह दिन विद्यालय के लिए यादगार रहेगा। विशिष्ट अतिथि प्रमोद सिंह ने कहा कि हमारे विद्यार्थी पीढ़ी स्वामी जी के आदर्शों से प्रेरणा लेंगे और उनके अधूरे सपनों को पूरा करेंगे। वो हर व्यक्ति युवा है जो सोच में ताजगी, नये सपने हो और हमेशा कुछ कर गुजरने की चाहत हो। कार्यक्रम के संयोजक राजेश कुमार सूर्यवंशी ने अपने संबोधन में कहा कि जिस प्रकार से स्वामी विवेकानंद ने विश्व में भारत को एक अलग पहचान दी। वैसे ही हमारा विद्यालय परिवार निंरतर नवाचारों के जरिये विद्यार्थियों में नयापन, उत्साह, ताजगी व समाज सेवा का जज्बा जगाता है। कार्यक्रम को संतोष कुमार श्रीवास व हीरालाल कर्ष ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी जी ने पूरी दुनिया में हिन्दुस्तान के नाम को उज्जावल किया है। वह अध्यात्मिक शक्ति के प्रेणता थे हमें उनसे प्रेरणा लेते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करना चाहिए। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों द्वारा विवेकानंद की जीवंत झांकी बनाई गई जो पूरे ग्राम का भ्रमण किया, जिसमें भारत जागो विश्व जगाओ के नारे लगाए गए। इसके पूर्व प्रातः बेला में योग शिक्षक संतोष कुमार श्रीवास द्वारा प्राथ. व पूर्व माध्य. के सभी बच्चों व ग्रामीणों को योग सहित सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया गया। संगोष्ठी में कुमारी लक्ष्मीन, रूपेश यादव, पूजा यादव, नागेश्वरी, किरण कंवर व साहिल कुमार ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन चरित्र पर भाषण दिये। कार्यक्रम का संचालन उच्च वर्ग शिक्षक हीरालाल कर्ष ने तथा आभार प्रदर्शन प्रधान पाठक कन्हैया लाल मरावी ने किया। इस दौरान साधराम यादव, प्राथ. विद्यालय से अनंदराम सिदार सहित समुदाय के लोग, महिला समिति के सदस्यगण व विद्यार्थीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। शिक्षा सत्र 2018-19 में कक्षा सातवीं की विद्यार्थी कुमारी पूजा यादव ने राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में जिले का प्रतिनिधित्व किया था तो वही कक्षा 8 वीं की विद्यार्थी कुमारी लक्ष्मीन केंवट ने जिला स्तरीय युवा उत्सव में ब्लाक का प्रतिनिधित्व किया था। दोनों विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र, कलम व मोमेंटों भेंटकर सम्मानित किया गया।

No comments:
Post a Comment